Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
रोसड़ा(समस्तीपुर)करीब दो साल से पूरा विश्व कोरोना से जंग लड़ रहा है और इस जंग में सबसे बड़ा हथियार है कोरोना वैक्सीन इस जंग की जीत की कड़ी में देश ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है.कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए आज से जिले में बूस्टर डोज की शुरुआत हो गई है.अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी ने पहला डोज लगवाकर इसकी शुरुआत की है.अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना लगातार अपना वेरिएंट बदल रहा है.ऐसे में लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार ने बूस्टर डोज की शुरुआत की है.इससे लोगों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाएगी. प्रिंसीपल ने सभी लोगों से कोरोना के दोनों डोज लगवाने के साथ जिन लोगों के दोनों डोज 9 महीने पहले लग गए हैं. उन्हें बूस्टर डोज लगाने की अपील की है.
रोसड़ा(समस्तीपुर)इस समय पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर के आने से हड़कंप मचा हुआ है.लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.इस बात को लेकर रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में लोगों को कैसे इस माहमारी से बचाया जाए इसको ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार लगातार अभियान चला रहे हैं.शहर के बस स्टेंड,दुर्गा स्थान,सिनेमा चौक,आंबेडकर चौक,निजी क्लिनिक,समेत अन्य चौक चौराहे पर बिना मास्क के बाजार में घूम रहे लोगों एवं दुकानदारों द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर प्रशासन द्वारा जुर्माना लगाया जा रहा हैं.कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर और ओमिक्राॅन संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए प्रशासन मिशन मोड में कार्य कर रहा है।एसडीएम ब्रजेश कुमार स्वयं कोविड प्रोटोकॉल नियमावली के क्रियान्वयन को लेकर चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सभी को सहयोग करना होगा।सरकारी कार्यालयों में लापरवाही किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता व अवहेलना करने वालों के मौके पर ही चालान करने के लिए टीमें गठित की गई हैं।एसडीएम ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्राॅन संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए प्रशासन सजग व सतर्क है। कोरोना संक्रमण काल में आम जनमानस की भी कोविड उपयुक्त व्यवहार के बारे मेंं जागरूक हो चुका है। उन्होंने कहा कि ओमिक्राॅन के फैलाव की रोकथाम को लेकर सरकार और जिला प्रशासन की ओर से अनेक उपाय किए जा रहे हैं।काेराेना के बढ़ते केसाें काे लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। आप मास्क पहनकर ही घर से निकलें।क्योंकि नियमों का पालन और मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अब सख्ती कर दी है। इसके लिए अब टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में उतर गई हैं।एसडीएम ब्रजेश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलाव की रोकथाम और बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।प्रभावी रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें।इसके लिए निजी व सरकारी अस्पतालों के हर पहलू पर मॉनिटरिंग की जा रही है।गठित टीमें निरंतर फील्ड में उतर कर आमजन को कोविड उचित व्यवहार के बारे मेंं जागरूक कर रही हैं।उन्होंने कहा की सरकार के निर्देशों की अनुपालना प्रखंड स्तर पर प्रभावी रूप से करवाई जा रही है। कोरोना से बचाव के उपाय पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव के लिए वैक्सीन व मास्क ही बचाव के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।बता दें की तीसरी लहर में कोरोना जिले में तेजी से पांव पसार रहा है।संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है।जिले में संक्रमित लोगों की संख्या सैकड़ो में हो चुकी है।संक्रमण में तेजी से फैलाव के बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही।अभी भी लोग चेत नहीं रहे हैं।बिना मास्क पहने लोग बाजार में घूम रहे हैं, दुकानों में खरीदारी कर रहे हैं।शारीरिक दूरी के पालन के नियम का हर जगह उल्लंघन हो रहा है।ऐसे में लोगों की यह लापरवाही घातक साबित हो सकती है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मनरेगा मजदूर के शिकायत की जांच में पहुंचे जिला लोकपाल पदाधिकारी फोटो-मजदूरों की शिकायत सुनते हुए जिला लोकपाल पदाधिकारी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज करीमनगर अंतर्गत मांझा गांव के निवासी राम उचित साहनी के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों एवं मनरेगा कर्मचारी व पदाधिकारियों के मिलीभगत के द्वारा मनरेगा में व्यापक धांधली की शिकायत का आवेदन जिला लोकपाल पदाधिकारी समस्तीपुर के पास दिया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि गांव के सुखी संपन्न लोगों का नाम मनरेगा मजदूर के रुप में दर्ज करवाकर उन्हीं के खाते से पैसे की निकासी उनके पंचायत में की जाती है। उक्त आवेदन की जांच में पहुंचे जिला लोकपाल पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि उनके पास आवेदन आने के बाद उचित कार्रवाई एवं जांच हेतु वह पंचायत में पहुंचे हैं एवं मजदूरों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं घर-घर जाकर जांच किया तब पता चला कि इस पंचायत में व्यापक ढंग से एवं चालाकी से भारी घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर ली गई है एवं इस संदर्भ में उचित कार्रवाई की जाएगी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों ने बताया कि काम हमसे करवाया जाता है नहीं तो जेसीबी मशीन या ट्रैक्टर से करवाया जाता है लेकिन पैसा गरीब मजदूरों को नहीं दिया जाता है पैसा सुखी संपन्न लोग जिन्होंने मजदूरी में अपना नाम रजिस्टर्ड करवा रखा है उनके खाते से निकाला जाता है। जिला लोकपाल पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि जिले में अगर किसी भी तरह के मनरेगा संबंधित कोई भी गड़बड़ी या मजदूरों पर हो रहे अत्याचार का कोई भी कंप्लेंट किसी तरह का चाहे जॉब कार्ड हो या उचित मजदूरी का नहीं दिया गया हो या मजदूरों से 100 दिन का रोजगार नहीं दिया गया हो तो हमारे पास कंप्लेंट कर सकते हैं और हम उचित कार्रवाई करेंगे।
Transcript Unavailable.
