विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर पंचायत में मामूली विवाद के बाद पिता-पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी रामनरेश चौरसिया एवं उनके पुत्र संतोष कुमार (लालबाबू) को मामूली विवाद के बाद उनके पड़ोसी द्वारा शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक लाठी, डंडे एवं रौड से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
