थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर- मदुदाबाद पटोरी पथ के हनुमाननगर में शनिवार को ट्रक से कुचलकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई मृतक महिला की पहचान बिंदा साह की पत्नी बिफिया देवी (65) के रूप में की गई।घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। वहीं दोषी को सजा व मृतका के परिजनों को मुआवजे देने की मांग कर रहे थे,जिससे यातायात व्यवस्था घंटों प्रभावित हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने खेत से कामकाज निबटारा कर घर लौट रही थी सड़क पार करने के बाद पटोरी की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई ।ग्रामीणों व स्वजनों की सहायता से उसे इलाज के वास्ते से स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया,महिला की मौत की खबर सुनकर स्वजनों का हाल बुरा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।