आज दिनांक 30 जनवरी 2022 को नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के प्रखंड विद्यापतिनगर से राकेश कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा ई श्रम कार्ड की जानकारी चाहते हैं
तिरहुत गंडक नहर परियोजना कार्य में नक्शा नहीं दिखाने, प्राकलन बोर्ड नहीं लगाने, जमीन अधिग्रहण एवं मुआवजा निकासी का कागजात नहीं दिखाने, ठेकेदार द्वारा पेड़- पौधे काटकर ले जाने के खिलाफ 30 जनवरी को 11 बजे से फतेहपुर ठुट्ठा बर के पास आहूत किसान महापंचायत की सफलता को लेकर शनिवार को फतेहपुर समेत गंगापुर, ताजपुर आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर बड़ी भागीदारी से उक्त महापंचायत को सफल बनाने की अपील की गई. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखण्ड क्षेत्र के ठुट्ठा बर चौक फतेहपुर में दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण से किसान महापंचायत की शुरुआत हुई. महापंचायत की अध्यक्षता किसान नेता मनोज कुमार सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, रामरतन सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मनोज राय ने किया. संचालन भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा समस्तीपुर के मोहनपुर पंचायत के मगरदही गाँव में आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा ग़रीब असहाय जरूरत मंदो लोगों के बीच 250 कंबल बितरण किया गया साथ ही कंबल वितरण सिंघया खुर्द पंचयात वार्ड नंबर 14 में 100 कंबल वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई।इस बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।साथ ही शराबबंदी अभियान को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्गत पत्र की कड़ी निंदा की गई।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार ने सदस्यता के संबंध में जिला से जानकारी प्राप्त किया।सभी जिलों को कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर सदस्यता अभियान के संबंध में पूर्व प्रतिवेदन राज्य इकाई को उपलब्ध कराएं।इसके अलावा बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा शराब की बिक्री एवं पीने वालों के संबंध में सूचना देने संबंधी आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की गई।प्रस्ताव पारित कर मांग किया गया कि अविलंब इस पत्र को वापस लिया जाए।बैठक में प्रस्ताव पारित कर पत्र को वापस लेने तक चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
म्यूजिक आर्ट कॉलेज एंड युवा कलाश्रम समस्तीपुर में कथक नर्तक लक्ष्मण कुमार की अध्यक्षता में पदम् विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला युवा उत्सव के संयोजक मुकेश कुमार के द्वारा पंडित बिरजू महाराज जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वार्ड नंबर 15 ढाब मोहल्ला रोसरा स्थित मुरारि स्मृति सेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में संस्था के अध्यक्ष श्री रामकुमार सिंह जी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई बैठक स्वर्गीय मुरारी सिंह के फोटो पर फूल माला अर्पण करते हुए कमेटी के सदस्यों द्वारा संयुक्त दीप प्रज्वलित कर की गई आज की इस बैठक में शह सहमति से निर्णय हुआ कि समाज से जुड़े गरीब मजदूर एवं असहाय लोगों के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ संबद्धता भारतीय मजदूर संघ जिला वैशाली का एक दिवसीय पदाधिकारी बैठक नयागांव पूर्वी पंचायत शिव मंदिर के सामने सोनार टोली में स्थित संघ का जिला कार्यालय परिसर में संघ के जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार राम जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के विद्यापति नगर से राज कुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आगामी 5 फरवरी को बसंत पंचमी है। इस दिन माता सरस्वती की अराधना की जाएगी। हालांकि कोरोना को लेकर प्रशासनिक स्तर से पूजा करने को लेकर काफी हिदायतें व निर्देश दिए गए हैं। बताया जाता है कि एक परिवार अपने यहां फोटो या छोटी प्रतिमा स्थापित कर सरस्वती पूजा कर सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
