Transcript Unavailable.
मैट्रिक के परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन आने वाले परीक्षार्थी को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹10000 सरकार के द्वारा दी जाती है। जबकि इंटर परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास करने वाले परीक्षार्थियों को ₹25000 सरकार के द्वारा दी जाती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा झंडोत्तोलन की प्रक्रिया शुरू होने के बाबजूद कुर्सी पर बैठे रहना। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाकर बिहार में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है. पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत कई जिलों में हंगामा जारी है. इधर, इस बीच से बड़ी खबर आ रही है कि लगातार आंदोलन और प्रदर्शन के बाद रेलवे बोर्ड बात करने के लिए तैयार हो गया है. आंदोलनकारी छात्रों की मांग के मद्देनजर रेलवे ने एक कमेटी बनाने का फैसला लिया है. रेलवे के हवाले से बताया गया है कि यह शर्त है कि इस कमेटी में आरआरबी एनटीपीस (RRB-NTPC) के सफल और असफल छात्रों के वॉलंटियर्स रहेंगे. समस्या का समाधान निकाला जाएगा. रेलवे का कहना है कि छात्र आंदोलन कर रेलवे का नुकसान ना करें इसके लिए सबके हित में यह कदम उठाया गया है. हालांकि फिलहाल रेलवे ने RRB NTPC CBT-2 और GROUP D परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के तहत विवाह की सूचना स्थानीय थाने को कम से कम तीन दिन पहले देनी है। यह व्यवस्था पहले से लागू है पर इसके लिए कोई तय फॉर्मेट नहीं था। गृह विभाग के निर्देश पर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने विवाह संबंधी सूचना देने के लिए तय फॉर्मेट जारी कर दिया। इसके तहत विवाह संबंधी सूचना में वर-वधू के नाम के साथ उनका पता भी दर्ज करना होगा। आपको बता दें कि राज्य में कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसको लेकर कई प्रकार के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। अब राज्य सरकार ने 22 जनवरी को जारी नए आदेश में कहा है कि विवाह समारोह में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन दिन पूर्व इसकी सूचना थाना को देनी होगी। विवाह समारोह में भाग लेने के लिए अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की छूट दी गई है। जिनके यहां बेटा या बेटी की शादी है, वे अब तीन दिन पूर्व स्थानीय थाना को इसकी सूचना देंगे। इसके लिए आवेदन का फार्मेट भी प्रशासन ने जारी किया है। जिसमें वर-वधु के साथ-साथ उसके माता-पिता का नाम, पूरा पता, वैवाहिक कार्यक्रम की तिथि, वैवाहिक स्थल, दहेज नहीं लिया है, बाल विवाह निषेध एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन करने से संबंधित सूचना देनी है। बताया जाता है विवाह समारोहों में कोविड प्रोटोकाल का पालन सही से नहीं हो पा रहा है। बगैर मास्क के लोग तो रहते ही हैं, अत्यधिक भीड़ भी जुटती है। जिससे कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सरपंच ग्राम पंचायत का प्रमुख होता है। सरपंच भारत में स्थानीय स्वशासन के लिए गांव स्तर पर विधिक संस्था ग्राम पंचायत का प्रधान होता है।[1]पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के गॉवों में भी यह प्रसाशन प्रणाली पायी जाती है। सरपंच चुने गए पंचों की मदद से ग्राम पंचायत के महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेता है।सरपंच का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मानव सेवा इंडिया टीम के द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी समस्तीपुर में किया गया। इस शिविर में 19 लोगों ने सफलता पूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले महादानियों को टीम के द्वारा प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बेटी के शिक्षित होने से पूरा समाज शिक्षित होगा।
समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला पटोरी थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने पटोरी प्रखंड के दरवा पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह राजद नेता शंभू राय की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना गुरुवार की देर शाम की है। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस के गश्ती दल पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार शंभू राय बाइक से पटोरी बाजार से दरवा लौट रहे थे। इसी दौरान चंदन चौक के समीप रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण वह रुके थे। इसी दौरान बाइक सवार दो की संख्या में पहुंचे अपराधकर्मियों ने उनके बगल में पहुंच बाइक लगा दी। इस बीच बाइक के पीछे बैठे दूसरे अपराधी ने उनके सिर में गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना के बाद पैक्स अध्यक्ष को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस प्रशासन के गश्ती दल पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव के सोनियावन गाछी में 35 वर्षीय युवक की गला दबा कर हत्या कर शव को गाछी में फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे रामपुर जलालपुर गांव के गाछी में युवक के शव को लोगो ने खेत में फेंका हुआ देखा तो इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी। युवक के लाश मिलने की खबर सुन लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई। शव की पहचान बम्बईया हरलाल गाँव के वार्ड 3 निवासी स्व अकलू राम के 35 वर्षीय पुत्र जोगेंद्र राम के रुप में की गई। युवक की हत्या से गांव में जहां सनसनी के साथ मातमी सन्नाटा पसर गया है, वहीं युवक की भाभी और तीन पुत्रों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के बड़े भाई सुरेश राम ने बताया कि तीन चार माह पूर्व ही इसके पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। यह शहर के मंसूरचक रोड में बालू गिट्टी के डीपो पर मजदूरी का काम करता था। बुधवार की शाम जब वह घर नहीं लौटा तो हमलोगों के द्वारा खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि बगल के गांव में एक युवक का शव बरामद हुआ हैैै,वहां जाकर देखा तो वह शव मेरे भाई का था। घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश एवं एसआई राजकिशोर सिंह, रणजीत शर्मा, दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि मृत युवक के गले पर दाग है और एक नाक कान से खून निकला हुआ है। पुलिस जल्द ही मामले का उदभेदन कर लेगी।
