रोसड़ा(समस्तीपुर)करीब दो साल से पूरा विश्व कोरोना से जंग लड़ रहा है और इस जंग में सबसे बड़ा हथियार है कोरोना वैक्सीन इस जंग की जीत की कड़ी में देश ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है.कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए आज से जिले में बूस्टर डोज की शुरुआत हो गई है.अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी ने पहला डोज लगवाकर इसकी शुरुआत की है.अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना लगातार अपना वेरिएंट बदल रहा है.ऐसे में लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार ने बूस्टर डोज की शुरुआत की है.इससे लोगों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाएगी. प्रिंसीपल ने सभी लोगों से कोरोना के दोनों डोज लगवाने के साथ जिन लोगों के दोनों डोज 9 महीने पहले लग गए हैं. उन्हें बूस्टर डोज लगाने की अपील की है.