आज दिनांक 11 जनवरी 2022 को जिलाधिकारी महोदय श्री योगेंद्र सिंह के अध्यक्षता में सांख्यिकी, निबंधन, श्रम संसाधन,नियोजन, एन आई सी, निर्वाचन, कोषागार, नगर निगम विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला निबंधन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला नियोजन पदाधिकारी, डीआईओ एन आई सी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, नगर आयुक्त एवं सभी संबंधित विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत ररियाही पंचायत के कुमैया गांव में एक युवती के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस द्वारा लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना रविवार के ग्यारह बजे रात की बताई जा रही है। बगल में रहने वाले स्थानीय लोगों के अनुसार रात में एक युवक को युवती के घर में प्रवेश करते हुए देखा गया था।हत्या के बाद हत्यारे के द्वारा ओढनी के सहारे युवती की लाश को छत के पंखे से लटका दी गई थी। सोमवार की सुबह घर की कीबार नहीं खुलने के बाद अलग घर में रह रहे परिजनों के द्वारा की बार खोलने का प्रयास किया गया। अंदर से की बार बंद रहने के कारण ऊपर के बड़े रोशनदान के सहारे घर के मुख्य द्वार के अंदर प्रवेश कर कीबार खोलने के बाद छत से लटकी लाश देखी गई। परिजनों द्वारा पंखे से लटकी लाश को नीचे उतारने के बाद घटना की सूचना शिलांग में रह रहे लड़की के माता-पिता को दी गई। सोमवार की रात माता पिता के घर पहुंचने के बाद मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव के नेतृत्व में ए एस आई राम प्रवेश यादव , प्रवीण कुमार सक्सेना ने लाश का निरीक्षण एवं पंचनामा किया।पुलिस द्वारा लाश के निरीक्षण में ओढ़नी के सहारे गले में फंदा कसने का निशान पाया गया है। पुलिस के अनुसार भी प्रथम दृष्टया युवती के साथ बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की बात बताई गई है। शोकाकुल माता पिता एवं भाई एवं बहनों के अनुसार दो महीने पूर्व युवती अपनी मां के साथ शिलांग से घर कुमैया रहने आई थी। मां की तबीयत खराब होने के कारण विगत एक जनवरी को युवती के द्वारा मां को अपने पिता के पास शिलांग में डॉक्टर से इलाज कराने के लिए भेज दिया गया था। तब से युवती अकेले घर में रह रही थी। सोमवार की सुबह पुत्री की हत्या का समाचार सुनते हैं शोक छा गया। घर पहुंचने के बाद मृत पुत्री को देखकर माता पिता एवं भाई पछाड़ खाकर रोने लगे। युवती की मौत के तीस घंटे बाद मंगलवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है। हत्या का आरोपी एक स्थानीय युवक बताया जा रहा है।ओपी अध्यक्ष पवन कुमार यादव के अनुसार घटना के संबंध में विशेष रुप से खुलासा होने एवं मृतका के पिता से आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अति शीघ्र कार्रवाई शुरू करने की बात बताई गई है। पटोरी डीएसपी ओमप्रकाश अरुण के अनुसार घटना की निंदा करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात बताई गई है।
साथियों नेहरु युवा केन्द्र समस्तीपुर की पुर्व स्वयंसेवक एवम अपने युवा अवस्था से हीं युवतियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य करने अंजन सेवा आश्रम की संस्थापक सचिव दिवंगत अंजना देवी के 38 जन्म दिवस पर उनके आवासीय परिसर में विष्णुपुर बथुआ के नव निर्वाचित मुखिया आशुतोष चौधरी एवम समाज सेवी पंकज कुमार ने दो दर्जन गरीब,विकलांग और विधवाओ के बीच कंबल,मिठाई और फल का वितरण किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
