विद्यापतिनगर । एक ओर भारत सरकार नमामी गंगे परियोजना के तहत भारत की आस्था व जीवन रेखा का प्रतीक बन चुकी गंगा नदी को बचाने में लगी है, वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा की सहायक बाया नदी इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने के लिए मजबूर हैं । इस नदी से बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले की बड़ी आबादी प्रभावित होती है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की गांव और शहर के विकास के लिए सड़क की अहम भूमिका होती है। एक तरफ सरकार गांवों और शहरों में चमचमाती सड़क बनाने की बात करती है, तो वहीं विद्यापतिनगर प्रखंड के चतरा-बंगराहा मुख्य सड़क की बनी दयनीय हालत सरकारी दावे को उल्टे साबित कर रही है। प्रखंड व अनुमंडल को जोड़ने वाली इस सड़क रख-रखाव व मरम्मत के अभाव में दम तोड़ चुकी है। यह सड़क आज पूरी तरह से टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुका है। इस जर्जर सड़क पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जर्जर सड़क के चलते वाहन चालक व राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस सड़क से होकर जाने में लोगों को काफी कम दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही राहगीरों को अर्थ के साथ-साथ समय की भी बचत होती है। लेकिन कई साल पहले बने इस सड़क का सही से रख रखाव व समय पर मरम्मत नहीं होने से आज इसकी हालत काफी खस्ता हो गई है। पूरी सड़क पर से पिच व गिट्टी उखड़ गया है। अब तो सड़क से बोल्डर भी उखड़ने लगा है जिससे सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है। खराब सड़क की वजह से किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के शेरपुर पंचायत से पुलिस ने रविवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी शराब बरामद किया है, इस छापेमारी में पुलिस ने एक स्कूटी के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 8:45 बजे एएसआई विजय प्रसाद यादव के नेतृत्व में पैट्रोलिंग के लिए निकाली पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शेरपुर निवासी पूर्व मुखिया विपिन राय के बांउन्ड्री किया हुए जमीन से नल जल योजना की टंकी के नीचे बनाए गए कोठरी से पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी शराब बरामद किया है, इस छापेमारी में पुलिस ने एक लाल रंग की स्कूटी सहित कारोबार में संलिप्त मऊ बाजार निवासी सीताराम ठाकुर के पुत्र प्रमोद ठाकुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ‌। पुलिस ने छापेमारी में 180 एम एल का 21 कार्टून में 1008 बोतल, 375 एम एल की 58 कार्टून में 1342 बोतल एवं 750 एम एल के 22 कार्टून में कुल 274 बोतल विदेशी शराब बरामद किए गए हैं । थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज करते कर गिरफ्तार युवक को पूछताछ एवं मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने बताया की पीडीएस योजना के तहत सभी को राशन कार्ड मिलनी चाहिए थी। लेकिन मुसहर जाति के लोगों को पीडीएस योजना का लाभ सही तरिके से नहीं मिल पा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण पखवाड़ा के अंतिम दिन सोमवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा पौष्टिक आहारों की प्रदर्शनी लगाई गई, इस अवसर पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कारों के अलावा मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकृति नयनम् एवं सीडीपीओ वर्तिका सुमन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों द्वारा नामांकन अभियान की शुरुआत की गई है, इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों में वर्ग 9वीं तथा मध्य विद्यालयों में वर्ग 01 से 07वीं तक के कक्षाओं में प्रवेश लिया जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित भूषण ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सोमवार से विद्यालय में नामांकन अभियान की शुरुआत हुई है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।

विद्यापतिनगर बिहार कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मो अबू तमीम ने विद्यापतिनगर में प्रखंड स्तरीय प्रेस वार्ता कर कहा कि सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा संसद को बाधित करना एक शर्मनाक घटना है। इससे विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए देश की पड़ी सम्पत्तियों को कौड़ी के भाव मे बेच दिया है। इन मुद्दों पर प्रश्न पूछने के कारण कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता केंद्र की सरकार ने समाप्त की है। राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखने के लिए कांग्रेस पार्टी आन्दोलतामक रुख अखितयार किया है। इसके तहत अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सभी प्रखंड कांग्रेस कमिटियों द्वारा जय भारत सत्याग्रह के बैनर तले नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाउपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। जो लोकतंत्र पर बड़ा कुठाराघात है। आने वाले संसदीय चुनाव में जनता मुहतोड़ जबाब देगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी, कमलू राय, शीलवन्त कुमार सिंह, मो इलियास, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सुरेंद्र राय, अमलेश कुमार सिंह मौजूद थे।

सरकार महिलाओं और गरीबों की सहायता के लिए कई योजना चला रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुद्रा लोन योजना के तहत तीन श्रेणियों में मिलता है ऋण। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।