राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कुष्ठ मुक्त भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से संजय कुमार बबलू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि एम आर सी समस्तीपुर एवं आशा सेवा संस्थान के सहयोग से निः शुल्क ई श्रम कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। लगभग सौ लोगों का पंजीयन शिविर में किया गया ।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन आशा सेवा संस्थान के सचिव सह जिला पलायन श्रोत केंद्र के जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा एवं रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट केशव किशोर प्रसाद ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने लोगो को ई श्रम कार्ड से होने वाले लाभों के बारे में बताया।साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं मजदूर हेल्पलाइन 18002000211के बारे में विस्तृत रूप से बताया।बताते चलें कि संस्था द्वारा अभी तक दस से अधिक निशुल्क कैंप लगाया जा चुका है और हजारों लोगों का ईश्रम कार्ड बनवाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एफ ओ विजय कुमार राम, जे एस एफ कृष्ण मोहन पाठक और जनसाथी दिव्या ज्योति ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।
राज्य में चोरी छुपे शराब पीने वाले,बेचने वाले लोगों की पहचान कर मद्य निषेध विभाग को शिक्षकों द्वारा सूचना देने संबंधी राज्य के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय कुमार के आदेश पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे तुगलकी फरमान बताया है।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार ने बयान जारी कर इस संबंध में कहा कि शिक्षा विभाग का यह आदेश पूरी तरह तुगलकी फरमान है।उन्होंने कहा कि शराबबंदी के मामले में जहां बिहार की पुलिसिंग पूरी तरह फेल है।आबकारी विभाग नाकाम रहा है।सभी रोक के बावजूद ट्रकों से शराब राज्य में आ रहा है।ऐसे में शिक्षकों को इस कार्य में लगाना सीधे-सीधे उनकी जान को जोखिम में डालने के समान है।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के इस आदेश से राज्य भर के लाखों शिक्षक भयभीत हैं।क्योंकि जो शराब माफिया पुलिस से नही डरता क्या वह शिक्षकों से डरेगा?शिक्षक भयभीत हैं कि कब वह किसी शराब माफिया की गोली का शिकार हो जाएंगे।उन्होंने कहा कि पत्र को वापस लेने तक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का विरोध जारी रहेगा। डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि राज्य भर के शिक्षक और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राज्य सरकार के शराबबंदी के नीति के साथ हैं।शिक्षक समाज में उत्प्रेरक का काम कर सकते हैं।लेकिन जिस प्रकार से यह आदेश दिया गया है उससे यह स्पष्ट है कि सरकार की मंशा विद्यालयों की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त करने की है।कहा कि यदि शिक्षक भयभीत रहेगा तो वह विद्यालय का संचालन कैसे करेगा। डॉ मिथिलेश कुमार ने मांग किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री स्वयं हस्तक्षेप करें और इस पत्र को वापस ले। भवदीय डॉ मिथिलेश कुमार, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, समस्तीपुर।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बिहार में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा के कारण समस्तीपुर समेत 18 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है, यह आठ से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने के आसार हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आगामी एक फरवरी से जिला में इंटर की परीक्षा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर चारों अनुमंडल मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को समस्तीपुर अनुमंडल के एसडीओ ने परीक्षा को लेकर आगामी एक फरवरी से सभी केंद्रों के 500 गज में निषेधाज्ञा का आदेश जारी करते हुए इसे प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि केंद्रों पर परीक्षा के दौरान चोरी करते छात्र-छात्रा या चोरी कराते अभिभावक व अभ्यर्थियों के पकड़े जाने की सूरत में उन्हें दो हजार रुपए जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। साथ ही गंभीर स्थिति को देखते हुए अभ्यर्थियों व अभिभावक को जुर्माना व जेल दोनों हो सकती है। परीक्षा को लेकर एसडीओ ने केंद्र के 500 गज के दायरे में मौजूद कोचिंग सेंटर, फोटो कॉपी की दुकानें, फैक्स, इंटरनेट, साइबर कैफे आदि को बंद करने का निर्देश दिया है। वहीं सभी संचालकों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संस्थान खुला रहने की स्थिति कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। बताया गया कि एसडीओ ने कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर केंद्र के बाहर व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। वहीं केंद्र के 500 गज की दूरी में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश व लाउडस्पीकर बजाने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पटोरी प्रखंड के दरवा पंचायत पैक्स अध्यक्ष शम्भू राय की हत्या पर केन्द्रीय सहकारिता बैंक परिसर में श्रद्धांजलि सभा कर लोगों ने शोक व्यक्त किया। मौके पर बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके मृतआत्मा की शांति की प्रार्थना की। अध्यक्ष ने कहा कि घटना बेहद पीड़ादायक है। स्व. राय लोकप्रिय समाजसेवी, कुशल पैक्स अध्यक्ष व किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने, अपराधियो को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिजनों को 20 लाख का मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बालिका शिक्षा अधिकार अभियान अंतर्गत जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र एवं राइट टू एजुकेशन फोरम, बिहार जो 'चैंपियंस फॉर गर्ल्स एजुकेशन' का हिस्सा है, लड़कियों का शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के 12 वीं तक उपलब्धता के अधिकार की मांग उठाने में सहयोग कर रहे हैं। "चैंपियंस फॉर गर्ल्स एजुकेशन" बालिका शिक्षा के लिए कार्यरत संस्थाओं का एक राष्ट्रीय नेटवर्क है जो राइट टू एजुकेशन फोरम एवं स्कोर नेटवर्क (यूपी) के साथ मिल कार्य करते हैं।यदि 12वीं तक शिक्षा को निःशुल्क और अनिवार्य बना दिया जाए, तो हम में से अनेक लड़कियां, जो निजी स्कूल की फीस वहन करनें में सक्षम न होने या 8 वीं के बाद सरकारी स्कूल की अनुपलब्धता के कारण बीच में हीं स्कूल छोड़ देती हैं, वे भी अपनी शिक्षा पूरी कर पाएंगीं।” विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शहर के मोहनपुर रोड स्थित बलिराम भगत महाविद्यालय में 7/12 एनसीसी समस्तीपुर और 12 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्घाटन बलिराम भगत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विरेन्द्र कुमार चौधरी ने किया। बलिराम भगत महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर डॉ. उल्लास टी. एवं सुवेदार मेजर ए. के. मिश्रा के नेतृत्व में अभियान निकाला गया।
ई शर्म कार्ड क्या है?
छात्र छात्राओं से साक्षात्कार....
