मनरेगा मजदूर के शिकायत की जांच में पहुंचे जिला लोकपाल पदाधिकारी फोटो-मजदूरों की शिकायत सुनते हुए जिला लोकपाल पदाधिकारी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज करीमनगर अंतर्गत मांझा गांव के निवासी राम उचित साहनी के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों एवं मनरेगा कर्मचारी व पदाधिकारियों के मिलीभगत के द्वारा मनरेगा में व्यापक धांधली की शिकायत का आवेदन जिला लोकपाल पदाधिकारी समस्तीपुर के पास दिया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि गांव के सुखी संपन्न लोगों का नाम मनरेगा मजदूर के रुप में दर्ज करवाकर उन्हीं के खाते से पैसे की निकासी उनके पंचायत में की जाती है। उक्त आवेदन की जांच में पहुंचे जिला लोकपाल पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि उनके पास आवेदन आने के बाद उचित कार्रवाई एवं जांच हेतु वह पंचायत में पहुंचे हैं एवं मजदूरों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं घर-घर जाकर जांच किया तब पता चला कि इस पंचायत में व्यापक ढंग से एवं चालाकी से भारी घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर ली गई है एवं इस संदर्भ में उचित कार्रवाई की जाएगी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों ने बताया कि काम हमसे करवाया जाता है नहीं तो जेसीबी मशीन या ट्रैक्टर से करवाया जाता है लेकिन पैसा गरीब मजदूरों को नहीं दिया जाता है पैसा सुखी संपन्न लोग जिन्होंने मजदूरी में अपना नाम रजिस्टर्ड करवा रखा है उनके खाते से निकाला जाता है। जिला लोकपाल पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि जिले में अगर किसी भी तरह के मनरेगा संबंधित कोई भी गड़बड़ी या मजदूरों पर हो रहे अत्याचार का कोई भी कंप्लेंट किसी तरह का चाहे जॉब कार्ड हो या उचित मजदूरी का नहीं दिया गया हो या मजदूरों से 100 दिन का रोजगार नहीं दिया गया हो तो हमारे पास कंप्लेंट कर सकते हैं और हम उचित कार्रवाई करेंगे।
