Transcript Unavailable.
गांव के चौमुखी विकास पर अभिभावक से साक्षात्कार। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।
मधुमेह के लक्षण और उसके उपाय
आज दिनांक 24 /01/2022 को सैदपुर पंचायत के निवासी सचिंदर सहनी के धर्म पत्नी मनीषा देवी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी और उन्हें AB पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी जिसकी जानकारी एकता युवा मंडल सैदपुर के टीम एवं कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज को जानकारी मिला तत्क्षण सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी गई उसके बाद पूसा प्रखंड के युवा समाजसेवी विपिन कुमार कुशवाहा के नेतृत्व (भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर) में ब्लड उपलब्ध कराया गया पूजा सेवा सदन( सैदपुर पूसा )में मनीषा देवी एडमिट है ब्लड उपलब्ध हो गया है और हॉस्पिटल पर जाकर मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी लिए और पहले से तबीयत में सुधार है बहुत ही जल्द वह ठीक हो जाएंगे मौके पर एकता युवा मंडल सैदपुर के सदस्य राजेश साहनी, मो० यासीन, , युवा शक्ति क्लब के उपाध्यक्ष अंकित कुमार आदि लोग उपस्थित थे
समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में महिला देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। पटोरी बाजार के स्टेशन रोड स्थित लीला आवासीय होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार को जांच की। इस क्रम में होटल के अलग-अलग कमरे से दो महिला और दो पुरुष संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। इस धंधे में होटल का मैनेजर भी शामिल है। पुलिस ने होटल मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त होटल में चोरी छिपे देह व्यापार और अवैध शराब का धंधा संचालित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला पुलिस और विशेष कार्य पदाधिकारी के साथ एक जिला स्तरीय विशेष टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। होटल के स्वागत काउंटर से कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार होटल के रजिस्टर में पकड़े गए महिला और पुरुष का नाम अंकित नहीं है। पकड़े गए महिला और पुरुष पटोरी और मोरवा इलाके में आसपास के गांव के रहने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों महिलाएं शादीशुदा है। चर्चा है कि यहां काफी दिनों से देह व्यापार चल रहा था। पुलिस प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। छापेमारी में पटोरी के डीएसपी ओमप्रकाश अरुण, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता, मथुरापुर ओपी प्रभारी गुलनाज कौसर, पटोरी थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल समेत सशस्त्र बल शामिल रहे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। छापेमारी में पटोरी के डीएसपी ओमप्रकाश अरुण, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता, मथुरापुर ओपी प्रभारी गुलनाज कौसर, पटोरी थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल समेत सशस्त्र बल शामिल रहे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मौसम एक बार फिर करवट बदलने को तैयार हो रहा है। 26 जनवरी के बाद से फिर रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी का पूर्वानुमान है। इससे एक बार फिर लोगों को तेज कनकनी वाली सर्दी के लिए तैयार रहना होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार में आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी में सीबीटी-2 की परीक्षा के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को पटना के राजेन्द्रनगर टर्मिनल से शुरू हुआ आंदोलन अब बिहार के कई जिलों में पहुंच गया है. छात्रों के उग्र प्रदर्शन पर पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार की राजनीति में नेता तो ढेरों आए और गए, लेकिन कर्पूरी ठाकुर इन चुनिंदा चेहरों में शामिल हैं, जिनका भूलना निकट भविष्य में संभव नहीं दिखता। बिहार और पूरे उत्तर भारत की राजनीति में पिछड़ों के उभार की शुरुआत का वे एक प्रतीक हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
17 फरवरी से शुरू होनेवाली वाली मैट्रिक की सैद्धांतिक परीक्षा के लिये जिले में कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 68 हजार से अधिक छात्र छात्राएं शामिल होंगे।इस परीक्षा के लिए समस्तीपुर अनुमंडल में 34 परीक्षा केंद्र, रोसड़ा अनुमंडल में 15 केंद्र, दलसिंहसराय अनुमंडल में आठ केंद्र, पटोरी अनुमंडल में नौ केंद्र बनाए गए हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
जिला में 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला के सभी मतदान केंद्रों व जिला स्तर पर किया गया। इस वर्ष के मतदाता दिवस का थीम समावेशी सुगम व सहभागी निर्वाचन की ओर अग्रसर रहा। इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम योगेंद्र सिंह ने अधिकारियों व कर्मियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा व किसी प्रलोभन के बिना अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। वहीं दो बीएलओ को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
