मोरवा मोरवा प्रखंड में प्रमुख के चेंबर को लेकर निर्वाचित प्रमुख एवं पूर्व प्रमुख सह उपप्रमुख में भीषण रूप से विवाद उत्पन्न हो गया है। निर्विरोध रूप से चुनी गई प्रमुख सान्या नेहा द्वारा पूर्व से प्रमुख के चेंबर एवं कुर्सी पर अपना संवैधानिक अधिकार बताते हुए आज कार्यभार लेने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन पहुंची। पूर्व से प्रमुख के चेंबर एवं कुर्सी पर पूर्व प्रमुख सह वर्तमान उप प्रमुख स्मिता शर्मा को बैठे हुए देखकर प्रमुख के समर्थकों में भीषण रूप से आक्रोश उत्पन्न हो गया। पूर्व प्रमुख स्मिता शर्मा के द्वारा अपने चेंबर एवं कुर्सी पर अपना अधिकार बताते हुए वहां से हटने को तैयार नहीं थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर के बासुदेवपुर में भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार की अध्यक्षता एवं माले मिथिलांचल प्रभारी का० धीरेन्द्र झा के पर्यवेक्षण में रविवार को संपन्न हुई. बैठक की शुरूआत पिछले कार्यों की समीक्षा से की गई. 2021 का बकाया लेवी वसूली करने, पार्टी एवं लोकयुद्ध सदस्यता करने, शाखा, लोकल, पंचायत, प्रखण्ड, जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. सुखलाल यादव, अजय कुमार, मंजू प्रकाश, फूलबाबू सिंह, प्रेमानंद सिंह, सत्यनारायण महतो, ललन कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजकुमार चौधरी, उपेंद्र राय, हरिकांत झा, प्रमिला देवी, बंदना सिंह, फिरोजा बेगम, अमित कुमार, दिनेश कुमार, रामचंद्र पासवान, जीबछ पासवान, फूलेंद्र प्रसाद सिंह, राम कुमार समेत अन्य जिला कमिटी सदस्य ने बैठक में उपस्थित होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।बैठक को बतौर पर्यवेक्षक मिथिलांचल प्रभारी सह माले पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेंद्र झा ने कहा कि रोसड़ा के सफाई मजदूर रामसेवक राम की हाजत में हत्या के खिलाफ परिजन को 20 लाख रूपये मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी, हत्यारे पर एफआईआर दर्ज होने तक आंदोलन जारी रहेगा.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

साल का पहला काम जरूरतमंदों के नाम।रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर के तत्वावधान में रोटरी क्लब के अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद एवं सेक्रेटरी डॉक्टर के. सौरभ द्वारा 300 लोगों को बीच कंबल वितरण किया गया।बताते चलें कि विगत 22 वर्षों से साल के प्रथम दिन जरूरत मंदों के बीच कराके की ठंड से बचने के लिए केशव किशोर प्रसाद द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

32 वां राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप- 2021 में समस्तीपुर के 4 बच्चों ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर। समस्तीपुर से बेगूसराय के लिए रवाना हुए थे। 29 से 30 दिसंबर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए समस्तीपुर से 8 बच्चों गए। जिनमें से 4 बच्चों ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। जिनके नाम अनिकेत राज , राहुल कुमार , आर्यन कुमार और दिग्विजय कुमार हैं। सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला के ताइक्वांडो प्रेसिडेंट सूर्य शेखर प्रसाद मंडल एवं ताइक्वांडो सचिव सुधाकर कुमार सिन्हा ने बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की तथा टीम और मैंनेजर कौशल कुमार को इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देना चाहिए। एक बेटी को शिक्षित होने से वो पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है। इसीलिए समाज शिक्षित होने से पूरा राज्य शिक्षित हो सकता है। जिससे कि भारत देश सर्वांगीण विकास कर पाएगा।

आगामी तीन जनवरी से जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोर व किशोरियों को कोरोना का टीका दिया जाएगा। एक जनवरी से टीका के लिए रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुकिग भी शुरू हो गई। जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के तीन लाख 26 हजार 367 किशोर व किशोरी शामिल है। वर्ष 2007 या उससे पहले जन्म लेने वाले सभी बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्हें सिर्फ को-वैक्सीन का टीका लगेगा।

