समस्तीपुर के तत्वावधान में यूनिक क्रिएटिव एजुकेशनल सोसायटी के द्वारा समस्तीपुर में बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर के ढांचे और प्रणाली को मजबूत करने के प्रयास के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री अजय कुमार बाल कल्याण पदाधिकारी समस्तीपुर एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समस्तीपुर , नौशाद रजा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाल संरक्षण समिति का गठन एवं क्रियान्वयन करने हेतु एक रूप रेखा तैयार की गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।