विद्यापतिनगर प्रखंड के बाजितपुर बाजार स्थित शैक्षणिक संस्थान आकाश कैंपस में समारोह आयोजित कर परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। समारोह का उद्घाटन एचएम मोहन पासवान व राजकुमार पांडे उर्फ गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दो सौ बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय वस्तुनिष्ठ जांच परीक्षा 19 दिसंबर को हुई थी।प्रथम स्थान पर आए दसवीं कक्षा के रोमन कुमार को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान किया गया। वहीं दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सिमरन कुमारी व कुंदन कुमार को स्टडी टेबल एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले विवेक कुमार, रोहित कुमार व श्रवण कुमार को मिनी स्टडी टेबल पुरस्कार में दिया गया। टाॅप टेन बच्चों को टेबल वॉच एवं ग्रामर बुक देखकर उनके शैक्षणिक जिज्ञासा को बढ़ावा दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। इस कड़ी में कुल 86 बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। मौके पर संस्थान के निदेशक राहुल गुप्ता, मुखिया मुकेश कुमार, सरपंच सुनील द्विवेदी, शिक्षक अमित भूषण, एचएम मनोज चौरसिया, चंदा प्रियदर्शन, वीरेंद्र कुमार, उगन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू कुमार, रुस्तम कुमार, कुणाल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
