तिरहुत गंडक नहर परियोजना के ठेकेदारों द्वारा पेड़- पौधे को काटकर ले जाने के खिलाफ मालगुजारी टैक्स एवं डाक लेने वाले किसानों को हक- अधिकार देने को लेकर सोमवार को फतेहपुर ठुठ्ठा बर के पास किसानों ने बैठक के बाद जमकर प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह समेत अन्य माले एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के पूर्व ना जी द्वारा प्रभार नहीं सौंपा जाने के मामले में वीडियो धीरज कुमार को पत्र लिखा है। इसमें वीडियो ने कहा है कि पूर्व प्रखंड नाजिर के पद पर यहां कार्य पर रह चुके उच्च वर्गीय लिपिक महेश राय फिलहाल अनुमंडल कार्यालय दलसिंहसराय में पदस्थापित हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में सोमवार को फैमिली प्लानिंग मेला का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमित कुमार के द्वारा बताया गया कि देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने को लेकर सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के आदेश पर इस मेला का आयोजन किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज नेहरू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाहा पंचायत मिथिला युवा संघ के कार्यालय पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अनूष राज ने किया एवं संचालन सोनू कुमार ने किया मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला पार्षद रवि रोशन जी ने पुष्प अर्पित कर सुभाष चंद्र बोस जी को नमन करते हुए उनकी जीवनी पर चर्चा किए अनुष जी ने कहा कि आजादी की जंग में मां भारती के कई सपूतों ने अपना बलिदान दिया था उनमें से एक नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भी था,नौजवानों ने आजादी का जोश भरने के लिए इनमें एक अलग अलग थी इनका कहना था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा सदस्य ने जिनकी जीवनी पर काफी चर्चाएं किए इनके जीवनी से कहीं ना कहीं युवाओं को अपने देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है मौके पर उपस्थित मंडल के सदस्य प्रिंस जी अवधेश भारतीय, समाज सेवी बिट्टू झा उपस्थित थे .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पंजाब के तर्ज पर बड़ा किसान आंदोलन खड़ा करने की कोशिश के तहत शनिवार को मोतीपुर वार्ड-10 में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले प्रखण्ड स्तरीय किसान कन्वेंशन का आयोजन किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. संचालन राजदेव प्रसाद सिंह ने किया. बतौर पर्यवेक्षक जिला संयोजक ललन कुमार, बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह मौजूद थे.दिनेश राय, संजीव राय, जयनारायण दास, ललन दास, श्यामचंद्र दास, अरूण शर्मा, मोतीलाल सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, रामसकल राय, लालबहादुर सिंह, प्रमोद कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, महेंद्र साह, परमेश्वर प्रसाद सिंह, रवींद्र राय, कमल सिंह, बासुदेव राय, शंकर सिंह, अनील राय, कैलाश प्रसाद सिंह, नंदलाल राय, जयदेव सिंह समेत अन्य किसानों ने अपने- अपने खेती कि विशेषता, कमी- कमजोरी, लागत, बिक्री, कीमत आदि की चर्चा की.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बोस, बोस थे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं. अंग्रेजों के सामने घूटना टेकने के बजाय वे मातृभूमि के लिए अपनी जान न्योछावर कर दिए. वे संप्रादायिक राजनीति के धुर विरोधी थे. अंग्रेजों से लड़ने के लिए गठित उनके आजाद हिन्द फौज में सभी धर्म-सांप्रदाय के लोग थे. उनका सम्मान करना है तो सांप्रदायिक राजनीति को छोड़ कर सम्मान करें. उक्त बातें भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने शहर के विवेक- विहार मुहल्ला में नागरिक समाज के बैनर तले रविवार को नागरिक समाज के बैनर तले आयोजित बोस जयंती पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा। बोस समेत तमाम स्वतंत्रता सेनानी की याद में दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि से कार्यक्रम की शुरुआत की गई. तत्पश्चात उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र नारायण राय, सोनू कुमार, सागर प्रसाद, रंजीत झा, लखींद्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सचिन कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरकारी सड़क के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट कई चक्र हुई फायरिंग फोटो- मारपीट में घायल ग्रामीण प्रतिनिधि- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा में सरकारी सड़क के निर्माण को अवरुद्ध करने को लेकर दो पक्षों में शनिवार की अहले सुबह मारपीट हुई जिसमें कई चक्र गोलियां भी चलाई गई। