आज दिनांक 26 सितंबर 2021 को माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री जिला समस्तीपुर की अध्यक्षता में समस्तीपुर जिले में समाज सुधार अभियान के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया, प्रस्तुतीकरण के मुख्य बिंदु निम्नांकित है: १. मधनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग से संबंधित प्रतिवेदन २. दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह उन्मूलन कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन ३. गृह विभाग से संबंधित प्रतिवेदन ४. सतत जीविकोपार्जन योजना से संबंधित प्रतिवेदन ५. मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना से संबंधित प्रतिवेदन ६. मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्की करण योजना से संबंधित प्रतिवेदन ७. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-2 से संबंधित प्रतिवेदन ८. धान की अधिप्राप्ति से संबंधित प्रतिवेदन ९. बाढ़ 2021 के दौरान की गई कार्रवाई १०. कृषि इनपुट अनुदान ११. कोविड-19 संक्रमण के आलोक में की गई कार्रवाई। उपर्युक्त अनुक्रमणिका बिंदु पर विस्तृत बिंदुवार समीक्षा, विमर्श की गई जो इस प्रकार है: *मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग से संबंधित प्रतिवेदन* - समस्तीपुर जिला अंतर्गत लंबित अधिहरण प्रस्ताव (जो जिला समाहर्ता को प्रेषित नहीं की गई है), वाहन की नीलामी, शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई, उत्पाद सूचना केंद्र (कॉल सेंटर) से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिले अंतर्गत लंबित अधिहरण प्रस्ताव पुलिस के स्तर से अब तक 37 है। *जिला अंतर्गत दिनांक 01.04.2016 से अब तक कुल दर्ज अभियोग, समेकित उत्पाद प्रबंध प्रणाली में लंबित प्रविष्टि, वैसे दर्ज अभियोग जहां अभियोग पत्र लंबित है, वैसे दर्ज अभियोग जहां अभियोग पत्र 60 दिनों से अधिक लंबित है की समीक्षा की गई। *जिला अंतर्गत कुल जप्त शराब एवं कुल विनष्टीकरण की समीक्षा की गई। जिला के विनष्टीकरण का कुल प्रतिशत पुलिस विभाग के स्तर से 96.6 एवं उत्पाद विभाग के स्तर से 99.8% है। समाहर्ता न्यायालय में अब तक राजसात हेतु प्राप्त प्रस्ताव पुलिस विभाग के स्तर से 785 एवं उत्पाद विभाग के स्तर से 57 है। न्यायालय समाहर्ता द्वारा निर्गत आदेश अब तक पुलिस विभाग के स्तर से 750 है एवं उत्पाद विभाग के स्तर से 57 है। राजसात का प्रतिशत पुलिस विभाग के स्तर से 84% है एवं उत्पाद विभाग के स्तर से 100% है। * जिला अंतर्गत मध निषेध हेतु प्रभात फेरी की संख्या अब तक 26965 है। विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता की संख्या (वाद विवाद चित्रकला निबंध लेखन) अब तक 18078 है। मध निषेध हेतु सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत देसी शराब एवं तारीख के उत्पादन एवं बिक्री से जुड़े चयनित परिवारों की संख्या 1429 देसी शराब एवं तारीख के उत्पादन और बिक्री से जुड़े लाभान्वित परिवारों की संख्या 1045 एवं लाभान्वित परिवारों के बीच वितरित राशि 7 करोड़ 35 लाख 97 हजार है। * जिले में नीरा उत्पादन अंतर्गत मीरा के अनुज्ञप्ति की संख्या 341 है एवं नीरा उत्पादन समूह की संख्या 27 है। * मध निषेध के प्रचार प्रसार हेतु नशा मुक्ति रथ के द्वारा अब तक 72 जगहों पर प्रचार-प्रसार कराया जा चुका है। *दहेज प्रथा से संबंधित वादों की विवरणी* की समीक्षा की गई, दहेज प्रताड़ना से संबंधित गत माह तक निबंधित वाद 32 है। *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना* की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में जिला अंतर्गत अब तक प्राप्त आवेदन कुल 11735 है जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा सत्यापित अब तक 11566 है। जिसमें वित्तीय वर्ष 21-22 में अब तक 10260 लाभुकों को भुगतान किया जा चुका है। जिसका प्रतिशत 88.70% है। *गृह विभाग से संबंधित प्रतिवेदन* की समीक्षा की गई समीक्षा अंतर्गत जिले के 31 थानों में 01 जुलाई 2021 से 30 नवंबर 2021 तक आयोजित कुल बैठकों की संख्या 630 हुई है। * अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के मामले में मुआवजे का संवितरण जिले में 1 जनवरी 2021 के बाद पात्र अनुसूचित जाति/जनजाति के मामलों की कुल संख्या 264 है। जिसमें 