मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान के तहत प्रखंड में संचालित 205 आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने अपने पर्यवेक्षक रजनी कुमारी एवं अनिता कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को मदूदाबाद में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के रोकथाम हेतु आईसीडीएस कार्यालय मोहिउद्दीन नगर से मदूदाबाद के मुख्य सड़कों पर से होते हुए बीआरसी भवन तक जागरूकता रैली निकाली रैली में शामिल आंगनवाडी सेविकाओं ने विभिन्न स्लोगन जैसे बाल विवाह एक कुप्रथा है बेटियों के लिए भारी विपदा है, कम उम्र में बेटियों की शादी या है उनके जीवन की बर्बादी इत्यादि स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
