समस्तीपुर जिला के अख्तियारपुर गाँव में किशोरियों के बीच बाल विवाह, बाल श्रम और बाल व्यापार के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु कार्ययोजना निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी तथा संचालन ललिता कुमारी नें किया। इस अवसर पर किशोरी पंचायत की सदस्य एवं बाल विवाह से मुक्त किशोरी जो आज अपनी नियमित पढाई जारी रखते हुए बी. काॅम की छात्रा है, शीतल कुमारी नें कहा कि हम किशोरियों को सबसे पहले इन सामाजिक-सांस्कृतिक बुराईयों-कुरीतियों को समझना पड़ेगा तथा इस चारदीवारी से बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के साथी सह जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार नें कहा कि समुदाय के लोगों को बाल श्रम, मानव व्यापार, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट को विस्तार से समझानें की जरूरत है। इसके लिए वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति को सशक्त और संवेदनशील बनाना होगा। हम सबके बीच रहनें वाले बाल व्यापार के दलालों की पहचान करनी होगी, तब जाकर हम बच्चों को खुशहाली दे सकतें हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
