एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाकर बिहार में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है. पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत कई जिलों में हंगामा जारी है. इधर, इस बीच से बड़ी खबर आ रही है कि लगातार आंदोलन और प्रदर्शन के बाद रेलवे बोर्ड बात करने के लिए तैयार हो गया है. आंदोलनकारी छात्रों की मांग के मद्देनजर रेलवे ने एक कमेटी बनाने का फैसला लिया है. रेलवे के हवाले से बताया गया है कि यह शर्त है कि इस कमेटी में आरआरबी एनटीपीस (RRB-NTPC) के सफल और असफल छात्रों के वॉलंटियर्स रहेंगे. समस्या का समाधान निकाला जाएगा. रेलवे का कहना है कि छात्र आंदोलन कर रेलवे का नुकसान ना करें इसके लिए सबके हित में यह कदम उठाया गया है. हालांकि फिलहाल रेलवे ने RRB NTPC CBT-2 और GROUP D परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।