मेहंदी का अभियान के तहत रोसरा में विभिन्न स्कूलों में किशोरों के बीच कोरोना का टीका दिया गया। सरकार ने बच्चे के स्वास्थ्य के लिए 6 से 8 जनवरी तक महाती का अभियान चला रही है। इस क्रम में उत्क्रमित कलवारा स्कूल के 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिम पंचायत के विक्रमपुर गाँव में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर पटोरी के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ एक मुहिम कार्यक्रम अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान रमोद पासवान के नेतृत्व में विनोद कुमार, विजेन्द्र पासवान, डाॅली कुमारी, रामनाथ राय, मदन महतो, संजय सिंह, रिंकु कुमारी, नूतन कुमारी और साजन कुमार नें बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार जैसे सामाजिक बुराइयों को त्यागने के लिए अपनें नाटक के माध्यम से समुदाय को संवेदनशील और जागरूक करनें का प्रयास किया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के टीम लीडर कौशल कुमार नें बताया कि चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी समस्तीपुर जिला के मोरवा, पटोरी, मोहनपुर और मोहीउद्दीन नगर प्रखंड में कार्यरत है। हम अपनें पाँच सदस्यीय टीम के साथ मिलकर दिन रात बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए तत्पर रह्ते हैं। वहीं टीम मेम्बर दिनेश प्रसाद चौरसिया, अंजू कुमारी, बलराम चौरसिया और दीप्ति कुमारी नें लोगों से टाॅल फ़्री नम्बर 1098 पर काॅल करनें की अपील कर उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा किया। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सह निदेशक, चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर पटोरी सुरेन्द्र कुमार नें कहा कि किशोरियों के बीच बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु वार्ड स्तर पर गठित बाल संरक्षण समिति को संवेदनशील और जागरूक करनें की आवश्यकता है। असंगठित खेतिहर मजदूर पंचायत के संयोजक रविन्द्र पासवान नें कहा कि इस दिशा में कार्ययोजना निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सभी सरकारी विभागों का समन्वय आवश्यक है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संवेदनशील और जागरूक सदस्यों नें बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार को अपनें समाज से समाप्त करनें का संकल्प लिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिले में गुरुवार को सिविल सर्जन, दो लैब टेक्नीशियन सहित कुल 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 88 पहुंच गयी है। सदर अस्पताल में एंटीजन टेस्ट में सीएस व लैब टेक्नीशियन पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएस ने बताया कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट आनी बांकी है। जिले में 21 कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसके कारण एक्टिव मरीजों की संख्या 70 पहुंच गयी है। इधर, रेलवे में भी छह रेल कर्मी संक्रमित पाए गए। जिसके कारण रेलवे कॉलोनी में एक्टिव मरीजों की संख्या 18 पहुंच गयी है। इसके साथ ही संपूर्ण जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 88 पहुंच गयी है। वहीं रेलवे अस्पताल में चार मरीज भर्ती हैं। जिसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में 104 एंटीजन टेस्ट किया गया, जबकि 70 आरटी पीसीआर सैंपल लिया गया। एंटीजन टेस्ट में 16 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें जिला स्वास्थ्य समिति के एक अधिकारी, लैब टेक्नीशियन के अलावे अन्य शामिल हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों पर जिसमें विन द गामा चौक सरारी चौक पत्थर घाट चौक सहित दर्जनों चौक शामिल हैं पर अलाव की व्यवस्था की गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राजीव नयन पांडे ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती कराके की ठंड के मद्देनजर लोगों को ठंड से