समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को मुखिया एवं वार्ड सदस्य का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था। वहीं उप मुखिया का चुनाव भी हो रहा था। विभूतिपुर पुलिस ने शपथ ग्रहण के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कर्रख निवासी तेजो ठाकुर के पुत्र दीपक कुमार वार्ड सदस्य चुनाव जीतने के बाद आज शपथ ग्रहण करने पहुंचे। साथ ही उप मुखिया मे भी दावेदारी ठोका। दीपक कुमार उप मुखिया का चुनाव तो जीत गया। लेकिन पुलिस के नजरों से नहीं बच पाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दीपक कुमार पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत शराब बेचने का विभूतिपुर थाना में कांड संख्या 473/21 दर्ज था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को शपथ ग्रहण करने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। अब एक सवाल यह भी उठ रहा है की चुनाव आयोग बगैर जांच परख का कैसे उम्मीदवारी दी। चुनाव आयोग भी जांच के दायरे में आ गया है। फिलहाल युवक उप मुखिया का चुनाव जीत गया है। लेकिन पुलिस उसे शपथ ग्रहण के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नगर परिषद क्षेत्र के नीम चौक, नोनिया टोल पर भाकपा माले के शाखा से जुड़े कार्यकर्ताओं का बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता मो० ईस्तेयाक खान ने किया. पर्यवेक्षक के बतौर माले प्रखण्ड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता मौजूद रहे. सरयुग महतो, ननकी देवी, मीना देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, रामदुलारी देवी, द्रोपदी देवी, शीला देवी समेत अन्य लोगों ने भाग लिया.बतौर अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दलित- गरीब हितैषी योजनाओं में बड़े पैमाने पर लूट-भ्रष्टाचार किया जा रहा है. आवास योजना में बरोकटोक धूसखोरी चल रहा है. सड़क, नाला निर्माण, मनरेगा के कार्यों में अनियमितता जारी है. बार- बार चेतावनी के बाबजूद अधिकारी लूट- भ्रष्टाचार को छूपाने में लगे रहते है. माले नेता सुरेन्द्र ने दलित- गरीब एवं मजदूर को साथ लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभुतिपुर प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी बनी । उप प्रमुख सुजीत कुमार चौधरी बने। मोबाइल वाणी टीम की ओर से बधाई।
भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर आभरब्रीज निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर समस्तीपुर रेलवे विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले 17 जनवरी को टेम्पू-लाउडस्पीकर प्रचार समेत नुक्कड़ सभा करने एवं 20 जनवरी को 11 बजे से मुक्तापुर रेल गुमटी से सर्वदलीय पदयात्रा निकालकर डीआरएम एवं डीएम को प्रदर्शन के जरिये स्मार-पत्र सौंपा जाएगा. इस आशय का निर्णय रविवार को शहर के डीआरएम चौक स्थित यात्री शेड में रेलवे विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले आयोजित बैठक में लिया गया. तत्पश्चात डीआरएम चौक पर एक सभा का आयोजन भी किया गया. सभा की अध्यक्षता राजद नेता संजीव कुमार राय ने की. संचालन माकपा के रधुनाथ राय ने की. कांग्रेस के डोमन राय, राजद के राकेश कमार ठाकुर, राम विनोद पासवान, भाकपा माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राज कुमार चौधरी, वार्ड कमीशनर सुखदेव सहनी, चीनी मिल मजदूर यूनियन के शशिभूषण शर्मा, रामजतन महतो, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला, रामवली राय, मो० नौशाद आलम, शाहीद अहमद समेत अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दलित-गरीबों को पार्टी-संगठन से जोड़कर उनके हक-अधिकार, भूमि- आवास के लिए भाकपा माले संघर्ष तेज करेगी.उक्त बातें भाकपा माले के रहिमाबाद के बहादुरनगर के शाखा सम्मेलन के अवसर पर बतौर अतिथि प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा सम्मेलन का पर्यवेक्षण प्रखण्ड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता ने किया. धर्मेंद्र पासवान, हरनेश पासवान, रीता देवी, शैल देवी, रधिया देवी, गुलजरिया देवी, कुशमा देवी, लक्षमिनिया देवी, कांति देवी, किसमतिया देवी आदि पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहे.