कोरोना की तीसरी लहर एवं जिला से प्राप्त निर्देश के आलोक में एसडीओ ज्ञानेन्द्र कुमार ने शनिवार को विद्यापतिधाम पहुंच उगन महादेव मंदिर को बंद रखने का निर्देश दिया। एसडीओ ने मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा श्रद्धालुओं के मंदिर के भीतर प्रवेश व पूजा अर्चना करने पर रोक लगाए जाने की बात कहीं। वहीं एसडीओ ने कहा कि मंदिर के मुख्य पुजारी ही सिर्फ सुबह शाम पूजा अर्चना कर सकेंगे। मौके पर सीओ अजय कुमार मौजूद थे।

महिला शिक्षा के क्रांतिदूत सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद राज्य सचिव शशि यादव के पर्यवेक्षण, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह की अध्यक्षता एवं जिला सचिव प्रमिला राय के संचालन में शनिवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित माले जिला कार्यालय में ऐपवा जिला कमिटी की विस्तारित बैठक में कई आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया. इसके तहत आशाबहु, रसोईया, आंगनबाड़ी, सेविका- सहायिका, ममता आदि को संगठित करने, पंचायत स्तरीय बैठक एवं सदस्यता अभियान चलाने, महिलाओं पर जुल्म के खिलाफ आंदोलन तेज करने समेत कई अन्य आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया.का० शशि यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें महिला शिक्षा के क्रांतिदूत सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख के रास्ते चलकर बच्चियों की शिक्षा पर जोर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति की शिकार बड़े पैमाने पर महिलाएं हो रही हैं. उन पर तरह- तरह से हमले किये जा रहे हैं. हमें आगे आकर मंदिर- मस्जिद की राजनीति के खिलाफ शिक्षा- रोजगार- चिकित्सा- विकास की लड़ाई तेज करना होगा. उन्होंने किसान आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि इस जीत से प्रेरणा लेकर बड़ी भागीदारी वाला जन आंदोलन खड़ा करना होगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्थक गांव पुलिस ने नशे के दूर होकर हंगामा कर रहा है एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है नर्सरी समर्था गांव के ही दिलीप कुमार गुरु रामदास बताया गया है यह जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने दरवाजे पर शराब पीकर हंगामा कर रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची इस मामले में नवीन कुमार के बयान पर उसको विरुद्ध स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल मैक्रो नाम मरीज के इलाज की व्यवस्था की जांच के लिए मॉक ड्रिल किया गया अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में अस्पताल की टीम ने मिलकर बता दे कि अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित ट्रेनिंग स्कूल में 110 वेद ज्ञान का पेट केयर सेंटर बनाकर तैयार है इसी में नौकरी किया गया जिस ने पहले टीम को तरीके बताएं एक्सपोर्ट के साथ इसे अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को दिखाया गया मैं कंट्रोल के दौरान एक व्यक्ति को बनाकर लाया गया था ऑक्सीजन की जांच की गई एंबुलेंस ने बताया कि इसके 24 घंटे डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था है क्या किया गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल के एसडीओ बृजेश कुमार के द्वारा अनुमंडलीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया ।कमरे के अंदर धूल व गंदगी तथा पुस्तकालय परिसर में व्यापक गंदगी को देख एसडीओ बिफर पड़े तथा उन्हें पुस्तकालय अध्यक्ष इंद्र कांत राय को साफ सफाई रखने व सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक नियमित रूप से पुस्तकालय का संचालन करने का निर्देश दिया इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को एक बैठक बुलाकर पुस्तकालय के ले के बेहतर संचालन के लिए कमेटी के निर्माण कराने की सलाह दी। बता दे कि लंबे समय से पुस्तकालय को बंद देख कर गुरुवार को अखिल भारतीय छात्र संघ के पदाधिकारी द्वारा एक ज्ञापन सौंपकर पुस्तकालय के नियमित संचालन की मांग की गई थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

