समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूवी व पश्चिमी चंपारण जिलों में 9 से 11 जनवरी को हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान औसतन 6 से 10 किमी. प्रति घटा की गति से शुरुआती तीन दिनों तक पछुआ एवं उसके बाद पुरवा हवा चलने का अनुमान है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 12 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 एवं दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम 21 से 24 एवं न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।