विद्यापतिनगर थाना पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे 'लाल वारंटी' आरोपी कई सालों की मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। इसके खिलाफ अदालत ने भी वारंट जारी कर रखा था लेकिन ये आरोपी फरार ही रहा।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें। पुलिस की फ़ाइल में सालों से फरार लाल वारंटी अब गिरफ्त में आ चुका है। 'लाल वारंटी' शब्द का इस्तेमाल ऐसे आरोपियों के लिए किया जाता है जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाती है लेकिन एफआईआर दर्ज के बाद भी वो ना तो कभी पुलिस के हाथ आता है और ना ही कोर्ट में उपस्थित होता है। ऐसे ही एक मामले में ने पुलिस ने पिछले 18 सालों से फरार आरोपी गढ़सिसई पंचायत के वार्ड चार निवासी स्व. गोपाल प्रसाद सिंह के पुत्र नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई सालों से पुलिस को गुमराह कर लगातार फरार था। आरोपी नीरज कुमार सिंह पर अवैध शराब के कारोबार करने का एक मामला दर्ज था जिसमें वो 18 साल फरार रहा और कभी पुलिस के हाथ नहीं लगा पर अब पुलिस ने नीरज को पकड़ बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने आरोपी के लिए लाल वारंट भी जारी किया था लेकिन वो लगातार फरार रहा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि लाल वारंट जैसे मामले बहुत कम सामने आते है। अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत वार्ड 15 में बने सामुदायिक शौचालय में वर्षों से लटका हैं टाला। हरिजन टोला में लोहिया स्वच्छता के तहत लाखों रुपये की लागत से बनाये गए सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है। जिसकी वजह से लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। गांव के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से लगे ताले को खुलवाने की मांग कई बार की है।ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण स्वच्छ रखने व खुले में शौच जाने से रोकने के लिए पंचायत निधि से लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। देखरेख व साफ-सफाई की जिम्मेदारी किसके जिम्मे हैं किसी को पता नहीं हैं। वार्ड 15 में वित्तीय वर्ष 2018 व 19 में साढ़े छह लाख की लागत से महिला व पुरुष के लिए दो सीटर शौचालय बनवाया गया था, लेकिन गांव वालों का कहना है बने शौचालय में ताला लटकता रहता है। जिसकी वजह से लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। मुखिया व सचिव से ताला खुलवाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विद्यापतिनगर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर ईद-उल-फितर की सामूहिक नमाज परंपरागत तरीके से सकुशल अदा की गई। क्षेत्र में ईदगाह के अलावा मस्जिदों में नमाज के बाद अकीदततंदों ने मुल्क में अमनो-अमान के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों पर सीओ अजय कुमार, थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार, एसआई अरविंद कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, पिंकी, एएसआई शम्भू कुमार सिंह, प्रमोद कुमार रंजन, सुरेश पासवान, विजय यादव सहित अन्य पुलिस बल के साथ मस्जिदों पर डटे रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाति आधारित जनगणना के दूसरे चरण के तहत घर-घर जाकर जनगणना कर्मी लोगों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उसे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से भर रहे हैं । प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में जनगणना कार्य कर रहे शिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर 15 अप्रैल से 15 मई के बीच जाति आधारित जनगणना का कार्य पूरा करना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के सोठगामा पंचायत में कई सड़क ग्रामीण संपर्क पथ की स्थिति काफी जर्जर है। इससे वहां की बड़ी आबादी को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह पथ कई पंचायतों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाला मुख्य संपर्क पथ है। इसके बावजूद कई वर्षो से यह पथ उपेक्षित पड़ा हुआ है। रोड की कुल लंबाई आधा किलोमीटर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुई है। लोग अब इस रोड से मुश्किल से आना जाना करते हैं। यह ग्रामीण पथ न सिर्फ प्रखंड मुख्यालय को जोड़ता है बल्कि कई गांव को भी जोड़ता है। एक बड़ी आबादी इस सड़क पर निर्भर है। सब्जी उत्पादन कर बाजार पहुंचाना, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल आना जाना, रोगियों को डॉक्टर के पास ले जाने में ग्रामीणों को इन दिनों कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की हालात बद से बदतर बनी हुई है। इस रास्ते से कोई भी चार पहिया वाहन नहीं चल पाता है।
