शीर्षक:- "हिंदी भारत के माथे की बिंदी" हिंदी भारत के माथे की बिंदी, विश्व के नभ पर उदितमान रहे, भारत के भाव में बसने वाली हिंदी, तुझ पर गर्वित यह हिंदुस्तान रहे। देववाणी संस्कृत भाषा तेरी जननी, मां की तरह तेरा भी विश्व में मान रहे, भारत के भाव में बसने वाली हिंदी, तुझ पर गर्वित यह हिंदुस्तान रहे। भारत की संस्कृति में बसी भारत की बेटी, हम भारतीयों को तुझ पर अभिमान रहे, भारत के भाव में बसने वाली हिंदी, तुझ पर गर्वित यह हिंदुस्तान रहे। सरल, सरस, सहज, सुमधुर, सुंदर, तेरे हर रूप की बढ़ती सदा शान रहे, भारत के भाव में बसने वाली हिंदी, तुझ पर गर्वित यह हिंदुस्तान रहे। कवियों की वाणी, रस छंदों की भाषा, हर युग में तेरी अपनी एक पहचान रहे, भारत के भाव में बसने वाली हिंदी, तुझ पर गर्वित यह हिंदुस्तान रहे। रंजना लता ( नर्स)
कल्याणपुर प्रखंड के बुनियाद स्वामी इंटर महाविद्यालय करुआ में बिहार जीविका कैडर के सदस्यों का बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अक्षय गोस्वामी ने किया व नेतृत्व बिहार जीविका कैडर साहिदा खातून ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्याणपुर क्षेत्र संख्या 1 जिला परिषद रवि रौशन कुमार व विशिष्ट अतिथि कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज के सामने अपना प्रस्ताव और मांग रखा गया। बिहार जीविका के अन्य मांगों के लिए कल्याणपुर प्रखंड के सभी कैडर हड़ताल पर हैं जिनकी मांग है कि सभी कैडर को नियुक्ति पत्र दिया जाए जो बी० पी० एम० द्वारा अधिकृत हो , सभी कैडर को निर्धारित ड्रेस दे, योगदान प्रणाली बंद करें, हमारा मानदेय परियोजना से दिया जाए स्वयं सहायता समूह से नहीं दिया जाए,मंजू देवी जो वी० आर० पी० पद पर कार्यरत थी उन्हें सम्मान पूर्वक रखा जाए, सभी जीविका दीदी को कोरोना काल का ब्याज माफ किया जाए। कल्याणपुर प्रखंड के सभी कैडर हड़ताल पर रहेंगे और अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो बीपीआईयू कल्याणपुर का घेराव भी करेंगे जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हमलोग हड़ताल पर रहेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर।मजदूर संघ के बैनर तले बैंक मित्र संघ की बैठक का आयोजन जितवारपुर ,समस्तीपुर में सुमित कुमार के नेतृत्व में किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार कर्ण ने की।मुख्य अतिथि के रूप में ग्राहक सेवा केंद्र के जिला समन्वयक सुमित कुमार ने भाग लिया।विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत कुमार एवं राघवेंद्र कुमार ने भाग लिया।मजदूर संघ के बैनर तले आयोजित इस बैठक मे बैंक मित्र से जुड़ी समस्याओ पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित कुमार ने बताया की बैंक मित्र संघ का विस्तार पूरे राष्ट्रीय स्तर पर करना है।जिसका आगाज हो चुका है और इसे अंजाम तक पहुंचाने की जरूरत है।बताते चले की बैंक मित्र के साथ आये दिन हो रही घटनाओ पर बैंक और सरकार दोनों में से किसी के द्वारा अब तक कोई ठोस करवाई नहीं की गई है।जिससे बैंक मित्र को अपराधियों के द्वारा लूटना ,गोली मार कर हत्या कर देना आम बात हो गई है।बैठक में समस्याओ पर जिले भर से आये बैंक मित्र ने आवाज़ उठाई।मौके पर बैंक मित्र राकेश कुमार कर्ण, आदित्य जयसवाल,रमेश नायक,प्रवीण कुमार, पाण्डव कुमार,शशिभूषण कुमार, मंजीत चौधरी, आदि ने भाग लिया ।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार कर्ण ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत अंतर्गत नारायणपुर ग्रामवासियों का सपना साकार होगा,स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने अपने चुनाव के दौरान यहाँ के लोगों से वादा किया था की आप हमें वोट दें हम पुल का निर्माण करवा कर आपके समस्याओं का समाधान अवश्य करवाएंगे और इस कड़ी में स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के द्वारा विभाग में भाग- दौड़कर इस पुल के निर्माण के लिए विभाग से डीपीआर बनाने की स्वीकृति दिलवाई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एमआरसी परियोजना अंतर्गत आशा सेवा संस्थान द्वारा गत सितंबर माह से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को ईश्रम कार्ड निबंधन के जागरूक किया जा रहा है।।जानकारी देते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव सह एमआरसी परियोजना के जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा ने कहा की हमारी टीम ग्राम स्तर पर सामुदायिक बैठक का आयोजन कर लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अलावे ईश्रम कार्ड निबंधन से मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक करने का कार्य किया।