त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की अवधारणा को जनोपयोगी बनाने को लेकर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना पंचायत सरकार ने पंचायत की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अनोखी पहल शुरू की है। इस बाबत बढ़ौना मुखिया ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर अपने पंचायत की जनता की समस्या के निदान हेतु एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पंचायत की सरकार आपके द्वार के लिये एक हेल्प नंबर 8936891193 ग्रामीणों को जारी कर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पंचायत वासियों की समस्याओं के निदान के लिये पंचायत की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। ताकि पंचायत वासियों की सभी समस्याओं का समाधान व सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें घर बैठे ही उपलब्ध हो। इसे लेकर ग्राम प्रतिनिधियों की एक कमिटी बनायी गयी है। इससे जटिल समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट हो पाएगा। जनता की समस्या का समाधान कर उनके घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। समस्या को लेकर सुबह दस बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप या कॉल कर शिकायत कर सकेंगे। जिसका समाधान जल्द की जाएगी। प्रेसवार्ता में मुखिया लालबाबू दास, कमेटी के सदस्य आनंद कुमार माधव, राकेश ठाकुर, राम नरेश चौधरी, अमित ठाकुर, सुष्मित चौधरी, विक्की गुप्ता, अभिराम कुंवर, रजनीश कुंवर, दीपक कुमार, गुलशन कुंवर, गौतम कुमार, बिपीन कुंवर, जनार्दन, रमेश, मुरारी, संजीत, सुमित, अमित, विक्रांत, पंकज, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दिनांक 12 जनवरी 2022 को जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कारा एवं प्रोबेशन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कारा एवं प्रोबेशन की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को जिलाधिकारी महोदय श्री योगेंद्र सिंह के अध्यक्षता में विद्युत कार्यालयों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता पदाधिकारी समस्तीपुर, विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल पदाधिकारी रोसरा, विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की गई, एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हलई ओपी के ररियाही पंचायत के कुमैया गांव की 21 वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म-हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले की पर्दाफाश करने की मांग महिला संगठन ऐपवा के जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह ने की है.उन्होंने कहा है कि जिले में लगातार हत्या- ब्लातकार- अपराध की घटनाएं हो रही है. जिलेवासी हमेशा डर के साये में जी रहे हैं. नये एसपी- डीएम के पदभार संभालने से अपराध घटने की उम्मीद जगी थी लेकिन इस डीएम- एसपी का खौफ भी अपराधियों पर नहीं है. ऐपवा नेत्री ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं किये जाने पर आंदोलन चलाने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी है. विदित हो कि समस्तीपुर जिले के हलई ओपी के ररियाही पंचायत के कुमैया गाँव की एक 20 वर्षीय छात्रा की रविवार की रात्री दुष्कर्म के बाद ओढ़नी से गला दबाकर हत्या कर हत्या से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से आरोपी ने शव को पंखे से लटका दिया था. दिन में दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने रोशनदान से झांका तो पंखे से लटकता शव देखकर कोहराम मच गया. छात्रा के माता- पिता के शिलांग से लौटने पर एफआईआर दर्ज किया गया. तत्पश्चात पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या द्वारा दोपहर 12 बजे आर्य कुमार रोड राजेन्द्र नगर में न्यू बोर्न केअर सेन्टर के प्रांगण में 3 ठेले का वितरण किया गया।रोटरी क्लब द्वारा 3 बहुत जरूरतमंद व्यक्तियों को जीवन यापन के लिए ठेला बनवा कर दिया गया साथ ही अभी तीन और जरूरतमंद लोगों को ठेला दिया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर परिषद क्षेत्र के शहीद साथियों की याद में दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि देने के साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी में मंगलवार को भाकपा माले का शाखा सम्मेलन शुरू किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता मुकेश कुमार गुप्ता ने की. पर्यवेक्षक के तौर पर माले प्रखण्ड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता उपस्थित थे.
समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत पोखरैड़ा पंचायत अवस्थित टिंकू यादव के निवास स्थान पर इंकलाबी नौजवान सभा प्रखंड कमिटी समसस्तीपुर की बैठक इंकलाबी नौजवान सभा प्रखंड संयोजक सुधीर मिश्रा की अध्यक्षता व इंकलाबी नौजवान सभा जिलाध्यक्ष रामकुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार के समस्तीपुर, वैशाली, लखीसराय और बेगूसराय जिले कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। समस्तीपुर, वैशाली, लखीसराय और बेगूसराय जिले के कुछ भागों में 8 बजकर 17 मिनट के बाद अगले दो से तीन घंटे में हल्के मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