चकाशी के अग्नि पीड़ितों से मिलकर एसडीएम निशीकांत ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के राजा जान पंचायत अंतर्गत चकासी गांव में गुरुवार की दोपहर हुए भयंकर आग लगी में सैकड़ों घरों के जलकर खाक हो जाने के उपरांत अग्नि पीड़ितो की स्थिति का जायजा लेने पहुंची अनुमंडल अधिकारी सुश्री निशिकांत ने अग्नि पीड़ितों को जीवन यापन हेतु सामग्री जैसे खाद्य सामग्री, पॉलीथिन शीट सहित विभिन्न चीजें मुहैया कराने का निर्देश अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन एवं राजस्व कर्मचारी हेमंत अंकुर को देते हुए कहा कि अग्नि पीड़ितों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो एवं यह सुनिश्चित करें कि सरकारी सहायता की राशि अविलंब सभी अग्नि पीड़ितों को दिया जा सके।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान के कारण प्रखंड क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है, बढ़ते तापमान के कारण एक ओर जहां चापाकल सूखने लगे हैं, वहीं दूसरी और पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई हैं।बढ़ती गर्मी के कारण सुबह 10 बजे के बाद चापाकल एवं मोटरों से पानी निकलना बंद हो जाता है, ऐसे में लोगों को सुबह सवेरे ही पानी की व्यवस्था करनी होती है, दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार में संचालित लक्ष्मीनारायण नीर, जहां सैकड़ों की संख्या में विभिन्न पंचायतों के लोग रोजाना पेयजल के लिए पहुंचते हैं, वहां पिछले 4 दिनों से पानी की भारी किल्लत देखी जा रही हैं, लक्ष्मी नारायण नीर के व्यवस्थापक पंडित विनोद कुमार झा ने बताया कि समरसेबल फेल हो जाने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, सुबह और शाम के वक्त किसी तरह पानी की व्यवस्था हो पाती है, जो लोगों के लिए ना काफी है, उन्होंने बताया कि शीघ्र नए समरसेबल लगाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी के लिए पिछले 4 दिनों से 3-3 घंटे लाइन लगाना पड़ता है तब जाकर कहीं पानी मिल पाता है।
विद्यापतिनगर। इस्लाम धर्म में माह-ए-रमजान का खासा महत्व है, इसी कारण शुक्रवार को जमात उल-विदा (आखिरी जुमा) के मौके पर सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर जुम्मे की नमाज अदा की तथा अल्लाह से बरकत के लिए नेमत मांगी। जुमा के दिन नमाज के लिए सबसे अधिक भीड़भाड़ मऊ बाजार स्थित मस्जिद में दिखा, जहां दोपहर 12 बजे से ही आखिरी जुमा की नमाज के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, इसके अलावा ईद उल फितर के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अवस्थित मस्जिदों में आखिरी जुमे की नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में मुस्लमानों ने दोपहर में इकट्ठा होकर एक साथ नमाज अदा कर एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। इस संबंध में मोहम्मद इबरार ने बताया कि जमात उल-विदा रमजान के पवित्र माह के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है। इस वर्ष रमजान का महीना 25 मार्च से शुरू हुआ था, जो 22 अप्रैल को ईद उल-फितर मनाने के साथ समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि जमात उल-विदा रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार को कहा जाता है। किसी भी मुस्लिम के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता हैं, ऐसी मान्यता है कि इस आखिरी पवित्र जुमा के दिन अल्लाह का एक दूत (फरिश्ता) पृथ्वी पर उतरता है और सभी की प्रार्थनाओं पर ध्यान देने के लिए मस्जिद में प्रवेश करता है। दरअसल रमजान का पूरा माह ही बहुत पवित्र होता है, जो हमें मानवता के साथ कृतज्ञता दिखाने, दयालु होने और दान-धर्म की सीख देता है। बहुत से लोग मानते हैं कि जमात उल विदा का रोजा रखने बेहद शुभ होता है। यहां तक कि जो लोग पूरे महीने रोजा रखने में किसी वजह से असमर्थ होते हैं, वे भी इस एक दिन रोजा रखते हुए रोजा के सारे नियमों का पालन करते हैं। नमाज़ अदा करने के बाद हदीस शरीफ ने बताया गया है कि जुमे के दिन ही हजरत आदम अलैहिस्सलम को जन्नत से दुनिया में भेजा गया था और जुमे को ही उन्होंने जन्नत में वापसी की थी। जुमे की नमाज अदा करने से पिछले हफ्ते के पापों से मुक्ति मिलती है। एक जुमे की नमाज अदा करने से 40 नमाज अदा करना का सबब मिलता है।
विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत स्थित वार्ड दो में गुरुवार को छः घरों में अज्ञात कारणों की वजह से आग लग गई थी। जिसमें लाखों रुपये की क्षति हुई थी। जहां रवि साह का एक मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गया था। वहीं शुक्रवार को अंचल कार्यालय में सीओ अजय कुमार ने अग्निकांड पीड़ित परिवारों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान कुल 6 पीड़ित परिवारों में प्रत्येक को 19 हजार रुपये का चेक दिया गया। वहीं मौके पर सीओ ने पीड़ित परिवारों को पॉलीथीन शीट दिए। उक्त सहायता का लाभ संतोष साह, चंदन साह, दुलारी देवी, शिवभरोस साह, रवि साह एवं रामभरोस साह को दिया गया। मालूम हो कि अज्ञात कारणों से लगी आग में सभी का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। वहीं इस घटना में खाने पीने से लेकर कपड़ा, बर्तन तक जल गया था। आज के सहायता राशि वितरण के मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कुणाल कुंवर अंचल नाजिर लालबाबू राम, सीआई गोपाल गिरधारी एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विद्यापतिनगर संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार के आह्वान पर प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों ने भी प्रखंड स्तर पर संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन कर राज्य सरकार द्वारा गठित नई शिक्षक नियमावली का विरोध जताया। इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर के परिसर में शिक्षक कैलाश राय की अध्यक्षता में शिक्षकों ने एक बैठक का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
