समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार दिनांक 4 जनवरी 2022 से 8 जनवरी 2022 तक किया जा रहा है। जिसमें कबड्डी का आयोजन मंगलवार को किया गया इसमें मुख्य अतिथि जीएमआरडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ रमेश यादव और एनएसएस पदाधिकारी समस्तीपुर लक्ष्मण यादव मौजूद रहे।,जिन्होंने युवाओं की हौसला अफजाई की और नेहरू युवा केंद्र का आभार व्यक्त किया कि वो ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से आगे आने का अवसर प्रदान कर रहे है । कबड्डी प्रतियोगिता के अंपायर ने बिल्कुल निष्पक्ष फैसला सुनाया। कार्यक्रम का आयोजन फौजी भाई यूवा कल्ब मोहनपुर के द्वारा कराया गया। कब्बडी प्रतियोगिता में विजेता टीम स्वामी विवेकानंद युवा क्लब राजाजानऔर उपविजेता जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर B टीम रही। विजेता टीम को जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा ट्रॉफी दिलवाई गई। मौके पर फौजी भाई यूवा क्लब के अध्यक्ष मोहन कुमार सचिव रणधीर कुमार कोषाध्यक्ष राम संदेश मोहनपुर प्रखंड के राष्ट्रीय स्वयं सेवक विक्रम कुमार और मोहनपुर प्रखंड के राष्ट्रीय स्वयं सेवक अजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया पूरब पंचायत के एक व्यक्ति की हत्या रविवार की रात को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर करते हुए उसके शव को गांव के ही ढाब में फेंक दिया गया। मृतक अधेर की पहचान पतसिया निवासी सनीचर पासवान के 45 वर्षीय पुत्र दिनेश पासवान के रूप में की गई है। उक्त आशय का आवेदन मोहिउद्दीन नगर थाना में देते हुए मृतक आधेर के भाई राजबली पासवान ने गांव के ही पांच व्यक्तियों को आरोपित करते हुए कहां है कि उनका भाई अपने खेत का पटवन करके जब वापस आ रहा था तो घात लगाकर इन लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनके भाई की हत्या करके उसके शव को ढाब में फेंक दिया। आरोपितों में राणा गगन सिंह उम्र 40 वर्ष, विरो महतो, शंकर महतो, नागो महतो एवं फूलों कुमार शामिल है। राजबली पासवान ने अपने आवेदन में कहा है कि इन लोगों ने उनके भाई की हत्या कर ढाब में फेंक दिया और भाग गए काफी खोजबीन के बाद उनके भाई की लाश रात के 8:00 बजे ढाब में पड़ा हुआ मिला।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ताजपुर के विकास की लड़ाई तेज करने के मुद्दे को केंद्र कर मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के नीमचौक के पास भाकपा माले का लोकल कमिटी का दूसरा सम्मेलन किया गया.सम्मेलन का शुरूआत शहीद साथियों को दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि देने के उपरांत शहीदवेदी पर पुष्पांजलि एवं महिला शिक्षा के क्रांतिदूत सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता मो० नेयाज, मो० जाबीर, एवं रामदुलारी देवी की तीन सदस्यीय अध्यक्षमंडल ने की. संचालन प्रभात रंजन गुप्ता ने की. बैठक में बतौर अतिथि जीतेंद्र सहनी, शंकर सिंह, मो० मसीउलहक आदि ने भाग लिया. सम्मेलन में उद्धाटन भाषण देते हुए प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर प्रखण्ड एवं नगर परिषद विकास की रौशनी से कोसों दूर हैं जबकि भ्रष्टाचार में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है. यहाँ विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है. मनरेगा को लूट का अड्डा बना दिया गया है. कभी श्मशान तो कभी कब्रिस्तान, कभी थाना पर मिट्टी भराई तो कभी सड़क भराई के नाम पर मनरेगा में करोड़ों रूपये का लूट जारी है. इसके खिलाफ 20 जनवरी को मनरेगा कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की गई. हल्की वर्षा में भी जलजमाव के शिकार अंग्रेज जमाने के बसा ताजपुर बाजार में नाले, सड़क बनाने, सड़कों की सफाई कराने, कूड़े का उठाव करने, गली, मुहल्लों एवं पोल पर वेपर लाईट लगाने, सरकारी जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराकर दलित- गरीब भूमिहीनों में वितरण करने को लेकर संघर्ष तेज करने का घोषणा किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

