राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई।इस बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।साथ ही शराबबंदी अभियान को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्गत पत्र की कड़ी निंदा की गई।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार ने सदस्यता के संबंध में जिला से जानकारी प्राप्त किया।सभी जिलों को कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर सदस्यता अभियान के संबंध में पूर्व प्रतिवेदन राज्य इकाई को उपलब्ध कराएं।इसके अलावा बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा शराब की बिक्री एवं पीने वालों के संबंध में सूचना देने संबंधी आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की गई।प्रस्ताव पारित कर मांग किया गया कि अविलंब इस पत्र को वापस लिया जाए।बैठक में प्रस्ताव पारित कर पत्र को वापस लेने तक चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।