प्रखंड अंतर्गत नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख जवाहरलाल राय एवं उप प्रमुख बबीता सिंह के कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को समारोह पूर्वक स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस समारोह में प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सहित अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश, डीपीएम अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को चादर ओढ़ाकर फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख जवाहरलाल राय ने कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास एवं समाज के दबे कुचले लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन तक विकास की बयार पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। विधायक राजेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख जवाहरलाल राय उप प्रमुख बबीता सिंह के द्वारा सम्मानित होने वाले जनप्रतिनिधियों में मोहिउद्दीन नगर दक्षिण के मुखिया सुरेंद्र राय, समाजसेवी पिंकू सिंह, जिला परिषद सदस्य लालबाबू पासवान, तेतारपुर के मुखिया वीर चंद्र पासवान के मनोज सिंह, शिवैसिंह के पूर्व मुखिया रामाश्रय ठाकुर सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों अंग वस्त्र देकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
