आज से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर स्टैटिक मास्टर की एक बैठक एसडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न सभी 12 परीक्षा केंद्र के स्टैटिक मजिस्ट्रेट को अनुमंडल पदाधिकारी ने हर हाल में कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर टिप्पणी दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शहीद कामरेड रामनाथ जी का 20 वा शहादत दिवस साख मोहन के जहूरा स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर आज मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के नेता कामरेड नवीन सिंह ने की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं विधायक कामरेड अजय कुमार ने कहां सामंती जुल्म एवं शोषण उत्पीड़न के खिलाफ आम जनता को मार्क्सवादी विचारों से जोड़कर एक मजबूत संगठन का निर्माण करने मै सबसे अहम भूमिका निभाया था इनके विचारों को जन जन तक पहुंचा कर संगठन निर्माण के काम को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है इस काम को पूरा करना रामनाथ जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी सरकार की गलत नीतियों के चलते आम आवाम ठगी का शिकार हो रहे हैं किसानों मजदूरों छात्र नौजवान के जिंदगी को बेहतर करने के लिए संगठित होकर संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भाकपा माले के पूर्व राज्य सचिव सह पोलिट ब्यूरो सदस्य का० पवन शर्मा की याद में भाकपा माले द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा कर अपने दिवंगत कामरेड को याद किया गया. का० शर्मा की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया. संचालन माले जिला स्थाई समिति सदस्य का० सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केंद्र की विश्वासघाती नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ किसान महासभा ने निकाला विश्वासघात मार्च . विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। केंद्र की विश्वासघाती नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किसानों के साथ छल और विश्वाशघात किए जाने के खिलाफ देशव्यापी विश्वासघात दिवस पर सोमवार को अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े किसानों ने शहर के मालगोदाम चौक से विश्वासघात मार्च निकाला. जिला संयोजक ललन कुमार, सह संयोजक महावीर पोद्दार समेत दिनेश कुमार सिंह, शंकर प्रसाद यादव, सुनील कुमार राय, टिन्कू यादव, रविन्द्र कुमार सिंह, रामा शंकर सिंह, वन्दना सिंह, फुलेन्द्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, गणेश कुशवाहा, शंकर सिंह, सुनील कुमार राय, रामबली राय, अमित कुमार, मिथिलेश कुमार, महेश कुमार, मो० अलाउद्दीन, आसिफ होदा सहित माले जिला सचिव प्रो उमेश कुमार समेत अन्य किसानों ने अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर, फेसटून लेकर गगनभेदी नारे लगाते हुए किसानों ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः स्टेशन चौक पर पहुंचकर संयुक्त सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता किसान महासभा के सह संयोजक महावीर पोद्दार ने किया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों से विश्वासघात किया है. शहीद किसान को न शहीद का दर्जा दिया गया और न ही शहीद किसानों के परिवार को मुआवजा दिया गया और न ही उनके परिजनों को नौकरी मिली. लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने वाले भाजपा मंत्री कैबिनेट में बने हुए हैं. सरकार उन्हें तत्काल बर्खास्त करे. दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान दर्ज तमाम मुकदमा वापस हो. सरकार सभी फसलों पर एमएसपी को लेकर कानून बनाए अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी किसान नेताओं ने दी.

नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संगठन नोवा जीएसआर के द्वारा समस्तीपुर जिला के आजाद नगर में नोवा ग्लोबल सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अलग-अलग विंग नेतरहाट श्रीमान नेतरहाट निरोग नेतरहाट वसुधा नेतराड किसान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नेतरहाट श्रीमान के तहत छात्र-छात्राओं के बीच ऐसे तथा कला कंपटीशन का आयोजन किया गया नेतरहाट नहीं रोक के तहत ग्राम वासियों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया नेतरहाट वसुधा के तहत ग्रामीण इलाकों के किसान भाइयों के बीच में अलग-अलग प्रकार के आम अमरूद कटहल के वृक्ष का वितरण किया गया नेतरहाट किसान के तहत किसानों को मुर्गी पालन मत्स्य पालन तथा पशु से संबंधित सेमिनार का भी आयोजन किया गया .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना जांच व टीकाकरण कार्य में लगे कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की स्वीकृति मिल गयी है। बिहार जन चिकित्सा कर्मचारी महासंघ समस्तीपुर के मांगों को देखते हुए सीएस डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत सीएस ने सभी डीएस, पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना जांच एवं टीकाकरण कार्य करने वाले कर्मियों को रोस्टर के अनुसार कार्य का वितरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक कर्मी को सप्ताह में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश उपयोग करने एवं महिला कर्मियों को देय अवकाश उपभोग करने की स्वीकृति दी जाए। विदित हो कि कोरोना संक्रमण के प्रथम एवं द्वितीय लहर के दौरान कर्मियों से लगातार कोरोना जांच एवं टीकाकरण कार्य लिया जा रहा है। वर्ष 2020 से ही सभी कर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश रद्द कर दिया गया है एवं उसे एक दिन का भी साप्ताहिक विश्राम नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में महासंघ के द्वारा मांग गया था कि कर्मचारियों को कोविड जांच एवं टीकारकण के लिए रोस्टर की व्यवस्था लागू किया जाए तथा उन्हें सप्ताह में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश एवं महिला कर्मियों को विशेष अवकाश उपयोग करने की स्वीकृति दी जाए। इधर, महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने सीएस को इसके लिए धन्यवाद दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

म्यूजिक आर्ट कॉलेज एंड युवा कलाश्रम समस्तीपुर में कथक नर्तक लक्ष्मण कुमार की अध्यक्षता में पदम् विभूषण पंडित बिरजू महाराज की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला युवा उत्सव के संयोजक मुकेश कुमार के द्वारा पंडित बिरजू महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वाधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर प्राथना सभा एवं एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये… का मंचन सविता कुमारी तथा कामिनी जयसवाल कलाकारों द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होने राष्ट्रपिता को युग पुरुष की संज्ञा दी तथा इस बात पर दुख व्यक्त किया कि आज राष्ट्रपिता को शहीद करने वाली विचारधारा के लोग सत्ता के शिखर पर है। श्री तमीम ने उनके आदर्शों पर चलने एवं देश को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाषण देते हुये बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक है। आज विघटनकारी शक्तियाँ जिस प्रकार इस देश के सांप्रदायिक ताने बाने को नष्ट करने पर लगी हुई हैं ऐसे में राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलकर ही इस देश को बचाए जा सकता है। मौके पर देवेंद्र नारायण झा, सुनील पासवान, कामेश्वर पासवान, डोमन राय, अब्दुल मालिक, परमानन्द मिश्र, अरुण कुमार राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, शकीलउर रहमान, प्रतिभा राय, अशोक कुमार अकेला, रंजन कुमार, अवधेश कुमार राय, राम शंकर राय, महफूज आलम, प्रमोद कुमार, संजीत कुमार, विपण कुमार, अफजल, मुर्तुजा, मो. जुल्फिकार आलम आदि लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ई शर्म कार्ड क्या है?

राइट टू एजूकेशन फोरम, बिहार एवं जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के अमीरगंज मोहल्ला के किशोरियों और उनके माता-पिता नें बालिका शिक्षा अधिकार अभियान अंतर्गत बजट बढ़ाओ असमानता घटाओ के लिए माननीय प्रधानमंत्री महोदय को पोस्टकार्ड हस्ताक्षर कर अपनी मांगो से अवगत कराया। इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के चाइल्ड लाइन परियोजना समन्वयक कौशल कुमार के द्वारा आज 100 किशोरियों द्वारा लिखित पोस्टकार्ड सम समस्तीपुर प्रधान डाकघर में प्रेषित किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।