नेहरू युवा ग्रामीण महिला विकास संस्थान मथुरा द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह गठन एवं लिंक परियोजना के अंतर्गत नाबार्ड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सहयोग से वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती हेमा मालिनी जी सांसद मथुरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर डी एस चौहान मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड तथा श्री एस पी सिंह आर्यव्रत ग्रामीण बैंक चेयरमैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के अंतर्गत बकरी पालन हेतु 1 से 11 महिलाओं को 5 करोड़ से अधिक की धनराशि का ऋण वितरण किया गया कार्यक्रम में गोट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से लगभग 410 महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए सांसद श्रीमती हेमा मालिनी द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति संगठित होकर लड़ने के लिए आह्वान किया गया इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने कार्यों के बल पर अपने कार्यों में गुणवत्ता लाते हुए देश के निर्माण में अपना व्यापक योगदान साझा करें! तुम को संबोधित करते हुए डॉ बीएस चौहान मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड ने कहा कि नाबार्ड का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करना है साथ ही वर्तमान में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ महिलाओं के लिए दिलाने का प्रयास किया जा रहा है! सब सफर संस्था द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जहां पर आए हुए लोगों ने जमकर खरीदारी की!