शनिवार को सर्द मौसम में पूरे उत्साह के साथ प्रखण्ड भर में नए साल का जश्न मनाया गया। घने कोहरे के साथ सुबह का आगाज हुआ। नए साल के जश्न मनाने वालों के चेहरे पर दोहरी खुशी दिखी। एक-दूसरे से मिलकर, फेसबुक व व्हाटसएप के जरिए नए साल की शुभकामना देने का दौर दिनभर चलता रहा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

आज दिनांक १ जनवरी २०२२ को हरपुर बोचहा रेलवे ग्राउंड स्टेडियम में शंकर चौक और चकजमाल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि मुखिया प्रेम शंकर सिंह , प्रधान महासचिव जेडीयू किसान प्रकोष्ठ संजीव कुमार सिंह, उप सरपंच अरुण कुमार सिंह जी एवम हरपुर बोचहा के कई गणमान व्यक्तियों के द्वारा सफल संचालन के उपरांत विजेता एवम उपविजेता टीम को कप संजीव कुमार सिंह के द्वारा वितरण किया गया एवम परिथोषी के रूप में विजयता टीम को 20000 एवम उपविजेता टीम को 10000 मुखिया प्रेम शंकर सिंह के द्वारा दिया गया एवम मैन ऑफ द सीरीज को अरुण कुमार सिंह के द्वारा साइकिल दिया गया और सीरीज के खिलाड़ी को अन्य भेंट दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या दो में कड़ाके की ठंड से दो महिलाओं की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चौधरी पासवान की तीस वर्षीय पुत्री मखनी देवी एवं गोपाल सादा की पैंतालिस वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है। पंचायत के मुखिया सुनील कुमार राय के द्वारा शोकाकुल गरीब परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है। हालांकि ठंढ से मौत के संबंध मेंं प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बावजूद अंतिम संस्कार के लिए मुखिया द्वारा आर्थिक सहायता देने के साथ ही प्रशासन की ओर से अपेक्षित सहायता देने की मांग की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर नववर्ष का प्रथम दिन प्रवासी मजदूरों के नाम।एमआरसी समस्तीपुर एवं आशा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में समस्तीपुर प्रखंड के धुरलख गांव में प्रवासी मजदूरों को प्रस्थान पूर्व प्रशिक्षण दिया गया जिसमें समग्र रूप से कुल 106 प्रवासी मजदूर परिवारों ने भाग लिया। एम आर सी समस्तीपुर के कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार वर्मा ने एमआरसी के बारे में विस्तृत रूप से बताया। साथ ही मजदूरों को बंधुआ मजदूरी के बारे में समझाया की किस तरह से बिचौलियों और मालिक ठेकेदारों से हमारे लिए अपनी सुरक्षा करना है और हमें अपने अधिकारों के बारे में जाना पड़ेगा जिससे हम अपना अधिकार ले सकें। इसके बाद मजदूर हेल्पलाइन नंबर 18002000211 के बारे में विस्तार से बताया और कहा की संबंधित मुद्दों की समस्या होने पट इस नंबर का प्रयोग करें । कार्य स्थल पर आपके साथ किसी प्रकार का शोषण होता है तो आप हमारी संस्था और कानून की मदद ले सकते हैं। जनसाथी फैसिलिटेटर कृष्ण मोहन पाठक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी सुविधा के जैसे राशन कार्ड वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन बीओसीडब्ल्यू कार्ड की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। किस योजना के साथ क्या क्या दस्तावेज लगते हैं विस्तार से समझाया साथ ही ईश्रम कार्ड ,आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में समझाया।प्रशिक्षण के दौरान मजदूरों ने प्रवास करने के पहले समस्त जानकारी मुखिया के यहां एवं श्रम विभाग में दर्ज कराने का शपथ लिया ताकि उनके आश्रितों को परेशानी होने पर संपर्क कर सकते हैं।एफओ विजय कुमार राम प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कृष्ट योगदान दिया।मौके पर सभी को आईईसी मैटेरियल भी दी गई।धन्यवाद ज्ञापन जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा ने किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।