163 लाभुकों को मुआवजा दिया गया। *सतत जीविकोपार्जन योजना, जीविका, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार* के प्रगति प्रतिवेदन से संबंधित समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में देसी शराब के उत्पादन एवं बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े अत्यंत निर्धन परिवारों की संख्या 164 है ताड़ी के उत्पादन एवं बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े अत्यंत निर्धन परिवारों की संख्या 1860 है। सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत लक्षित परिवारों की संख्या जिनको जीविकोपार्जन अंतराल राशि दी जाती है एवं लक्षित परिवारों की संख्या जिनको एकीकृत परिसंपत्ति के सृजन हेतु सहयोग दी जाती है की भी समीक्षा की गई। * सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत सूक्ष्म उधम प्रारंभ करने वाले परिवारों की संख्या 2402 है, पशुधन प्राप्त परिवारों की संख्या 1474 है, लक्षित परिवारों की संख्या जिनको बैंक खाता खुलवाया गया है 5146 है एवं लक्षित परिवारों की संख्या जिन्हें जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है 4946 है। *मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना का प्रगति प्रतिवेदन* से संबंधित समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में जिला अंतर्गत पंचायती राज विभाग में लक्षित पूर्ण वार्डों की संख्या 2900 है और कुल पूर्ण वार्डों की संख्या 2888 है एवं कुल पूर्ण वाडो का प्रतिशत 99.59 है। * लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत गुणवत्ता प्रभावित एवं गैर गुणवत्ता प्रभावित लक्षित पूर्ण वार्डों की संख्या 4472 है। जिसमें कुल पूर्ण वार्डों की संख्या 4448 है एवं कार्य पूर्ण वादों का प्रतिशत 99.20 है। * मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्की करण निश्चय योजना का प्रगति प्रतिवेदन से संबंधित समीक्षा की गई। *लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-2* की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में जिला अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय की सुलभता हेतु चिन्हित (बेसलाइन सर्वे) परिवारों की संख्या 481889 है। व्यक्तिगत शौचालय से आच्छादित परिवारों की कुल संख्या 481889 है। निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की संख्या 564 है। निर्माणाधीन सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की संख्या 55 है। कार्यरत सामुदायिक स्वच्छता परिसर की संख्या 555 है। ग्राम पंचायत की संख्या जहां ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कार्य योजना तैयार किया गया है 47 है। *धान अधिप्राप्ति वर्ष 2021-22* की समीक्षा की गई। जिले में अधिप्राप्ति का कुल लक्ष्य (मीट्रिक टन) 35,000 है। अद्यतन खरीद की गई धान की मात्रा 12189.17 मी0ट0 है। *बाढ़ 2021 के दौरान की गई कार्रवाई* की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला अंतर्गत खोले गए सामुदायिक रसोई केंद्रों की संख्या 185 थी। सामुदायिक केंद्रों में भोजन करने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 1790875 थी। परिचालित नावों की संख्या 338 थी। बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित जीआर राशि 75.0288 करोड़ था। *कृषि इनपुट अनुदान* की समीक्षा की गई। *कोविड-19 संक्रमण के आलोक में की गई कार्यवाही* से संबंधित समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिले में कोविड-19 से मरने वाले मृतकों की कुल संख्या 335 है। अनुग्रह अनुदान के लाभुकों की संख्या चार लाख की दर से 196 है। बैठक में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री मानव जीत सिंह ढिल्लो, उप विकास आयुक्त, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण समस्तीपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी समस्तीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता समस्तीपुर, श्री पवन कुमार मंडल वरीय उप समाहर्ता समस्तीपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी समस्तीपुर, नगर आयुक्त नगर निगम समस्तीपुर, श्री गौरव कुमार वरीय उप समाहर्ता समस्तीपुर, श्री ऋषभ राज वरीय उप समाहर्ता समस्तीपुर, श्री निलेश कुमार वरीय उप समाहर्ता समस्तीपुर, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी समस्तीपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी समस्तीपुर, श्री गणेश पासवान जिला परियोजना प्रबंधक जीविका समस्तीपुर, अधीक्षक मद्य निषेध समस्तीपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा समस्तीपुर, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी समस्तीपुर, जिला प्रोग्राम प्रबंधक जिला स्वास्थ समिति समस्तीपुर, आदि उपस्थित थे। धन्यवाद।
