ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनभर जीताऊ सीट चिन्हित कर भाकपा माले उम्मीदवार उतारेगी. नप क्षेत्र गठन से लेकर इसका विकास के लिए हमेशा भाकपा माले संघर्षरत रही है. किसी और संगठन के पास इसे लेकर कभी कोई गंभीरता नहीं रहा है. वहीं भाकपा माले नप का गठन, बाजार क्षेत्र में नाला, सड़क, पोल पर लाईट, सड़क की सफाई, सरकारी जमीन पर से दबंगों को बेदखल करने को लड़ती रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पटना के जिला इकाई समस्तीपुर के बैनर के तले एसोसिएशन के कार्यकारिणी एवं विभिन्न विद्यालयों के संचालकों का प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गयाl जिसमें प्रेस के माध्यम से बिहार सरकार माननीय मुख्यमंत्री से अविलंब विद्यालय खोलने की मांग किया गया। साथ ही शिक्षा के स्तर में निरंतर आ रही गिरावट एवं नौनिहालों का भविष्य अंधकार में जाने से रोकने की मांग किया गया l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जय हिंद यूथ फाउंडेशन के द्वारा आज जगमोहरा पंचायत में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर के रूप में बी० कुमार और लैब टेक्नीशियन के रूप में नूरुल इस्लाम जी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक सचिव सुधीर कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी मंजय कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, जगमोहरा पंचायत के अध्यक्ष निरंजन पौदार, सचिव विनोद कुमार, उपाध्यक्ष दुर्गा कुमार एवं अजमल जी कई सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कैंप के माध्यम से लोगों का जांच औऱ फ्री इलाज करते हुए फ्री मेडिसिन भी दिया गया। यह कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद से स्थानीय पुलिस ने शराब कांड के एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम को गिरफ्तार किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर जिला के विधान प्रखंड के मोबाइल वाली संवाददाता दीपचंद मोबाइल वाणी पर बताते हैं कि इस श्रम कार्ड बनाने के लिए फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क कैंप लगाया जा रहा है फाउंडेशन ने यह निर्णय यह देख कर लिया है कि श्रमिक कार्ड को बनाने में गांव में अधिक राशि ली जा रही है और इस वजह से कई मजदूर अपना श्रमिक कार्ड नहीं बनवा रहे।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बोचहा के बाहा पार से स्थानीय पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान एक झोपड़ी में छिपाकर रखी गई 5 लीटर देसी शराब बरामद की गई। साथ ही एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार भी किया गया गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान बोचहा निवासी ब्रह्मदेव पासवान के रूप में की गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा की गई छापेमारी में 5 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तार शराब कारोबारी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जय हिंद यूथ फाउंडेशन के द्वारा कार्यालय एलिट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा मजदूरों के लिए चलाया गया अभियान ई -श्रम कार्ड बनवाने हेतु एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बहुत सारे लोगों को निशुल्क ई -श्रम कार्ड बनवाया गया ! विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
आज दिनांक 18 जनवरी 2022 को जिलाधिकारी महोदय श्री योगेंद्र सिंह के अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, एलडीएम, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक अभियंत्रण समस्तीपुर, सहायक निदेशक रसायन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, परियोजना निदेशक आत्मा, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
