मोबाइल वाणी संवाददाता के माध्यम से चंदन कुमार बताना चाहते हैं कि बेटी के पढ़ाई में ही सबकी भलाई है।
*रेलवे विकास मंच का 17 जनवरी को नुक्कड़ सभा एवं 20 जनवरी को डीएम-डीआरएम के समक्ष पदयात्रा-प्रदर्शन स्थगित* बढ़ते कोरोना को लेकर 17 जनवरी को मुख्यालय में नुक्कड़ सभा एवं 20 जनवरी को डीएम-डीआरएम के समक्ष आहुत पदयात्रा- प्रदर्शन को रेलवे विकास मंच ने स्थगित करने की घोषणा की है. रेलवे विकास मंच के संयोजक शत्रुधन राय पंजी के हवाले से की गई घोषणा का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को बताया कि भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर आभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, कर्पूरीग्राम- ताजपुर- महुआ- भगवानपुर नई रेल लाईन योजना शुरु करने, रेल कारखाना में पीओएच निर्माण कार्य शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर 17 जनवरी को समस्तीपुर शहर में टेम्पू प्रचार एवं नुक्कड़ सभा साथ ही 20 जनवरी को मुक्तापुर रेल गुमटी से पदयात्रा के बाद डीएम-डीआरएम के समक्ष प्रदर्शन किया जाना था जिसे बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है.
*जिलाधिकारी से मिलकर किसान महासभा की टीम ने किसानों से जुड़े समस्याओं को समाधान करने की मांग की* *किसानों को संगठित कर आंदोलन तेज करेगी किसान महासभा- ललन कुमार* किसानों से जुड़ी समस्याओं को समाधान करने की मांग को लेकर 16 सूत्री ज्ञापन सोमवार को अखिल भारतीय किसान महासभा ने जिलाधिकारी कक्ष में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह से मिलकर सौंपा. प्रतिनिधिमण्डल में किसान महासभा के जिला संयोजक ललन कुमार के अलावे सह संयोजक महावीर पोद्दार, जिला संयोजन समिति सदस्य विजय कुमार आजाद, माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह थे. जिला संयोजक ललन कुमार ने स्मार-पत्र में वर्णित मांगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कृषि इनपुट की राशि 6 हजार रूपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये करने, सभी पैक्सों द्वारा धान- गेहूं की खरीद की गारंटी करने, पशुचारा पर सब्सीडी देने, मिथिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के एमडी, वरकुलर के संचालक एवं अन्य के आय से अधिक की संपत्ति की जांच करने, नवंबर एवं दिसंबर में गाय- भैंस समेत अन्य पशुओं की बीमारी से हुई मौत का सर्वे कराकर मुआवजा देने, खाद की कालाबाजारी एवं पशुशेड निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, दाखिल- खारिज, एलपीसी आदि के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाने, दुग्ध उत्पादक किसानों के फैट जांच के नाम पर शोषण बंद करने, कृषि कार्यालयों को दलालों से मुक्त कराने, किसानों का सभी प्रकार का त्रृण माफ करने, मोतीपुर सब्जी मंडी में बैंक, सुरक्षा गार्ड, शेड, बिजली आदि की व्यवस्था करने, रजिस्टर्ड किसानों को ही उर्वरक बिक्री का आदेश वापस लेने, तिरहुत गंडक नहर परियोजना को मोतीपुर कैम्प मुजफ्फरपुर के द्वारा नहर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने पर हाईकोर्ट के फैसले आने तक रोक लगाने, ताजपुर- मोरबा- सरायरंजन को मसाला उत्पादक क्षेत्र घोषित करते हुए मसाला उद्योग लगाने की व्यवस्था करने, जिले के जल जमाव से प्रभावित भूमि का पूर्ण मुआवजा एवं जल निकासी का प्रबंध करने समेत अन्य मांग पर लिखित ज्ञापन जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह को सौंपकर उनसे विंदूवार वार्ता हुई. किसान नेता ने बताया कि जिलाधिकारी ने मांगों पर त्वरित कारबाई का आश्वासन दिया है.
