समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिम पंचायत के विक्रमपुर गाँव में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर पटोरी के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ एक मुहिम कार्यक्रम अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान रमोद पासवान के नेतृत्व में विनोद कुमार, विजेन्द्र पासवान, डाॅली कुमारी, रामनाथ राय, मदन महतो, संजय सिंह, रिंकु कुमारी, नूतन कुमारी और साजन कुमार नें बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार जैसे सामाजिक बुराइयों को त्यागने के लिए अपनें नाटक के माध्यम से समुदाय को संवेदनशील और जागरूक करनें का प्रयास किया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के टीम लीडर कौशल कुमार नें बताया कि चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी समस्तीपुर जिला के मोरवा, पटोरी, मोहनपुर और मोहीउद्दीन नगर प्रखंड में कार्यरत है। हम अपनें पाँच सदस्यीय टीम के साथ मिलकर दिन रात बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए तत्पर रह्ते हैं। वहीं टीम मेम्बर दिनेश प्रसाद चौरसिया, अंजू कुमारी, बलराम चौरसिया और दीप्ति कुमारी नें लोगों से टाॅल फ़्री नम्बर 1098 पर काॅल करनें की अपील कर उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा किया। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सह निदेशक, चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर पटोरी सुरेन्द्र कुमार नें कहा कि किशोरियों के बीच बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु वार्ड स्तर पर गठित बाल संरक्षण समिति को संवेदनशील और जागरूक करनें की आवश्यकता है। असंगठित खेतिहर मजदूर पंचायत के संयोजक रविन्द्र पासवान नें कहा कि इस दिशा में कार्ययोजना निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सभी सरकारी विभागों का समन्वय आवश्यक है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संवेदनशील और जागरूक सदस्यों नें बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार को अपनें समाज से समाप्त करनें का संकल्प लिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।