तिरहुत गंडक नहर परियोजना के ठेकेदारों द्वारा पेड़- पौधे को काटकर ले जाने के खिलाफ मालगुजारी टैक्स एवं डाक लेने वाले किसानों को हक- अधिकार देने को लेकर सोमवार को फतेहपुर ठुठ्ठा बर के पास किसानों ने बैठक के बाद जमकर प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह समेत अन्य माले एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