सिरसी से दहेज हत्या मामले में एक वह माधवपुर से शराब तस्करी मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि माधवपुर के रोहित कुमार शराब तस्करी के आरोप में वांछित अभियुक्त रोहित कुमार को एवं विवाहित को दहेज के कारण हत्या कर नदी में सबको फेंकने के मामले में विभूति पुलिस ने सुनील शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रोसड़ा(समस्तीपुर)रोसड़ा पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष व् सीएसपी संचालक विजय महतो हत्या की गुत्थी को आख़िरकार सुलझा ही लिया है।पूरा मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव का है जहां बीते 15 दिसंबर की देर रात्री को अपराधी ने विजय महतो को बेरहमी के साथ गला रेत कर हत्या कर दी थी.इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था.वही अब इस मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी सहरियार अख्तर ने बताया की पुलिस ने टेक्निकल और मैनुअल अनुसंधान के बाद आरोपी को धर दबोचा है।इस मामले में उदयपुर निवासी नूर अहमद का पुत्र मोहम्मद तौकीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।डीएसपी ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान के आदेश पर मेरे नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।उन्होंने कहा की आरोपी अपने किए हुए कारनामो को स्वीकार किया हैं.उन्होंने बताया की रुपए के लें देन के चक्कर में अपराधी ने घटना को अंजाम दिया था.अपराधी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू व् मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की एक दिवसीय जिला अधिवेशन अध्यक्ष श्री अनूप दास जी की अध्यक्षता में सरकार द्वारा कोविड-19 के कारण जारी गाइडलाइंस के अनुसार 50 लोगों से कम संख्या में नंद चौक से जेल रोड वार्ड नंबर 5 रोसरा जिला समस्तीपुर मोटर वाहन कर्मचारी संघ कार्यालय परिसर में संपन्न हुई इस अधिवेशन का संचालन पंकज कुमार कर्ण द्वारा की गई इस अधिवेशन में बिहार भवन निर्माण मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री सुनील कुमार सिंह जी भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री उमेश राम जी भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री श्री राम बाबू सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें अध्यक्ष जी द्वारा पूर्व की कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी गठन हेतु एक प्रस्ताव लाया गया जिसे सर्वसम्मति से भारत माता की जय के नारों के साथ पास किया गया साथ ही रोसरा क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में जब तक अपने कार्यालय नहीं होती है तब तक मोटर वाहन कर्मचारी संघ रोसरा के कार्यालय से ही निर्माण मजदूरों का कार्यालय के रूप में कार्य करेगी इस मौके पर निर्माण मजदूर के प्रदेश महामंत्री श्री सुनील कुमार सिंह जी द्वारा मजदूरों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित कल्याण बोर्ड के माध्यम से चल रही योजनाओं की जानकारी के साथ लाभ के बारे में विस्तार से उपस्थित मजदूरों को बताई गई।
Transcript Unavailable.
जय हिंद यूथ फाउंडेशन के द्वारा पंचायत स्तरीय टीम निर्माण की श्रृंखला में #जगमोहरा पंचायत के #बेलाही मिडिल स्कूल में जगमोहरा पंचायत का टीम गठन किया गया। जिसमें जय हिंद यूथ फाउंडेशन के सचिव सुधीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार , कार्यालय प्रभारी मंजय कुमार, मीडिया सेल संयोजक राजन कुमार उपाध्यक्ष विकास कुमार की उपस्थिति में संगठन के पंचायत कोर टीम का निर्माण किया गया।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम व सहूलियत अभियान कार्यक्रम का आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन सैदपुर पंचायत के मुखिया अजय दास के आवास पर से किया गया
मटिऔर से 12 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार फोटो- गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल ले जाती पुलिस प्रतिनिधि- मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटीऔर गांव से स्थानीय पुलिस के ए एल टी एफ के टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 12 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारियों की पहचान मटीऔर निवासी कारू राय एवं सरवन राय के रूप में की गई है उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने कहा कि गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारियों को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के बयान के आधार पर मद्य निषेध विभाग के विभिन्न धाराओं में मोहिउद्दीन नगर थाना में प्राथमिकी संख्या 11 /2022 दर्ज करते हुए एवं दोनों गिरफ्तार शराब कारोबारियों को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दर्ज प्राथमिकी में आगे अनुसंधान की जिम्मेवारी पुलिस और निरीक्षक नरेश प्रसाद को दी गई है।
