रेलवे ने स्थगित की एनटीपीसी और लेवल 1 की परीक्षाएं, बनेगी कमेटी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट में हुए धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने आज समस्तीपुर में रेल चक्का जाम कर दिया। समस्तीपुर बरौनी रेल खंड के बीच दलसिंह सराय स्टेशन पर सुबह से ही छात्र रेल चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, कामेश्वर नगर, दरभंगा से ग्रेजुएशन कर रहे सभी छात्र-छात्राओं के बीच बहुत बड़ी समस्याएं हैं। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

समस्तीपुर सदर अस्पताल का प्रसव कक्ष व ओटी लक्ष्य मानक के अनुरूप पाया गया है। प्रसव कक्ष को 90 फीसदी तो ओटी को 89 फीसदी अंक मिला है। लक्ष्य मानक के अनुरूप प्रसव कक्ष व ओटी के मामले में यह अस्पताल बिहार का पहला अस्पताल बनने का गौरव प्राप्त करने में सफलता पाई है। यहां एक साथ दोनों क्षेत्र में अच्छे अंक मिले हैं। गौरतलब है कि गत वर्ष नवंबर महीने में स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने मानक जांच के लिए अस्पताल के प्रसव कक्ष व ओटी की औचक जांच की थी। टीम की जांच में यहां सब मानक के अनुरूप मिला। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि यह अस्पताल व जिला वासियों के लिए अच्छी खबर है। इस अस्पताल में औसतन रोज 25-30 सुरक्षित प्रसव के अलावा मेटरनल ओटी में एक माह के दौरान औसतन 45-50 सिजेरियन प्रसव कराया जाता है। यह नवजात के मौत का प्रतिशत न के बराबर है। उन्होंने बताया कि टीम ने अस्पताल का निरीक्षण मेटरनल हेल्थ को लेकर किया था। लक्ष्य के बाद अब सुमन मानक को लेकर अस्पताल में तैयारी की जा रही है। इसके तहत अस्पताल की अन्य व्यवस्था होगी। इसमें वार्ड से लेकर ब्लड बैंक की व्यवस्था की गणना होगी। सुमन के मानक के अनुरूप जिस विभाग को पाया जाएगा। उसे सुमन मानक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मौसम में आए बदलाव से कई फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे फसलों की निरंतर निगरानी की जरूरत है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक, अनुसंधान एवं पौधा विभाग डा. एसके सिंह का बताना है कि इस मौसम से पपीते एवं केले को नुकसान होगा। लेकिन जब तापमान में वृद्धि होगी तो यह फसल भी सामान्य हो जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

24 घंटे में सदर अस्पताल के एक डॉक्टर समेत 141 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि इस दौरान 214 लोग ठीक भी हुए हैं। सर्वाधिक मामला 23 विद्यापतिनगर में सामने आया है। इसके अलावा वारिसनगर व ताजपुर में 17-17 व विभूतिपुर व बिथान में 16-16 मामला सामने आया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले में तीन व उससे अधिक वर्षों से जमे दो थानेदार समेत 43 दारोगा को दरभंगा व मधुबनी जिला में स्थानांतरण किया गया है। सरायरंजन थानाध्यक्ष राजा को मधुबनी, कल्याणपुर थानाध्यक्ष परमानंदलाल कर्ण को दरभंगा, महिला थानाध्यक्ष निलिमा कुमारी को मधुबनी थाना स्थानांतरित किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। इसके अलावा दारोगा सकलदीप प्रसाद, लक्ष्मण राम, विजय कुमार सिंह अमरेंद्र कुमार सिंह को मधुबनी भेजा गया है। उधर, दारोगा दिनेश महतो, अजीत कुमार, अलख नारायण तिवारी को दरभंगा भेजा गया है। इसके अलावा भी 33 दारोगा में 15 को दरभंगा व 18 को मधुबनी भेजा गया है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, जिसे जनवरी 24 को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र एवं राइट टू एजुकेशन फोरम, बिहार जो 'चैंपियंस फॉर गर्ल्स एजुकेशन' का हिस्सा है, लड़कियों का शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के 12 वीं तक उपलब्धता के अधिकार की मांग उठाने में सहयोग कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी के अवसर पर आज चाइल्ड लाइन कोलैब कार्यालय में बालिकाओं के साथ उनकी माता को भी अपने प्रोग्राम मे शामिल कर सभी मां बेटी की जोड़ी को सम्मानित कर उन्हें अपने बच्चों के प्रति भेद भाव रहित हिंसा मुक्त परिवार ,समाज के निर्माण में उनकी क्या अहम भूमिका है इसे एक्शन एड कॉर्डिनेटर सुषमा सिंह ने रखी, साथ ही राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकानाएं के साथ बच्चियों को बहादुर बनने, हिम्मत से काम ले और अपने हौसले को लेकर किस तरह की आगे बढ़ते जाना है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका शिक्षा अधिकार अभियान अंतर्गत दिनांक 24.01.2022 को जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर राइट टू एजूकेशन फोरम, समस्तीपुर, बिहार और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में "बजट बढ़ाओ असमानता घटाओ" के लिए "बालिका शिक्षा की स्थिति" विषयक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।