पंजाब के तर्ज पर बड़ा किसान आंदोलन खड़ा करने की कोशिश के तहत शनिवार को मोतीपुर वार्ड-10 में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले प्रखण्ड स्तरीय किसान कन्वेंशन का आयोजन किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. संचालन राजदेव प्रसाद सिंह ने किया. बतौर पर्यवेक्षक जिला संयोजक ललन कुमार, बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह मौजूद थे.दिनेश राय, संजीव राय, जयनारायण दास, ललन दास, श्यामचंद्र दास, अरूण शर्मा, मोतीलाल सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, रामसकल राय, लालबहादुर सिंह, प्रमोद कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, महेंद्र साह, परमेश्वर प्रसाद सिंह, रवींद्र राय, कमल सिंह, बासुदेव राय, शंकर सिंह, अनील राय, कैलाश प्रसाद सिंह, नंदलाल राय, जयदेव सिंह समेत अन्य किसानों ने अपने- अपने खेती कि विशेषता, कमी- कमजोरी, लागत, बिक्री, कीमत आदि की चर्चा की.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
