*रेलवे विकास मंच का 17 जनवरी को नुक्कड़ सभा एवं 20 जनवरी को डीएम-डीआरएम के समक्ष पदयात्रा-प्रदर्शन स्थगित* बढ़ते कोरोना को लेकर 17 जनवरी को मुख्यालय में नुक्कड़ सभा एवं 20 जनवरी को डीएम-डीआरएम के समक्ष आहुत पदयात्रा- प्रदर्शन को रेलवे विकास मंच ने स्थगित करने की घोषणा की है. रेलवे विकास मंच के संयोजक शत्रुधन राय पंजी के हवाले से की गई घोषणा का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को बताया कि भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर आभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, कर्पूरीग्राम- ताजपुर- महुआ- भगवानपुर नई रेल लाईन योजना शुरु करने, रेल कारखाना में पीओएच निर्माण कार्य शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर 17 जनवरी को समस्तीपुर शहर में टेम्पू प्रचार एवं नुक्कड़ सभा साथ ही 20 जनवरी को मुक्तापुर रेल गुमटी से पदयात्रा के बाद डीएम-डीआरएम के समक्ष प्रदर्शन किया जाना था जिसे बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है.