जानकारी के अभाव में वे अपना निबंधन नही करवाना चाह रहे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर- मदुदाबाद पटोरी पथ के हनुमाननगर में शनिवार को ट्रक से कुचलकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई मृतक महिला की पहचान बिंदा साह की पत्नी बिफिया देवी (65) के रूप में की गई।घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। वहीं दोषी को सजा व मृतका के परिजनों को मुआवजे देने की मांग कर रहे थे,जिससे यातायात व्यवस्था घंटों प्रभावित हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने खेत से कामकाज निबटारा कर घर लौट रही थी सड़क पार करने के बाद पटोरी की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई ।ग्रामीणों व स्वजनों की सहायता से उसे इलाज के वास्ते से स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया,महिला की मौत की खबर सुनकर स्वजनों का हाल बुरा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थाना भवन परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में सीओ अजय कुमार ने भूमि विवाद से संबंधित 8 मामलों पर सुनवाई की। इसमें तीन मामलें का निष्पादन भी किया गया। बढ़ौना पंचायत से 2 मामला रामकरण राम बनाम प्रदीप पासवान व उषा देवी बनाम योगेंद्र पंडित, हरपुर बोचहा पंचायत से दो भूमि विवाद से सम्बंधित मामलें अवधेश सिंह बनाम अवधेश सिंह, सुनील दास बनाम प्रमोद दास चतरा गांव से सीता देवी बनाम बम्बू राय बाजिदपुर पंचायत से श्रीराम पासवान बनाम सुरेश पासवान, सुहानीपुर से योगेंद्र राउत बनाम फूलेंद्र राय एवं विद्यापतिनगर से रंजीत गिरि बनाम श्याम सुंदर शर्मा के भूमि से संबंधित से विवाद पर विस्तृत कागजी प्रक्रिया पूरा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय केराई मजकोठी मे शनिवार को 15 से 18 वर्ष के लिए टीकाकरण का शिविर लगाया गया था। जहां लगभग 161 कोविड शिल्ड के टीके लगाऐ गए। टीकाकरण के क्रम मे ही केराई वार्ड 02 निवासी भोला सिंह की 16 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी कोविड टीकाकरण के बाद चक्कर खाकर गिर गई। लोगों ने आनन-फानन मे उसे ईलाज के लिए विभूतिपुर पीएचसी मे भर्ती कराया। जहां ईलाज जारी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
*बालिका समृद्धि योजना का बांड पेपर सीडीपीओ कार्यालय से गायब* *योजना अवधि पूरा होने के बाद भी बैंक राशि देने से किया इनकार, होगा आंदोलन-माले* भारत सरकार द्वारा संचालित बालिका समृद्धि योजना के तहत एवं बालिकाओं की सुविधा के लिए बतौर आर्थिक सहायता 500 रूपये ग्रामीण बैंक में फिक्स्ड कराया गया था, 18 साल बाद 9.5 व्याज दर से बालिका को राशि देय था. अवधि पूरा होने पर बालिका के माता- पिता राशि निकासी के लिए आंगनबाड़ी, आईसीडीएस, बैंक का चक्कर लगाना शुरू किया तो पता चला कि रिन्यूअल के नाम पर सीडीपीओ कार्यालय मार्फत आंगनबाड़ी सेविका द्वारा लिया गया आरिजनल बांड पेपर कार्यालय से गायब हो गये. लाभार्थी फोटो स्टेट लेकर बैंक गये तो प्रबंधक ने 1 हजार रूपये के टिकट पर कोर्ट से ऐफ़िडेविट बनवाने, 1 हजार रूपये जमा कर बच्ची का खाता ग्रामीण बैंक में खोलवाने पर जमा राशि मिल सकता है, अर्थात 1 हजार 5 सौ रूपये की राशि लेने हेतु करीब 2 हजार रूपये खर्च करना. इससे गुस्साए लाभार्थियों की बैठक शनिवार को भाकपा माले के बैनर तले मोतीपुर पैक्स के पास हुई. अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. संचालन राजदेव प्रसाद सिंह ने किया. पर्यवेक्षण माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में लाभार्थी के माता-पिता क्रमशः सुनीता देवी, गीता देवी, रिजवाना खातुन, शमशाद बेगम, जानकी देवी, मंजू देवी, श्यामचंद्र दास आदि उपस्थित थे. सीडीपीओ, बैंक मैनेजर से प्रतिनिधिमण्डल मिलने के बाद कार्य संपादित नहीं होने पर सीडीपीओ कार्यालय पर घरना, प्रदर्शन एवं अनशन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया.
समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूवी व पश्चिमी चंपारण जिलों में 9 से 11 जनवरी को हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान औसतन 6 से 10 किमी. प्रति घटा की गति से शुरुआती तीन दिनों तक पछुआ एवं उसके बाद पुरवा हवा चलने का अनुमान है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 12 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 एवं दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम 21 से 24 एवं न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
