मटिऔर से 12 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार फोटो- गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल ले जाती पुलिस प्रतिनिधि- मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटीऔर गांव से स्थानीय पुलिस के ए एल टी एफ के टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 12 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारियों की पहचान मटीऔर निवासी कारू राय एवं सरवन राय के रूप में की गई है ‌ उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने कहा कि गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारियों को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के बयान के आधार पर मद्य निषेध विभाग के विभिन्न धाराओं में मोहिउद्दीन नगर थाना में प्राथमिकी संख्या 11 /2022 दर्ज करते हुए एवं दोनों गिरफ्तार शराब कारोबारियों को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दर्ज प्राथमिकी में आगे अनुसंधान की जिम्मेवारी पुलिस और निरीक्षक नरेश प्रसाद को दी गई है।