03 पुलिस कर्मी व 01 स्वास्थ्य कर्मी सहित 9 लोग मिले पॉजिटिव। अभी तक 16 मरीज है एक्टिव। सतर्क रहें सुरक्षित रहें ज्यादा से ज्यादा मास्क का उपयोग करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में खुशबू कुमारी ने एकतरफा जीत हासिल कर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व अपने प्रतिद्वंदी प्रेमलता को भारी मतों के अंतर से पराजित कर दिया। जहां खुशबू कुमारी को 42 जिला परिषद सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ, वहीं प्रेमलता को मात्र 6 व रीना राय को मात्र एक जिला परिषद सदस्य का समर्थन मिला। वहीं एक अन्य जिला परिषद सदस्य रिंकी कुमारी के द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव का बहिष्कार किया गया। रिंकी कुमारी के द्वारा इस चुनाव में धनबल और बाहुबल के जोर पर चुनाव होने का आरोप लगाया गया। वहीं जिला समाहरणालय सभाकक्ष में जिला अधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। आपको बता दें कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से जिले में काफी गहमागहमी थी। जहां अध्यक्ष पद के लिए जिप सदस्य प्रेमलता व खुशबू के बीच सीधी लड़ाई की उम्मीद थी। लेकिन खुशबू कुमारी ने अंत समय में इस एकतरफा जीत में तब्दील कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर के नये DM योगेंद्र सिंह की सादगी नालंदा से उनके स्थानांतरण के बाद दिखी। इसके चर्चे इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। बिना ताम-झाम के योगेंद्र सिंह जिले को अलविदा कह गए। डीएम ने फेयरवेल पार्टी को भी शालीनता से मना कर दिया। हाथ में ट्राली बैग व बाडीगार्ड को नए डीएम के साथ रहने की नसीहत देकर स्टेशन रवाना हो गए। टिकट काउन्टर पर आम पब्लिक की तरह लाइन में लगकर ट्रेन का टिकट लिया। श्रमजीवी में बैठकर पटना के लिए रवाना हो गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नए साल का आगमन हो गया और उसके दूसरे दिन रविवार को भी सर्दी अपने पूरे शबाब पर थी । जिले में रविवार को हवाओं में काफी कनकनी रही। सुबह से दोपहर तक जिले में कोहरा छाया रहा। सर्दी में इजाफे के साथ ही कोहरे ने भी रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को गांव में लोग अलाव तापते रहे। ठंड से हर कोई सिकुड़ा था । सूरज का दर्शन तो हुआ लेकिन उसकी किरणें फीकी थीं। एक ओर धूप के तेवर जहां ठंड के सामने फीके पड़ रहे हैं वहीं दो दिनों से पड़ रहे कोहरे के चलते आम जन जीवन की रफ्तार पर ब्रेक सा लगता जा रहा है। सुबह व शाम को लोगों ने अलावा जलाकर गर्मी पाई। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आया है। सुबह देर से बिस्तर छोड़े गए तो शाम होते ही लोगों ने रजाइयों का सहारा ले लिया। हवाएं ठंडी होने से सर्दी का अहसास तेज हो गया। सर्द हवाओं के चलते मौसम में ठण्डक पैदा हो गई है। सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई। जगह जगह ग्रामीण अलाव जलाकर सर्दी से बचने की जुगत में लगे रहे। लोग देर तक रजाईयों में ही दुबके रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला परिषद अध्यक्ष पद पर कौन करेगा कब्जा दारू माफिया या नीतीश कुमार का जदयू ? विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर:- समस्तीपुर जिला में कुल 50 जिला परिषद सदस्य जीत कर आए शेष 1 पद पर उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने के कारण चुनाव नहीं हो सके कुल मिलाकर 51 सदस्य जिला परिषद सदस्यों के लिए जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव का समय निर्धारण 3 जनवरी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। अंतिम चुनाव परिणाम 15 दिसंबर के आने के बाद जिला प्रशासन के शिथिलता के कारण 50 सदस्यों में से 30 सदस्य उनके समर्थक एक दारू माफिया के पैसे से नेपाल काठमांडू और चाइना के बॉर्डर से आज रात दरभंगा में होटल में निवास करेंगे। कल सुबह 11:00 बजे जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव के निर्धारण होने के कारण आज सुबह-सुबह दरभंगा से लोग के आने की सूचना है। चर्चा यह भी है कि शराब माफियाओं ने 300000 से लेकर ₹1000000 तक की खरीद बिक्री किए जाने के बाद से जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में काफी गहमागहमी चुनाव होने की भी चर्चा है। जन नायक कपूरी ठाकुर के धरती होने के बाद भी भ्रष्टाचार का गंगोत्री बहाया जाना सरकार के लिए भी एक चुनौती भड़ा है ।समस्तीपुर का जिला परिषद होगा बिहार के नीतीश कुमार के सुशासन में अगर किसी प्रकार की शिकायत सुनने को मिलता है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार का ही बोल बाला है। मुख्यमंत्री को बड़े स्तर पर खरीद बिक्री जिला परिषद के किए जाने की जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की है और कहा है कि लोकतंत्र में वोट से चुनकर आए लोग अवैध रुपए कमाने के लिए इस तरह के गोरखधंधा मे लगे हैं। चर्चा यह भी है कि 1 दर्जन से अधिक लोग जिला परिषद और उनके संबंधियों को करोना जैसे खतरनाक बीमारी से प्रभावित होने की भी खबर है। यह अभी चर्चा है कि कि जिला परिषद की बैठक में इस तरह से प्रभावित खतरनाक बीमारी कहीं जिला परिषद के पंचायती राज पदाधिकारी समेत वरीय पदाधिकारी अन्य सदस्यों को भी नहीं प्रभावित कर दें इस बात के जिले के लोग और प्रशासनिक स्तर पर भी लोग दहशत सहमे नजर आते हैं।

कल दिन के 12:00 बजे शहीद पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश की पांचवी शहादत दिवस ( उत्क्रमित मध्य विद्यालय शहीद पत्रकार ब्रजेश नगर सलखन्नी) में मनाया जाएगा जिसमें आप तमाम लोग श्रद्धांजलि सभा में भाग लें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दलित बेटी के साथ  दुष्कर्म व हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च   मोरवा  । रविवार की शाम  सारंगपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के भीम आर्मी एवं वामसेफ संगठन ने कैंडल मार्च निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया ‌‌।बीते 26 दिसम्बर 2021 को वैशाली जिले के तिसिऔता थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिए जाने कि घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। नेतृत्व भीम आर्मी प्रखंड  अध्यक्ष कमल पासवान, वामसेफ संगठन के प्रखंड अध्यक्ष श्रीचंद राम,राजद पंचायत अध्यक्ष विनोद राम के नेतृत्व में  कैंडल मार्च सारंगपुर मधुवन चौक से व्यासपुर होते हुए विक्रमपुर चौक पर सम्पन्न हुआ। कैंडल मार्च में शामिल अजय रजक, डाक्टर आलोक कुमार रजक, चन्द्रकान्त मणि, संजीव कुमार इंकलाबी, सुधाकर राम, सुखलाल राम,अजय राम, जगजीत राम, मनोज कुमार राम, विकास कुमार राम, विक्की कुमार राम, सुनैना देवी, रानी देवी,सुनीता देवी, सुमन कुमार राम, आदि सैकड़ों पुरुष महीलाओं मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।