सर्वसम्मति से बहादुरनगर ब्रहमस्थान के शाखा सचिव धर्मेंद्र पासवान, रहिमाबाद वार्ड- 2 के शाखा सचिव मुंशीलाल राय एवं बहादुरनगर नेशनल हाईवे शाखा सचिव नीलम देवी को चुना गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान के तहत प्रखंड में संचालित 205 आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने अपने पर्यवेक्षक रजनी कुमारी एवं अनिता कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को मदूदाबाद में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के रोकथाम हेतु आईसीडीएस कार्यालय मोहिउद्दीन नगर से मदूदाबाद के मुख्य सड़कों पर से होते हुए बीआरसी भवन तक जागरूकता रैली निकाली रैली में शामिल आंगनवाडी सेविकाओं ने विभिन्न स्लोगन जैसे बाल विवाह एक कुप्रथा है बेटियों के लिए भारी विपदा है, कम उम्र में बेटियों की शादी या है उनके जीवन की बर्बादी इत्यादि स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा पंचायत के उच्च विद्यालय कुरसाहा में छात्र एवं छात्राओं को बैठने की कोई भी व्यवस्था स्कूल के द्वारा नहीं किया जा रहा है जिस वजह से बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करना पड़ता है एक तरफ सरकार नारा लगाती है कि हर बच्चा स्कूल में और दूसरी तरफ इस स्कूल में आधारभूत व्यवस्था की भी कमी है इस बाबत जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ मधुकर प्रसाद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस बाबत उनके द्वारा जिला को तीन बार लिखा गया है लेकिन अभी तक नहीं मिला है और यह स्थिति प्रखंड के कई स्कूलों में है उनके द्वारा बताया गया कि जनवरी के मकर संक्रांति तक स्कूलों में बेंच की व्यवस्था कर दी जाएगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा के मध्य तुला के वार्ड 1 में बांस काटने के विवाद में मारपीट हुई जिसमें एक दंपति जख्मी हो गया इस संबंध में उक्त गांव के ही राजेंद्र झा की पत्नी रंजू देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें गांव के ही पंकज झा को नामजद किया है कि उनके हिस्से की बसवारी में रहा था विरोध करने पर हमला कर दिया उसके पति को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया । प्रभारी थाना अध्यक्ष राजीव लाल पंडित ने बताया कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल के सभी छह प्रखंडों के प्रमुख के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है पूरी चौक से बंधी व्यवस्था को विफल खान रंगों का चुनाव निर्धारित तिथि के अनुसार कराया जाएगा एसडीओ बृजेश कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि को आज 27 दिसंबर को विभूतिपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव होना है सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई है चुनाव अनुमंडल सभागार में ही चुनाव होना है सुरक्षा के लिए ब्रैकेटिंग लगा दी गई है अनुमंडल परिसर में प्रवेश स्कूल प्रवेश द्वार पर निर्वाचित प्रतिनिधि को प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी बाद अनुमति दी जाएगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के बाजितपुर बाजार स्थित शैक्षणिक संस्थान आकाश कैंपस में समारोह आयोजित कर परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। समारोह का उद्घाटन एचएम मोहन पासवान व राजकुमार पांडे उर्फ गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दो सौ बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय वस्तुनिष्ठ जांच परीक्षा 19 दिसंबर को हुई थी।प्रथम स्थान पर आए दसवीं कक्षा के रोमन कुमार को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान किया गया। वहीं दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सिमरन कुमारी व कुंदन कुमार को स्टडी टेबल एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले विवेक कुमार, रोहित कुमार व श्रवण कुमार को मिनी स्टडी टेबल पुरस्कार में दिया गया। टाॅप टेन बच्चों को टेबल वॉच एवं ग्रामर बुक देखकर उनके शैक्षणिक जिज्ञासा को बढ़ावा दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। इस कड़ी में कुल 86 बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। मौके पर संस्थान के निदेशक राहुल गुप्ता, मुखिया मुकेश कुमार, सरपंच सुनील द्विवेदी, शिक्षक अमित भूषण, एचएम मनोज चौरसिया, चंदा प्रियदर्शन, वीरेंद्र कुमार, उगन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू कुमार, रुस्तम कुमार, कुणाल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
