विद्यापतिनगर प्रखंड के पंचायत समिति सभागार भवन में शनिवार को ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत मुखिया, पंचायत सचिव, बीसीओ, मनरेगा पीटीए, आवास सहायक, कार्यपालक सहायक, तकनीकी सहायको को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ करने से पहले मुखिया संघ की ओर से प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार को बुके एवं गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।