समस्तीपुर के तत्वावधान में यूनिक क्रिएटिव एजुकेशनल सोसायटी के द्वारा समस्तीपुर में बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर के ढांचे और प्रणाली को मजबूत करने के प्रयास के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री अजय कुमार बाल कल्याण पदाधिकारी समस्तीपुर एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समस्तीपुर , नौशाद रजा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाल संरक्षण समिति का गठन एवं क्रियान्वयन करने हेतु एक रूप रेखा तैयार की गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के अख्तियारपुर गाँव में किशोरियों के बीच बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु कार्ययोजना निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी तथा संचालन ललिता कुमारी नें किया। इस अवसर पर किशोरी पंचायत की सदस्य एवं बाल विवाह से मुक्त किशोरी जो आज अपनी नियमित पढाई जारी रखते हुए बी. काॅम की छात्रा है, शीतल कुमारी नें कहा कि हम किशोरियों को सबसे पहले इन सामाजिक-सांस्कृतिक बुराईयों-कुरीतियों को समझना पड़ेगा तथा इस चारदीवारी से बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के साथी सह जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार नें कहा कि समुदाय के लोगों को बाल श्रम, मानव व्यापार, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट को विस्तार से समझानें की जरूरत है। इसके लिए वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति को सशक्त और संवेदनशील बनाना होगा। हम सबके बीच रहनें वाले बाल व्यापार के दलालों की पहचान करनी होगी, तब जाकर हम बच्चों को खुशहाली दे सकतें हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे एक लाख चौवन हजार समूह से वसूली कर लौट रहा था कर्मी पिस्टल के बल पर लूट लिए रुपए मोरवा । हलई ओपी क्षेत्र के सूर्य पुर गांव के निकट अपराधियों ने बुधवार को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े एक लाख चौवन हजार रुपए लूट लिये हैं। घटना लगभग तीन बजे दिन की बताई जा रही है। उक्त फाइनेंस कर्मी सारंगपुर पश्चिमी पंचायत सहित विभिन्न क्षेत्रों से समूह का पैसा वसूल कर वापस लौट रहा था। सूर्यपुर गांव के निकट पहुंचते ही सुनसान स्थान में अपराधियों ने बाइक से ओवरटेक कर उसे रोका। उसके रुकते ही पिस्तौल के बल पर धमकाते हुए कर्मी के बाइक की डिक्की की चाबी लेकर उसके बाइक की डिक्की से समूहों से वसूली किये गये एक लाख चौवन हजार रुपए लूट कर भाग गए। पीड़ित कर्मी के द्वारा इसकी जानकारी हलई ओपी पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा फाइनेंस कंपनी के कर्मी से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। ओपी अध्यक्ष के द्वारा घटना की जानकारी पटोरी डीएसपी ओमप्रकाश अरुण को दी गई है। ओपी अध्यक्ष के अनुसार कर्मी से पूछताछ के बाद आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू करने की बात बताई गई है।
बिहार में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में डिप्टी सीएम और दूसरे मंत्रियों के अलावा तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे। क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की आज हुई बैठक में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ठंड का असर तीन चार दिनों में ही दिखने लगा है। सर्द हवा के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में उन लोगों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिनको रोजी रोजगार के लिए ठंड व शीतलहर के बावजूद भी घर से निकलना पड़ता है। ऐसे में गर्म कपड़े जरूरी है। इधर ठंड व हवा के कहर से बचने के लिए उनी वस्त्रों की मांग भी काफी बढ़ गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना काल में मंडल कारा प्रशासन द्वारा बंदियों की मुलाकाती में आ रहे व्यवधानों को दूर कर दिया गया है। कारा के अंदर मुलाकाती और स्वजनों से संवाद की नई सुविधाएं बहाल की गई है। ऑनलाइन यानी वर्चुअल मुलाकाती वीडियो कॉन्फ्रेसिग के माध्यम से जेल में बंद अपने स्वजनों से संवाद कर सकते हैं। कोई भी बंदी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंडल कारा में बंद बंदियों की सुरक्षा के लिए आगामी 31 जनवरी तक मुलाकातियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश जेल आइजी के स्तर से जारी हुई है। फिलहाल, मंडल कारा में करीब 1 हजार बंदी हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 3 दिनों तक शीतलहर जारी रहेगा। उसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। आज मंगलवार की शाम भी शहर कुहासे से घिरा रहा। उक्त बातें डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.ए सत्तार ने कही।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आशा की किरण संस्था द्वारा हरदोई में मातृ शक्तियों का किया गया सम्मान आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति द्वारा चलाया जा रहा है मिशन मुस्कुराए बेटियां के तहत हरदोई में सुनीता गुप्ता गुप्ता सीमा गुप्ता और सुनीता गुप्ता ने की 11 00सौ की एफडी जिसके तहत आशा की किरण संस्था के अध्यक्ष रितिका गुप्ता ने हरदोई में मातृशक्ति को किया सम्मानित
नेहरू युवा ग्रामीण महिला विकास संस्थान मथुरा द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह गठन एवं लिंक परियोजना के अंतर्गत नाबार्ड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सहयोग से वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती हेमा मालिनी जी सांसद मथुरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर डी एस चौहान मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड तथा श्री एस पी सिंह आर्यव्रत ग्रामीण बैंक चेयरमैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के अंतर्गत बकरी पालन हेतु 1 से 11 महिलाओं को 5 करोड़ से अधिक की धनराशि का ऋण वितरण किया गया कार्यक्रम में गोट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से लगभग 410 महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए सांसद श्रीमती हेमा मालिनी द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति संगठित होकर लड़ने के लिए आह्वान किया गया इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने कार्यों के बल पर अपने कार्यों में गुणवत्ता लाते हुए देश के निर्माण में अपना व्यापक योगदान साझा करें! तुम को संबोधित करते हुए डॉ बीएस चौहान मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड ने कहा कि नाबार्ड का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करना है साथ ही वर्तमान में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ महिलाओं के लिए दिलाने का प्रयास किया जा रहा है! सब सफर संस्था द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जहां पर आए हुए लोगों ने जमकर खरीदारी की!
