भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर आभरब्रीज निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर समस्तीपुर रेलवे विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले 17 जनवरी को टेम्पू-लाउडस्पीकर प्रचार समेत नुक्कड़ सभा करने एवं 20 जनवरी को 11 बजे से मुक्तापुर रेल गुमटी से सर्वदलीय पदयात्रा निकालकर डीआरएम एवं डीएम को प्रदर्शन के जरिये स्मार-पत्र सौंपा जाएगा. इस आशय का निर्णय रविवार को शहर के डीआरएम चौक स्थित यात्री शेड में रेलवे विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले आयोजित बैठक में लिया गया. तत्पश्चात डीआरएम चौक पर एक सभा का आयोजन भी किया गया. सभा की अध्यक्षता राजद नेता संजीव कुमार राय ने की. संचालन माकपा के रधुनाथ राय ने की. कांग्रेस के डोमन राय, राजद के राकेश कमार ठाकुर, राम विनोद पासवान, भाकपा माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राज कुमार चौधरी, वार्ड कमीशनर सुखदेव सहनी, चीनी मिल मजदूर यूनियन के शशिभूषण शर्मा, रामजतन महतो, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला, रामवली राय, मो० नौशाद आलम, शाहीद अहमद समेत अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।