विद्यापतिनगर प्रखंड कार्यालय दालान बन कर राह गया है। यहां बड़ा बाबू कुर्सी पर खर्राटे लेते रहते हैं और चपरासी से कागजात वाला काम कराया जाता है। कर्मचारी यहां आते हैं और अपने से नीचे वाले कर्मचारियों को सब काम निपटाने का फरमान जारी कर खुद आराम फरमाने में लग जाते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा बिहार के सभी नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें भाजपा समस्तीपुर को नया जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। संजय कुमार सिंह पूर्व में भाजपा के विभिन्न पदों पर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (पेज 2) के सफल कार्यान्वयन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकृति नयनम् की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित लोगों को ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर प्रखंड के पंचायत समिति सभागार भवन में शनिवार को ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत मुखिया, पंचायत सचिव, बीसीओ, मनरेगा पीटीए, आवास सहायक, कार्यपालक सहायक, तकनीकी सहायको को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ करने से पहले मुखिया संघ की ओर से प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार को बुके एवं गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर पंचायत में मामूली विवाद के बाद पिता-पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी रामनरेश चौरसिया एवं उनके पुत्र संतोष कुमार (लालबाबू) को मामूली विवाद के बाद उनके पड़ोसी द्वारा शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक लाठी, डंडे एवं रौड से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर बिहार सरकार के वित्त वाणिज्यकर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को बाजिदपुर स्थित संत मेरी इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षित समाज के निर्माण में विद्यालय की भूमिका अहम होती है। अच्छे शैक्षणिक वातावरण के जरिये विद्यालय अपनी पहचान बनाने के साथ लोगों के बेहतर जीवन के सपने को भी साकार करता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ग्रामीणों को नल-जल योजना का लाभ आसानी से मिल पा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