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह एक पक्ष के इंदल कुमार, अविनाश कुमार सहित 1 दर्जन से अपने सहयोगियों के साथ रामनरेश राय के घर के पीछे जाकर इंदल कुमार के द्वारा रामनरेश राय के घर के महिलाओं को अपना पैंट खोल कर गुप्तांग दिखाते हुए असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने लगा एवं विरोध करने के उपरांत उन लोगों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोहे के रौड, तलवार एवं फरसा से मारकर चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया जिसका प्राथमिक उपचार सीएचसी मोहिउद्दीन नगर में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए राम नरेश राय के पुत्र रवि रंजन कुमार ने बताया कि इन लोगों के द्वारा कई चक्र फायरिंग उनके ऊपर की गई। जानकारी देते हुए रवि रंजन कुमार ने बताया कि असंसदीय भाषा का प्रयोग एवं गुप्तांग दिखाने का वीडियो सबूत उनके द्वारा बना करके रखा गया है जिसकी प्रति उन्होंने प्रतिनिधि को उपलब्ध भी करवाई है। प्रतिनिधि के द्वारा सूचित करने के बाद मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। जानकारी देते हुए रवि रंजन कुमार ने कहा कि झगड़ा का मुख्य वजह बिहार सरकार का सड़क खाता संख्या 701 एवं खेसरा 2412 एवं 2455 है जिसका निर्माण हेतु अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र लगभग 1 वर्ष पहले दिया जा चुका है एवं उसको बनाने हेतु अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी एवं जिला लोक शिकायत पदाधिकारी का आदेश भी निर्गत हो चुका है इसके बावजूद इन दबंगों के द्वारा उस सरकारी सड़क का निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है एवं बार-बार हम लोगों के साथ मारपीट भी किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व भी उस जगह विवाद हो चुका था जिसे लेकर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के अनुशंसा पर अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम के द्वारा उभय पक्ष के ऊपर 116 एवं 107 की निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है इसके बावजूद इन दबंगों के द्वारा बार-बार इसी तरह मारपीट की जाती है।
Transcript Unavailable.
प्रखंड अंतर्गत नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख जवाहरलाल राय एवं उप प्रमुख बबीता सिंह के कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को समारोह पूर्वक स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस समारोह में प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सहित अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश, डीपीएम अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को चादर ओढ़ाकर फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख जवाहरलाल राय ने कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास एवं समाज के दबे कुचले लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन तक विकास की बयार पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। विधायक राजेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख जवाहरलाल राय उप प्रमुख बबीता सिंह के द्वारा सम्मानित होने वाले जनप्रतिनिधियों में मोहिउद्दीन नगर दक्षिण के मुखिया सुरेंद्र राय, समाजसेवी पिंकू सिंह, जिला परिषद सदस्य लालबाबू पासवान, तेतारपुर के मुखिया वीर चंद्र पासवान के मनोज सिंह, शिवैसिंह के पूर्व मुखिया रामाश्रय ठाकुर सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों अंग वस्त्र देकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शहीदों की याद में दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि देने के साथ ही भाकपा माले शाहपुर बघौनी शाखा का सम्मेलन शुरू हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता मो० सेराज ने की. बतौर पर्यवेक्षक माले जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा उपस्थित थे.सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महंगाई घटाने, विकास करने, काला धन लाने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर केंद्र में सत्ता संभालने वाली भाजपा की मोदी सरकार जब इन मुद्दों पर चारो नाल चित हो गई तो अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति पर काम करने लगी. एक जाति, धर्म, समुदाय के खिलाफ दूसरे जाति, धर्म, समुदाय में जहर भरने लगी. नफरत की राजनीति की खेती करने लगी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
