संयुक्त छात्र संगठन ने कॉलेज का किया घेराव और अपनी माँगों के समर्थन में छात्रों ने दिया धरना। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हेतिमपुर महादलित वस्ती में आग लगने से आधे दर्जन घर जलकर राख हो गया। आग की लपट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते छह झोपड़ीनुमा घर आग की चपेट में आ गया। आग लगने की सूचना पर जुटे ग्रामीणों की मदद से पम्पिंग सेट चला कर आग पर काबू पाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर व हेतिमपुर गांव में अग्निपीड़ित परिवारों के बीच बुधवार को वित्तमंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी उर्फ बबलू ने सरकार की ओर से मिलने वाले राहत राशि के चेक का वितरण किया। इस दौरान सभी पीड़ित परिवारों को तेरह हजार नौ सौ रुपए का चेक दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की बढ़ौना पंचायत के लोगों को नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर पंचायत अंतर्गत बोचहा खनुआ मुख्य मार्ग के समीप सोमवार सुबह खेत का पटवन करने गए किसान की मौत करंट लगने से हो गई। मृतक बोचहा निवासी अशर्फी साह के (50) वर्षीय पुत्र जवाहर साह बताया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर अस्पताल भेज दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहीमपुर प्यारे में सोमवार को आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि घटहो ओपी थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार एवं प्रधानाध्यापक युगेश्वर महतो द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया। आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ ही प्रगति पत्र तथा मेडल दी गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत संचालित राज्य एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र विद्यापतिनगर (समस्तीपुर) में रिक्त पड़े स्थान पर प्रशिक्षुओं के चयन के लिए चयन ट्रायल सोमवार को विद्यापति उत्क्रमित विद्यालय मऊ बाजिदपुर (उत्तर) में आयोजित किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से फुटबॉल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत स्थित श्री बालाजी धाम हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवां दिन कथा का श्रवण करने वित्त, वाणिज्यिक कर और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी पहुंचे। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भागवत कथा का हमारे धर्म में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत रविवार को सिमरी पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के दिशानिर्देश में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में कानूनी सहायता और मध्यस्थता विषय पर महासचिव अधिवक्ता प्रभात कुमार चौधरी, अवकाश प्राप्त सीओ अधिवक्ता जिला न्यायालय समस्तीपुर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने विस्तार से लोगों को जानकारी दिया। पैनल अधिवक्ता ने बताया कि कानूनी सहायता क्या है?विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार पुरानी दुर्गा मंदिर के सामने अनाधिकृत रूप से बनाए गए टेंपो स्टैंड में आए दिन टेंपो चालकों के बीच आपसी मारपीट एवं गाली-गलौच के कारण स्थानीय लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस कारण स्थानीय लोग बेहद गुस्से में है, वे चाहते हैं कि बीच बाजार में बाजार में बनाए गए अनाधिकृत टेंपो स्टैंड को हटाया जाए। इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि मऊ बाजार के पुरानी दुर्गा मंदिर के सामने पिछले कई वर्षों से टेंपो चालक अपनी टेंपो लगाते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
