समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा पंचायत के उच्च विद्यालय कुरसाहा में छात्र एवं छात्राओं को बैठने की कोई भी व्यवस्था स्कूल के द्वारा नहीं किया जा रहा है जिस वजह से बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करना पड़ता है एक तरफ सरकार नारा लगाती है कि हर बच्चा स्कूल में और दूसरी तरफ इस स्कूल में आधारभूत व्यवस्था की भी कमी है इस बाबत जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ मधुकर प्रसाद से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस बाबत उनके द्वारा जिला को तीन बार लिखा गया है लेकिन अभी तक नहीं मिला है और यह स्थिति प्रखंड के कई स्कूलों में है उनके द्वारा बताया गया कि जनवरी के मकर संक्रांति तक स्कूलों में बेंच की व्यवस्था कर दी जाएगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।