बन वीरा पंचायत वार्ड संख्या दो निवासी उमेश राम के 18 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई तरुण कुमार रायपुर में रंग पेंट का काम ढूंढने के लिए निकला था वहां से वापस होने के क्रम में आरा मिल के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
खानपुर, प्रखण्डक्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाँसोपुर के परिसर में आज पशुपालक किसान संघ के द्वारा नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ठाकुर ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि सभी भेद भाव भुलाकर गांव का विकास सच्चे लगन से करें।उन्होंने कहा कि आप ही पंचायत के विकास की धुरी हैं।आप चाहेंगे तो आदर्श पंचायत का निर्माण हो सकेगा।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, चादर,माला और प्रस्सति प्रमाण पत्र देकर किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि पशुपालक किसानों को अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी, नहीं तो उन्हें लुटते रहेंगे यहाँ के विचौलियों और अधिकारी।उन्होंने कहा कि हम किसानों के हित में हमेशा आवाज बुलंद करते रहें हैं और करते रहेंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोरवा दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 15 लालू देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई बताया जाता है कि लालू देवी पहले सुबह किसी काम से पूसा बाजार के लिए निकली थी बाजार पहुंचने से पहले ही सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई शपथ ग्रहण से पहले ही वार्ड की मौत से क्षेत्र में मातम छा गया है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शराबबंदी, दहेज प्रथा आदि दुर्गुणों को दूर कर, किसानों के हर खेत में बिजली पानी के संकल्प एवं सर्वांगीन विकास के साथ भारत को विश्व गुरु बना रहा है बिहार। उक्त बातें कहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने चकपहार में जदयू के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए। जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने राज्य सरकार के विकास कार्यों को विस्तार से बताते हुए संगठन को मजबूत बनाने के साथ किये जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। जिला संगठन प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान को बढ़ाकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा में 10+2 इंटरमीडिएट स्कूल के भवन के नव निर्माण को लेकर उच्च विद्यालय कुरसाहा के प्रांगण में ग्रामीणों के द्वारा शनिवार को आम सभा आहूत की गई। 10+2 स्कूल के भवन निर्माण की जानकारी संवेदक मनोज कुमार सिंह के द्वारा ग्रामीणों को देते हुए बताया गया कि भवन का नव निर्माण हेतु सरकार के द्वारा प्रदत्त प्राक्कलित राशि 17000000 रुपए है एवं भवन 80 बाई 60 फीट का बनाया जाएगा ।संवेदक के द्वारा भवन निर्माण में ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि उनके द्वारा सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइंस का पालन करते हुए भवन का निर्माण करवाया जाएगा जिसमें आप सबों का सहयोग अपेक्षित है इस पर बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा निर्माण स्थल की मापी करवा दी गई। बैठक में ग्रामीण रघुवंश राय,गणेश राय, प्रेम कुमार, अजय कुमार, मुन्ना कुमार, दिनकर राय, रामाकांत राय, रामसेवक राय, सुक्कम राय आदि गणमान्य व्यक्तियों के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के महमदीपुर से पुलिस ने शराब कांड के आरोपी को शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पुलिस अवर निरीक्षक सह प्रभारी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मदी पुर से मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 242/2021 के आरोपी अनिल राय को गिरफ्तार करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ताजपुर पार्टी एवं पत्रिका सदस्यता, लेवी वसूली, नवीनीकरण से लेकर शाखा-पंचायत-लोकल-पखंड सम्मेलन के जरिये भाकपा माले को मजबूत बनाकर जन मुद्दों पर निर्णायक आंदोलन शुरू किया जायेगा.