बीएसएसआर यूनियन की समस्तीपुर इकाई के सदस्य 19 जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे। इस संबंध में यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला श्रम अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्रम और रोजगार मंत्रालय से चारों श्रम संहिता को निरस्त करने, वर्तमान में सेल्स प्रमोशन एम्पलाई एक्ट 1976 को जारी रखने, सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज के लिए वैधानिक कार्य नियमावली बनाने, दवा तथा मेडिकल उपकरण पर जीएसटी वापस लेने, दवा की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, जीडीपी का 5 प्रतिशत स्वास्थ्य के क्षेत्र में आवंटित करने पब्लिक सेक्टर में वैक्सीन, दवा तथा दवा उपकरण बनाने वाली इकाइयों को पुनर्जीवित करने की मांग की गयी है। इसके साथ ही राज्य सरकार से दवा एवं विक्रय प्रतिनिधियों को हॉस्पिटल में बिना बाधा के काम करने का अधिकार सुनिश्चित करने, सभी मेडिकल व सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लिए सेल्स प्रमोशन इम्प्लाई एक्ट 1976 को पूर्णरूप से लागू करने व मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव को न्यूनतम मजदूरी 26000 देने की घोषणा करने की भी मांग की गयी है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के राज्य के संयुक्त महासचिव अनुपम कुमार, जिला अध्यक्ष पार्थो सिन्हा, जिला सचिव श्यामसुंदर कुमार, अजय कुमार प्रसन्ना चंद्र आदि शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।