काॅ. नागभूषण पटनायक के अनन्य सहयोगी, भाकपा-माले की उड़ीसा राज्य कमिटी के पूर्व सचिव तथा पार्टी की केंद्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य काॅ. क्षितिज विश्वास का 12 जनवरी की रात निधन हो गई. 92 वर्षीय काॅ. विश्वास के निधन पर भाकपा-माले ने गहरा दुख जताया है और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए जिले में मरीजों को एंबुलेंस से अस्पताल आने-जाने के लिए निजी एंबुलेंस की मनमानी पर रोक लगेगी। स्वास्थ्य महकमा ने इसे गंभीरता से लेते हुए कोरोना मरीजों को अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस का रेट तय कर दिया गया है। उससे अधिक लेने पर उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राज्य स्तर पर किसी भी प्रकार की शिकायत एवं समस्या के समाधान हेतु संपर्क करने के लिए नियंत्रण कक्ष का नंबर 06202751107 जारी किया है। एंबुलेंस में बेसिक लाईफ सपोर्ट सिस्टम एवं जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रखी जानी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज दिनांक 13 जनवरी 2022 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कोविड-19 एवं परिवहन विभाग की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आहूत की गई। बैठक में निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन,जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय,विशेष कार्य पदाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित थे।एवं वीसी के माध्यम सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड जीविका प्रबंधक,सभी थाना प्रभारी,सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं सभी एमओआईसी उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बीएसएसआर यूनियन की समस्तीपुर इकाई के सदस्य 19 जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे। इस संबंध में यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला श्रम अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्रम और रोजगार मंत्रालय से चारों श्रम संहिता को निरस्त करने, वर्तमान में सेल्स प्रमोशन एम्पलाई एक्ट 1976 को जारी रखने, सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज के लिए वैधानिक कार्य नियमावली बनाने, दवा तथा मेडिकल उपकरण पर जीएसटी वापस लेने, दवा की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, जीडीपी का 5 प्रतिशत स्वास्थ्य के क्षेत्र में आवंटित करने पब्लिक सेक्टर में वैक्सीन, दवा तथा दवा उपकरण बनाने वाली इकाइयों को पुनर्जीवित करने की मांग की गयी है। इसके साथ ही राज्य सरकार से दवा एवं विक्रय प्रतिनिधियों को हॉस्पिटल में बिना बाधा के काम करने का अधिकार सुनिश्चित करने, सभी मेडिकल व सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लिए सेल्स प्रमोशन इम्प्लाई एक्ट 1976 को पूर्णरूप से लागू करने व मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव को न्यूनतम मजदूरी 26000 देने की घोषणा करने की भी मांग की गयी है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के राज्य के संयुक्त महासचिव अनुपम कुमार, जिला अध्यक्ष पार्थो सिन्हा, जिला सचिव श्यामसुंदर कुमार, अजय कुमार प्रसन्ना चंद्र आदि शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बढ़ते कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के मद्देनजर गुरुवार को समस्तीपुर प्रशासन ने शहर के ओवरब्रिज के पास अनुमंडल कार्यालय के सामने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोककर मास्क व हेलमेट चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बगैर मास्क पहने आवाजाही कर रहे लोगों से जुर्माना वसूला। मौके पर पुलिस ने बगैर मास्क व हेलमेट के चलने वाले कई लोगों को आगे से मास्क व हेलमेट लगाकर चलने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। कहा कि आगे से पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। राज्य सरकार ने इसके लिए गुरुवार से तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी जिलों के DM, SSP और SP को प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान दुकानों, अस्पतालों, पुलिस लाइन और जेल सहित भीड़-भाड़ वाले जगहों पर प्रतिबंधों और नियमों का पालन हो रहा है या नहीं की जांच करने का आदेश दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
साइनसिने फ़िल्म फेस्टिवल के द्वितीय सत्र 2021 की आधिकारिक प्रविष्ठि 5 जनवरी 2022 को बंद हो गई इसकी आधिकारिक घोषणा साइनसिने फ़िल्म फेस्टिवल के सोशल मीडिया एकाउंट्स से की गई । शिवाय प्रोडक्शन्स के बैनर तले हो रहे इस फेस्टिवल में इस कोरोना काल मे भी प्रथम सत्र की तरह द्वितीय सत्र में दुनियाँ भर के निर्माता-निर्देशकों ने दिलचस्पी दिखाई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाकपा माले पूर्व केंद्रीय कमिटी सदस्य सह उड़ीसा के पूर्व राज्य सचिव का० क्षितिज विश्वास, भाकपा के समस्तीपुर के पूर्व जिला सचिव बैधनाथ ठाकुर के निधन पर दो मिनट का मौन श्रंद्धाजलि देने के साथ ही बृहस्पतिवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में इनौस के जिला कमिटी की बैठक शुरू किया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोबाइल वाणी संवाददाता के माध्यम से विद्यापति नगर से अभिभावक बताना चाहते है कि बेटी कि पढ़ाई में ही सबकी भलाई है। अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो वह पूरे समाज को शिक्षित करते हुए देश को शिक्षित कर पाएंगे। इसीलिए बेटी की पढ़ाई परम आवश्यक है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और नेहरू युवा केन्द्र, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चौरसिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस पर नव-युवाओं नें स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
