बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत सिमरी पंचायत के वार्ड 6 के समीप से गुजरने वाली ईट सोलिंग सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि इस पर चलना जोखिम लेने के बराबर है। इस सड़क पर आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। बावजूद इसके जनप्रतिनिधि हों या प्रशासनिक अधिकारी इस सड़क के जीर्णोद्धार की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। एक दशक पहले बनी ईट सोलिंग सड़क जगह-जगह उखड़ कर उबड़-खाबड़ हो गई है। लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क अजमल हुसैन के घर से सुदमिया देवी के घर तक जाती है। इस सड़क के जीर्णोद्धार के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रखंड से लेकर जिले के आलाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को गुहार लगाई है,परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके कारण चलने वाले वाहन हर दिन फंसते रहते हैं। इस दौरान सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को जगह ही नहीं मिलती। ग्रामीणों को कभी भी गंभीर हादसा होने का डर बना हुआ है। सड़क की मरम्मत नहीं कराया गया तो बारिश में समस्या और भी बढ़ जाएगी।
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बालकृष्ण पुर मड़वा पंचायत के सुभानी पुर गांव में शनिवार की दोपहर अचानक लगी आग से घर में रखें खाने-पीने के सामानों से लेकर कपड़े एवं कीमती सामान जलकर राख हो गए, इस बाबत पीड़ित ने थाने व सीओ को आवेदन देकर घटना की सूचना दी है तथा संबंधित अधिकारी से मुआवजे एवं पुनर्वास की मांग की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। बिहार में जाति आधारित गणना का काम चल रहा है। दूसरे चरण को लेकर गांव से लेकर शहर तक का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। पहले चरण में मकान सूचीकरण को लेकर कार्यक्रम होना है। ऐसे में अब दूसरे चरण में होने वाले जाति आधारित गणना जो मोबाइल ऐप और पोर्टल पर किया जाना है। जिसको लेकर प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के मनियारपुर पंचायत में कई सड़क ग्रामीण संपर्क पथ की स्थिति काफी जर्जर है। इससे वहां की बड़ी आबादी को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह पथ कई पंचायतों को प्रखंड व जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला मुख्य संपर्क पथ है। इसके बावजूद कई वर्षो से यह पथ उपेक्षित पड़ा हुआ है। रोड की कुल लंबाई आठ किलोमीटर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुई है। लोग अब इस रोड से मुश्किल से आना जाना करते हैं। यह ग्रामीण पथ न सिर्फ प्रखंड व जिला मुख्यालय को जोड़ता है बल्कि कई गांव को भी जोड़ता है। एक बड़ी आबादी इस सड़क पर निर्भर है। सब्जी उत्पादन कर बाजार पहुंचाना, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल आना जाना, रोगियों को डॉक्टर के पास ले जाने में ग्रामीणों को इन दिनों कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की हालात बद से बदतर बनी हुई है। इस रास्ते से कोई भी चार पहिया वाहन नहीं चल पाता है।
विद्यापतिनगर । थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव से पुलिस ने अपहरण मामले में पांच महीने से फरार चल रहे एक आरोपित को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वहीं इस मामले में कई अन्य आरोपितों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 13 अक्टूबर 2022 को थाना क्षेत्र के मऊ बाजार से एक व्यक्ति के अपहरण का मामला प्रकाश में आया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर पीएचसी में डॉक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान हैं। डॉक्टर दो घंटे देर से ड्यूटी पर आते हैं, ऐसे में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं देरी से आने के बाद डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भले ही स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए भले ही सरकारी अस्पतालों का औचक अकेले निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन इस भय पाली पीएचसी के डॉक्टरों में नहीं दिखाई पड़ रहा है।हालात ये हैं कि पीएचसी में अव्यवस्था का आलम लगातार बढ़ता जा रहा हैं। यहां पर कहने को डॉक्टर व कर्मचारियों की फौज है, लेकिन मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रहीं हैं।यहां डॉक्टरों व कर्मचारियों के ड्यूटी पर देरी से आने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों पर जाकर डॉक्टरों को दिखाना पड़ता है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे से पीएचसी में मरीजों के आने का सिलसिला शुुरू हो गया।काउंटर खुलने के बाद मरीजों के पर्चा तो बन गए लेकिन सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक ओपीडी में डॉक्टरों व पीएचसी अधीक्षक कक्ष की कुर्सी खाली पड़ी रही। क्षयरोग कक्ष में ताला लटकता रहा।ऐसे में डॉक्टरों के इंतजार करते हुए मरीज निजी क्लीनिकों पर परामर्श लेेने चले गए।
विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र गढ़सिसई पंचवटी चौक स्थित माता दुर्गा मंदिर के परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत निर्गुणी के साथ ही अन्य ग्रामीणों ने मां दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पाठक के निधन पर शोक जताते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। प्रखंड की साहिट पंचायत की मुखिया नामित सिंह ने कलीमीनगर गांव में दावते इफ्तार का आयोजन किया। इफ्तार पार्टी में पंचायत के मुस्लिम समुदाय के अलावे पंचायत प्रतिनिधि, प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू सिंह ने कहा कि रोजा का महीना पाक का महीना होता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। प्रखंड स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण में विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र नारायण सिंह ने गुरुवार को विद्यालय का किया औचक निरीक्षण। जिसमें विद्यालय के पठन-पाठन, खेल-कूद, पुस्तकालय, कलाभवन, शौचालय ,पानी ,साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर । बिहार जाति आधारित गणना का द्वितीय चरण 15 अप्रैल से 15 मई के बीच संपन्न कराया जाना है। यह गणना कार्य मोबाइल एप, गणना प्रपत्रों एवं पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। गणना कार्य के सभी पहलुओं की भली-भांति जानकारी तथा निर्धारित समयावधि में गणना कार्य संपन्न कराए जाने हेतु प्रखंड अंतर्गत प्रति नियुक्त सभी गणना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
