बिहार राज्य के समस्तीपुर से राजकुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि हाईकोर्ट ने श्रद्धा सिन्हा को पेंशन देने का दिया निर्देश। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर जाति आधारित गणना का द्वितीय चरण के लिए गणना का कार्य प्रखंड के विभिन्न गांवों में किया जा रहा है। जहां प्रगणक घर घर जाकर गृहस्वामी से जाति पूछ कर 17 कॉलम का प्रपत्र भरने का काम कर रहे है। यह कार्य सामान्य प्रशासन बिहार सरकार के द्वारा सम्पादन कराया जा रहा है। द्वितीय चरण के गणना में 373 प्रगणक व 62 पर्यवेक्षक को शामिल किया गया है। गणना में मध्य व प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को प्रगणक व उच्च विद्यालय के शिक्षकों को पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को शिक्षक नियमावली 2023 को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर राज्य के सभी कोटि के शिक्षक बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त नियमावली 2023 में संशोधन एवं अन्य मांगों की पूर्ति हेतु काला बिल्ला लगाकर एक दिवसीय धरना दिया गया। उक्त धरना में शिक्षक नियमावली 2023 के खिलाफ देखने को मिला रोष। वहीं उसके बाद मुख्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में एक पुलिस पदाधिकारी छात्रों के बीच नैतिकता की सीख सिखाने की मुहिम उठाई है। ये हैं दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय। ये क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों के बीच मोटिवेशनल स्पीच देकर उन्हें सही राह पर चलने की ऊर्जा प्रवाहित कर रहे हैं। नैतिकता की मिठास घोल रहे हैं। इनके इस मुहिम का खासा असर भी छात्र-छात्राओं के बीच देखने को मिल रहा है। डीएसपी के मोटिवेशन से बच्चाें के दिलों दिमाग में सकारात्मकता का संचार होते महसूस किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार की सुबह डीएसपी पाण्डेय विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण के प्रांगण में पहुंचे थे। दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडे ने ऑपरेशन संस्कार के माध्यम से इस विद्यालय के एक हजार छात्र व छात्राओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाया।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजितपुर के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसको लेकर दलसिंहसराय के शिक्षा प्रेमी एसडीपीओ दिनेश पांडे को आमंत्रित किया गया। जहां बच्चों ने विभिन्न गेम के जरिए यह दिखाने का प्रयास किया कि किस तरह से हम बच्चें खेल - खेल में हिंदी के कठिन से कठिन शब्दों को आसानी से सिख व समझ सकते हैं। वही इस तरह के प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने यह भी दिखने का प्रयास किया कि पढ़ाई के साथ-साथ हमारे जीवन में खेल का कितना और क्या महत्व है। साथ ही फुटबॉल , क्रिकेट , बैडमिंटन व वॉलीबॉल जैसे प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने यदि खिलाने का प्रयास किया कि इस प्रकार के खेल से हमारे शरीर और मस्तिष्क कितना स्वस्थ रहता है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर में क्षमतावान फाउंडेशन एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गत 18 अप्रैल को कराए गए बाल संसद के चुनाव में निर्वाचित सभी सदस्यों को दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय के द्वारा मंगलवार को शपथ दिलाई गई। श्री पाण्डेय ने बाल संसद से चुनाव में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री आयुष कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में सत्य, निष्ठा एवं भाईचारा के साथ पढ़ाई करें एवं संस्कारित बनने की कोशिश करें। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विद्यालय में बाल संसद और मीना मंच का गठन करने का निर्णय लिया गया.खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 (चमथा) में बरसों से विवादित करीब 5 एकड़ भूमि में लगी गेहूं की फसल की नीलामी सोमवार को अंचल कार्यालय पर मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष प्रसून्नजय कुमार की मौजूदगी में कराई गई। वाजिदपुर पंचायत के चमथा में करीब 5 एकड़ भूमि पर मुकेश रंजन एवं अरुण सिंह के बीच मालिकाना हक को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है, इस कारण दोनों के बीच समय-समय पर विवाद होते रहता है, विवाद को रोकने के लिए न्यायालय के आदेश पर सोमवार को अंचलाधिकारी अजय कुमार के द्वारा उक्त भूमि पर लगी गेहूं की फसल को नीलाम किया गया । खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर के खेल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल मैच मुजफ्फरपुर की बाबू एफसी और विद्यापति स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। मैच में विद्यापति स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने मुजफ्फरपुर बाबू एफसी की टीम को एक गोल से पराजित किया। खेल की शुरुआत काफी रोमांचक रही। दोनों ही टीम की खेलभावना इतनी प्रबल थी कि कोई एक दूसरे को गोल ही नहीं करने दे रहा था। देखते ही देखते हॉफ ऑवर बीत गया। लोगों में यह चर्चा प्रारंभ हो गई कि कहीं मैच ट्राई न हो जाए लेकिन हाफ टाइम के बाद विद्यापति स्पोर्ट्स क्लब की टीम के खिलाड़ी मो. जाहिद ने बाबू एफसी की ओर एक गोल दागने में सफलता पा ली। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
