सरकारी सड़क के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट कई चक्र हुई फायरिंग फोटो- मारपीट में घायल ग्रामीण प्रतिनिधि- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा में सरकारी सड़क के निर्माण को अवरुद्ध करने को लेकर दो पक्षों में शनिवार की अहले सुबह मारपीट हुई जिसमें कई चक्र गोलियां भी चलाई गई। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह एक पक्ष के इंदल कुमार, अविनाश कुमार सहित 1 दर्जन से अपने सहयोगियों के साथ रामनरेश राय के घर के पीछे जाकर इंदल कुमार के द्वारा रामनरेश राय के घर के महिलाओं को अपना पैंट खोल कर गुप्तांग दिखाते हुए असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने लगा एवं विरोध करने के उपरांत उन लोगों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोहे के रौड, तलवार एवं फरसा से मारकर चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया जिसका प्राथमिक उपचार सीएचसी मोहिउद्दीन नगर में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए राम नरेश राय के पुत्र रवि रंजन कुमार ने बताया कि इन लोगों के द्वारा कई चक्र फायरिंग उनके ऊपर की गई। जानकारी देते हुए रवि रंजन कुमार ने बताया कि असंसदीय भाषा का प्रयोग एवं गुप्तांग दिखाने का वीडियो सबूत उनके द्वारा बना करके रखा गया है जिसकी प्रति उन्होंने प्रतिनिधि को उपलब्ध भी करवाई है। प्रतिनिधि के द्वारा सूचित करने के बाद मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। जानकारी देते हुए रवि रंजन कुमार ने कहा कि झगड़ा का मुख्य वजह बिहार सरकार का सड़क खाता संख्या 701 एवं खेसरा 2412 एवं 2455 है जिसका निर्माण हेतु अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र लगभग 1 वर्ष पहले दिया जा चुका है एवं उसको बनाने हेतु अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी एवं जिला लोक शिकायत पदाधिकारी का आदेश भी निर्गत हो चुका है इसके बावजूद इन दबंगों के द्वारा उस सरकारी सड़क का निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है एवं बार-बार हम लोगों के साथ मारपीट भी किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व भी उस जगह विवाद हो चुका था जिसे लेकर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के अनुशंसा पर अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम के द्वारा उभय पक्ष के ऊपर 116 एवं 107 की निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है इसके बावजूद इन दबंगों के द्वारा बार-बार इसी तरह मारपीट की जाती है।