शुक्रवार को नप क्षेत्र के गांधी चौक के पास आहूत भाकपा माले के सक्रिय कार्यकर्ताओं की प्रखण्ड स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए बतौर अध्यक्ष प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा.उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्यता, लोकयुद्द सदस्यता, लेवी, नवीनीकरण समेत शाखा- पंचायत, लोकल सम्मेलन को पूरा करने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने खाद की कालाबाजारी, शराब के नाम पर दलित- गरीब पर पुलिस जुल्म, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार रोकने, दबंगों के कब्जे से सरकारी भूमि को मुक्त कराकर भूमिहीनों को देने आदि को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया.पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज दिनांक 24-12-2021 को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद माननीय प्रिंस राज जी के निर्देश पर समस्तीपुर जिला के राष्ट्रीय लोजपा के द्वारा 10 सदस्यीय टीम गठित कर समस्तीपुर प्रखंड के बिसनपुर चौक के पास दिनांक 21-12-2021को टेम्पो को अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में छतौना पंचायत के तीन लोगों ऋषि पांडे उर्फ भोला,संजीव पासवान और फुल बहादुर पासवान का निधन हो गया एवं तीन लोगों गभीर रुप से घायल हो गए जिनका इलाज पटना मे हो रहा है आज माननीय सासंद प्रिंस राज जी के निर्देश पर समस्तीपुर राष्ट्रीय लोजपा के पदाधिकारियों प्रदेश लोजपा उपाध्यक्ष विनय चौधरी के नृतित्व मे छतौना पंचायत के भुसारी गांव में पिड़ीत परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए शोक संवेदना प्रकट किये। मृतक परिजनों ने रोते बिलखते अपनी असहाय स्थिति बतलाये मृतका फुल बहादुर पासवान के चार अबोध बच्चे जिसके माँ भी नहीं उन बच्चों ह्रदय बिदारक दृश्य देख उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं मर्माहत हो गये प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहे यह दुखद घटना है इस दुख के घड़ी मे हम सब आप के साथ है शोकाकुल परिजनों को इस संकट मे जो भी संभव होगा मदत के लिए हर समय उपस्थित रहेगें. इस मौके पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौधरी, जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज,जिला मिडीया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा दलित सेना के महिला जिलाध्यक्ष रिता पासवान, प्रखंड अध्यक्ष मायशंकर प्रसाद,युवा जिला उपाध्यक्ष राजा पासवान, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार,आई टी सेल जिला अध्यक्ष राजीव कुमार,जिला उपाध्यक्ष बंटी जयसवाल,प्रखंड सचिव बिन्दु पासवान,पंचायत अध्यक्ष संजित कुमार मदन सहित कई लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर (बिहार) युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत बिथान प्रखंड के पुसहो पंचायत के बराही गांव में युवा मंडल विकास अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक के तहत बराही गांव में कला अकादमी बराही क्लब का गठन किया गया! जिसमें अध्यक्ष पद से पंकज कुमार सचिव पद से राहुल कुमार कोषाध्यक्ष पद से रणवीर कुमार एवं अन्य सभी पद एवं सक्रिय सदस्य को भी चयनित किया गया! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बराही गांव के वार्ड मेंबर विक्रम कुमार एवं इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बिथान के राजन कुमार ने किया! इस कार्यक्रम मे नेहरू युवा केंद्र संगठन के उद्देश्यों पर विशेष रुप से चर्चा किया गया! एवं इस कार्यक्रम के तहत युवा एवं युवतियों को कैसे आगे बढाया जाए! इसी विषय पर तमाम लोगों के बीच विशेष रूप से जानकारी दी गई! मौके पर उपस्थित सदरुल हसनु शमशेर चांद महेश केसरी नीतीश कुमार राजेश साहू नथुनी राम एवं इस क्लब के अन्य सभी सक्रिय सदस्य भी उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