बचाने हेतु अलाव की व्यवस्था की गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारतकि कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी विभूतिपुर लोकल कमेटी की बैठक राज्य कमिटी सदस्य सह विभूतिपुर विधायक अजय कुमार एवं जिला मंत्री रामाश्रय महतो की अध्यक्षता में संपन्न। इस बैठक में राज्य सम्मेलन 6, 7 तथा 8 मार्च को समस्तीपुर में आयोजित है। जिसकी तैयारी के लिए सभी ब्रांच सचिवों का भी बैठक किया गया और राज्य सम्मेलन हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। निर्णय लिया गया कि सभी ब्रांच में यथाशीघ्र बैठक कराया जाए एवं राज्य सम्मेलन का तैयारी हेतु विस्तृत जानकारी दी जाए। इस बैठक में अंचल मंत्री श्याम किशोर कमल, जिला कमेटी सदस्य शशिकांत झा, सिया प्रसाद यादव, मनोज कुमार, शंभू कुमार, विद्यानंद विद्यार्थी, दिलीप पंजीयार सहित ब्रांचों के सचिवों ने भाग लिया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

आज दिनांक 6 जनवरी 2022 को जिला पदाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्थापना प्रशाखा, पेंशन कोषांग, बीपीएसएम कोषांग, जिला जनसंपर्क कार्यालय, जिला भू अर्जन प्रशाखा, जिला परिवहन प्रशाखा, जिला नजारत प्रशाखा, जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा एवं खनन की समीक्षा बैठक की गई। प्रशाखावार निम्नांकित बिंदु पर समीक्षा की गई: 1. प्रशाखा में विगत 6 महीने से विभाग से प्राप्त पत्रों का पत्र वार अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा। 2. प्रशाखावार मासिक प्रगति प्रतिवेदन 3. प्रशाखा में लंबित एसी, डीसी, यूसी, सी डब्ल्यू जे सी/ एम जे सी, पेंशन, रिटायरमेंट बेनिफिट, सेवा शिकायत, लोकायुक्त, मानवाधिकार, आरटीआई, लोक शिकायत, सीपीग्राम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार से संबंधित मामलों में अनुपालन की स्थिति। 4. पिछले 6 महीने में जनप्रतिनिधि से प्राप्त शिकायत एवं पत्र से संबंधित अनुपालन की स्थिति। 5. विभागीय समिति से संबंधित कार्यवाही के अनुपालन की स्थिति। स्थापना की बैठक: बैठक में स्थापना उप समाहर्ता, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, स्थापना एवं जनसंपर्क शाखा के सभी लिपिक एवं ऑपरेटर उपस्थित थे। बैठक में स्थापना उप समाहर्ता द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई। समाहरणालय अंतर्गत विभिन्न प्रशाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन भुगतान एवं सेवांत लाभ के भुगतान की स्थिति, अनुकंपा की बैठक, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, लिपिकों का स्थापना, विभागीय कार्यवाही, राजस्व कर्मचारी का स्थापना, संविदा नियोजन, लंबित सीडब्ल्यूसी/एमजेसी वाद आदि की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हेतु तिथि निर्धारण करने का निर्देश जिला गोपनीय शाखा प्रभारी को दिया गया, कर्मियों के विरुद्ध लंबित विभागीय कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं उसे अद्यतन करने का निर्देश दिया गया साथ ही जिस स्तर पर कार्रवाई लंबित है उन्हें जिलाधिकारी के स्तर से स्मार करने का निर्देश दिया गया। सी डब्ल्यू जे सी/ एम जे सी वादों के प्रतिवेदन के समीक्षा के उपरांत वैसे वाद जिनमें एसओएफ दायर करने की प्रक्रिया लंबित है उनमें 15 दिन के अंदर एसओएफ तैयार करने का निर्देश दिया गया।

प्रखंड कें नरहन बेला गाछी पेठीया के समीप एफसीआई के अनाज से भरा ट्रक 10 फीट गड्ढे में गिर गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि विभूतिपुर एफसीआई के गोदाम से नरहन जन वितरण प्रणाली के दुकान पर अनाज पहुंचाने जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे हैं गाड़ी ने चकमा दे दिया। जिसे अनियंत्रित होकर गाड़ी नंबर बीआर 06 बीसी 2580, 10 फीट गड्ढे में गिर गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायल चालक की पहचान आलमपुर कोदरिया पंचायत के पहाड़पुर गांव निवासी कैलाश महतो (40) के रूप में किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पहले नोटबंदी, फिर कोरोना, फिर वर्षा से खेतों में जल जमाव से परेशान किसानों द्वारा गीले खेत को जोत-बोकर अपनी बिगड़ी तकदीर संवारने की कोशिश कामयाब होने से पहले ही दगा दे दिया जब सरकार द्वारा घोषित अर्ध लाकडाउन से बाहरी व्यापारी के मोतीपुर मंडी नहीं आने से अचानक सब्जी का भाव धराम से गिर गया. ऐसे में कुछ किसानों के सब्जी बिके और कुछ किसानों के सब्जी पड़े ही रह गये.