*बालिका समृद्धि योजना का बांड पेपर सीडीपीओ कार्यालय से गायब* *योजना अवधि पूरा होने के बाद भी बैंक राशि देने से किया इनकार, होगा आंदोलन-माले* भारत सरकार द्वारा संचालित बालिका समृद्धि योजना के तहत एवं बालिकाओं की सुविधा के लिए बतौर आर्थिक सहायता 500 रूपये ग्रामीण बैंक में फिक्स्ड कराया गया था, 18 साल बाद 9.5 व्याज दर से बालिका को राशि देय था. अवधि पूरा होने पर बालिका के माता- पिता राशि निकासी के लिए आंगनबाड़ी, आईसीडीएस, बैंक का चक्कर लगाना शुरू किया तो पता चला कि रिन्यूअल के नाम पर सीडीपीओ कार्यालय मार्फत आंगनबाड़ी सेविका द्वारा लिया गया आरिजनल बांड पेपर कार्यालय से गायब हो गये. लाभार्थी फोटो स्टेट लेकर बैंक गये तो प्रबंधक ने 1 हजार रूपये के टिकट पर कोर्ट से ऐफ़िडेविट बनवाने, 1 हजार रूपये जमा कर बच्ची का खाता ग्रामीण बैंक में खोलवाने पर जमा राशि मिल सकता है, अर्थात 1 हजार 5 सौ रूपये की राशि लेने हेतु करीब 2 हजार रूपये खर्च करना. इससे गुस्साए लाभार्थियों की बैठक शनिवार को भाकपा माले के बैनर तले मोतीपुर पैक्स के पास हुई. अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. संचालन राजदेव प्रसाद सिंह ने किया. पर्यवेक्षण माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में लाभार्थी के माता-पिता क्रमशः सुनीता देवी, गीता देवी, रिजवाना खातुन, शमशाद बेगम, जानकी देवी, मंजू देवी, श्यामचंद्र दास आदि उपस्थित थे. सीडीपीओ, बैंक मैनेजर से प्रतिनिधिमण्डल मिलने के बाद कार्य संपादित नहीं होने पर सीडीपीओ कार्यालय पर घरना, प्रदर्शन एवं अनशन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया.

सकरा प्रखंड के बलिराम उच्च विद्यालय के प्रांगण में एनसीसी कैडेट को कोविड-19 एवं बाढ़ आपदा से बचाव हेतु जानकारी दिया गया! इस कार्यक्रम का आयोजन अगा खन ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) एवं यूनिसेफ के सहयोग से किया गया! कार्यक्रम में प्रशिक्षक मेराज एवं सुजीत कुमार ने बताया कि हम सबको आपदाओं से निपटने के लिए हमेशा सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है! क्योंकि आपदा किसी भी समय आ जाती है किसी को मालूम नहीं होता इसलिए आपदाओं से निपटने के लिए हम लोगों के पास जानकारी होना बहुत ही जरूरी है ताकि लोगों की तत्काल मदद की जाए इसके साथ ही कोरोना महामारी में के दिन-ब-दिन नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं इन सब से बचने के लिए हम सबको मास्क का उपयोग 2 गज दूरी और नियमित रूप से हाथों की धुलाई करते रहनी चाहिए जिससे कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने में मददगार साबित होगा! बचाव के लिए इन्हीं चीजों को नियमित रूप से व्यवहार मे लाए तभी हम सब संक्रमण बच सकते हैं जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं या गांव में है उन्हें आप लोग जागरूक कर टीकाकरण कराएं ताकि शत प्रतिशत अच्छादन को तय समय के अंदर हासिल किया जा सके! कोरोना हारेगा भारत जीतेगा हम सबको मिलकर कोरोना को मात देना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में 35 महिलाओं के बंध्याकरण का ऑपरेशन जननी सूर्य क्लिनिक समस्तीपुर के सौजन्य से शुक्रवार को किया गया उक्त आशय की जानकारी देते हुए सूर्या क्लीनिक के मैनेजर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व सभी महिलाओं के कोविड-19 का टेस्ट सहित सभी जरूरी जांच उपरांत महिलाओं के बंध्याकरण का ऑपरेशन किया गया उन्होंने बताया कि ऑपरेशन विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टर झा बिंदु एवं असहाय एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

फतेहपुर के वार्ड-11 में शुक्रवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रामापुर महेशपुर एवं फतेहपुर पंचायत के चुनिंदे 40 सदस्यों का संयुक्त लोकल सम्मेलन शुरू हुआ। पंचायत के वयोवृद्ध नागरिक बिहारी सिंह ने झंडोत्तोलन किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

एन ई सी एफ के प्रेसिडेंट राजीव गौतम ने कोरोना के पुन: खतरनाक संक्रमण को देखते हुए सभी संबंधित सामाजिक संगठनों और संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे जनहित में अपने सभी कार्यक्रमों को तत्काल रद्द कर दें ताकि हम और हमारे प्रोग्राम कोरोना संक्रमण का कारण नहीं बन पाएं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।