जिले में धीरे-धीरे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या एवं ओमिक्रोन संक्रमण की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। इसको लेकर पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक वार्डों एवं बेडों के अलावे जरुरी दवाओं का भंडारण किया गया है। ताकी कोरोना के तीसरी लहर के आने पर कोई परेशानी नहीं हो सके। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
विभूतिपुर प्रखंड के बाजितपुर बनाया के दारू चौक स्थित विद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड का प्रथम सोपान शिविर का शुभारंभ शिक्षक संजीव कुमार किया अरब में विद्यालय के छात्र छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया गया इसके बाद 1 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ शिविर में विद्यालय के चयनित छात्र छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक विजय कुमार चौधरी एचएम प्रकाश ठाकुर एवं जैसा मेहता दीपक कुमार आदि थे तत्पश्चात स्काउट एवं गाइड के वर्तमान शिक्षा में विद्यालय के 150 छात्र छात्राएं का प्रशिक्षण शुरू हुआ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले के पटोरी अनुमंडल अंतर्गत गुलाब बूबना इंटर स्कूल भवन का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार की अहले सुबह गिर पड़ा। हालांकि सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि यह हादसा उस समय हुआ जब विद्यालय बंद था। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 3 बजे तेज धमाका हुआ तो विद्यालय में कार्यरत नाइट गार्ड तथा अन्य लोगों की नींद टूट गई। जब लोगों ने देखा तो पाया कि छत गिरी हुई थी। जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1941 में हुआ था। कभी-कभी इसकी मरम्मत भी करवाई गई थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया भवन जर्जर होता चला गया। ज्ञात हो कि विद्यालय का अधिकांश भवन उसी वक्त का बना हुआ है, कितु उसी भवन में कक्षा का संचालन किया जाता है। यह छात्रों के लिए काफी अधिक खतरनाक है। विगत वर्ष अप्रैल माह में भी विद्यालय का छत गिरी थी।क्षेत्र के लोगों और अभिभावकों ने मांग की है कि अविलंब उस भवन को बंद कर दिया जाए और उसमें कक्षा का संचालन न हो ताकि छात्र छात्राओं को सुरक्षित रखा जा सके। लोगों ने यह भी मांग की है कि विद्यालय प्रशासन शीघ्र भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करे ताकि लोग सुरक्षित अपने बच्चों को विद्यालय में भेज सकें। विद्यालय की इस घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को वहां के प्रधानाध्यापक ने दे दी है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज दिनांक 30 12 2021 को कारखाना स्टोर शाखा समस्तीपुर की तृतीय स्थाई तंत्र वार्ता PNM की बैठक कारखाना मिटिंग हॉल में संपन्न हुई जिसमें कारखाना स्टोर एवं कर्मचारियों के बुनियादी समस्या पर चर्चा हुई मुख्य मदो लेकर 1 स्वच्छजल की आपूर्ति शौचालय टंकी की सफाई भंडार डिपो में लिपिक से प्रवर लिपिक में पदोन्नति एवं ग्रुप डी से सी क्लास के कोटा के तहद पदोन्नति दिया जाए महिला टिफिन रुम में लाईट सफाई एवं वाइटवॉशिंग करवाना कारखाना मे उत्पादन बढ़ाना कारखाना स्टोर शाखा में कार्यरत सभी महिला कर्मचारी को सातवां वेतन आयोग के तहद नया PPO निर्गत करवाना सुपरवाइजरों को मिलनेवाला साबुन डस्टर एवं तौलिया की आपूर्ति करवाना, कारखाना एवं विद्युत अनुभाग में इंटरॶप्रेंटिस के तहद 25% कोटा के तहद जेई का पदोन्नति, कारखाना विद्युत एवं भंडारा डिपो में कार्यरत कर्मचारियों के सेफ्टी शू एवं डस्टर की आपूर्ति इत्यादि स्थानीय रेल प्रशासन द्वारा यथाशीघ्र करवाने का आश्वासन दिया गया प्रशासन के तरफ से मुख्य कारखाना प्रबंधक सहायक कार्मिक अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी यूनियन के तरफ से शाखा मंत्री श्री रामदयाल महतो, शाखा अध्यक्ष श्री ब्रजमोहन यादव, शाखा उपाध्यक्ष संतोष कुमार निराला संयुक्त शाखा मंत्री श्री अरविन्द कुमार, उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार राय, विनोद पासवान जी मो॰ जहांगीर कोषाध्यक्ष निसारुल हक, रंजीत कुमार सिंह गौरव कुमार रामनरेश राय , राजू कुमार राय श्रीमती सुनीता सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी भाग लिया , आगमी नववर्ष 2022 का हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बैठक समाप्त की गई ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
*रोसड़ा थानाध्यक्ष, कार्यक्रम पदाधिकारी और वार्ड पार्षद पंजियार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करेगी माले- उमेश कुमार* रोसड़ा नगर परिषद के दैनिक सफाईकर्मी रामसेवक राम को दिवाली एवं छठ जैसे पूजा के अवसर पर अपने चार-पांच माह का बकाया पारिश्रमिक मांगे जाने पर साजिश के तहत रोसड़ा थानाध्यक्ष, नगर परिषद कार्यक्रम पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद पंजियार के गुण्डों द्वारा निर्मम पिटाई किये जाने के कारण 5 नवम्बर को उनका पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी. मृत्यु के बाद उनके शव को घर वाले को न देकर पुलिस द्वारा रात के अंधेरे में जबरदस्ती जला दिया गया. भाकपा (माले) लगातार उक्त तीनों दोषी व्यक्तियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपए मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग बिहार सरकार से करती आ रही है. विधान सभा के अन्दर एवं 23 दिसम्बर को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के बैठक में भी मुख्यमंत्री के समक्ष भाकपा (माले) विधायक काॅ0 सत्यदेव राम द्वारा उक्त मांगों को मजबूती से रखा गया लेकिन अभी तक कोई सार्थक पहलकदमी नहीं ली गई है. इसलिए उक्त मांगों को लेकर भाकपा (माले) 30 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के समस्तीपुर आगमन पर उनके समक्ष प्रदर्शन करेगी. उक्त बातों की जानकारी भाकपा (माले) जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मंगलवार को दी.
एमआरसी समस्तीपुर के एवं आशा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र ,समस्तीपुर के जिला कार्यालय में लिया प्रवासी मजदूरों के अधिकार को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार ने की संचालन जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने किया।
इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है । लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है। गरीबों के सुख व दुख में साथ रहने वाले समाज सेवी संजीव कुमार राय हर वर्ष सर्दी के दिनों में गांवों में पहुंचकर लोगो के बीच कंबल सहित अन्य कपड़ो को वितरण करते है l कल शुक्रवार को देर शाम पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय ने समस्तीपुर प्रखंड के चकनूर पंचायत के विभिन्न वार्डो में गरीबों व जरुरतमंदो के बीच लगभग 250 कम्बल वितरित किया l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय कुरसाहा में विद्यार्थियों को बैठने हेतु नहीं है कोई भी व्यवस्था नहीं है उक्त आशय की जानकारी जब प्रतिनिधि मोबाइल बानी के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहिउद्दीन नगर डॉक्टर मधुकर प्रसाद सिंह को दी गई तो उन्होंने कहा कि इस बाबत जिला प्रशासन को उनके द्वारा सूचित किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