वृहस्पतिवार को समस्तीपुर जिले के चर्चित मोतीपुर सब्जी मंडी में फूलगोभी-7-8 रू०, बैंगन गुलाबी-5, बैंगन हरा-8, बैंगन भाटा-12, बन्धागोभी-7, टमाटर-12-22, पालक-8-10, करैला-45, कुसुम-15, बथुआ-12, मटर-25, धनिया पत्ती-32, पपिता-15-20, सिमला-60, आलू-12, प्याज-22, कद्दू-15, कदीमा-22, बरबट्टी-15, विन्श-25, कवछूआ-8, ओल-12, हरी मिर्च-32-35, सिम-10, सग्गा प्याज-12, बैंगन उजला-10, मुठिया केला- 15 रू० की कम कीमत पर कुछ सब्जी बिके बाकी खरीददार के अभाव में पड़े रह गये। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राजस्थान सीकर के सुभाष चंद कुमावत ने दरभंगा बिहार मे मरीजों को मास्क व कंम्बल वितरण किए, राजस्थान सीकर कांवट के जुगलपुरा समाज सेवी सुभाष चंद्र कुमावत ने राम कृष्ण विवेकानंद आश्रम दरभंगा बिहार में नर सेवा ही नारायण सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ नवजीवन हानसन्स डिलीज सेंटर सोनकी दरभंगा बिहार मे मास्क व कंम्बल मरीजों को वितरण कर एक प्रेरणादायक और मानव सेवा के लिए पुण्य कार्य किया जिसके लिए महेंद्र सिंह खोखर समाज सेवी पूर्व ग्राम विकास समिति अध्यक्ष घसीपुरा के साथ कावट क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों ने सुभाष चंद कुमावत का हार्दिक हार्दिक धन्यवाद आभार व्यक्त किया कि सुभाष चंद्र समाजसेवी कांवट राजस्थान के साथ देश के अनेक राज्यों में सेवा देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं सुभाष चंद कुमावत भाई एस. आर. कुमावत, नंदी जी सर, छाया दीदी ओर मदन सिंह साथ रहे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नेहरू युवा केन्द्र, समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के अंतर्गत उत्थान युवा क्लब, मोरसंड के द्वारा उच्च शिक्षा ग्रामीण प्रतिष्ठान, बिरौली मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार मुख्यअतिथि राज्य प्रशिक्षक सह एनजीओ संघ सचिव श्री संजय कुमार बबलू विशिष्ट अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय,बिरौली के प्राचार्य डॉo पीoकेेo ठाकुर अतिथि पूसा संवाददाता सुभाषचंद्र ठाकुर शारीरिक शिक्षिका खुशबू कुमारी कार्यक्रम के नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूसा रौशन कुमार व संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, पूसा पप्पू कुमार ने किया। कार्यक्रम में कबड्डी एवं वॉलीबॉल में विजेता एवं उपविजेता को कप, मेडल एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया वही 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 1600 मीटर दौड़, कबड्डी, हाई जंप, लोंग जंप, गोला फेक में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सफल युवा-युवती प्रतिभागी को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कल्याणपुर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोo एजाज,पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उजियारपुर मुकेश कुमार रतन , पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक समस्तीपुर संदीप कुमार, शिक्षक दीपक कुमार, शिक्षक सूर्य प्रकाश, आयुष कुमार, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, सोनू कुमार, अनिकेत कुमार, विकास कुमार, अजय कुमार, आदित्य कुमार, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, सूरज कुमार, ममताा कुमारी, सोनी कुमारी ज्योति कुमारी, सोनम कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।